BSNL लाया धांसू प्लान, थक जाएंगे लेकिन खत्म नहीं होगा इंटरनेट, महीने में मिलेगा 3300GB डेटा, कीमत बेहद कम

HIGHLIGHTS

BSNL का सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान

399 रुपये में तेज इंटरनेट

घर के लिए बजट प्लान

BSNL लाया धांसू प्लान, थक जाएंगे लेकिन खत्म नहीं होगा इंटरनेट, महीने में मिलेगा 3300GB डेटा, कीमत बेहद कम

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने FY26 में फिक्स्ड-लाइन ब्रॉडबैंड रैंकिंग में टॉप पोजिशन हासिल कर ली है. इसी के साथ कंपनी ने अपने ब्रॉडबैंड प्लान्स को और किफायती बनाया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सस्ता और भरोसेमंद हाई-स्पीड इंटरनेट ले सकें.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह प्लान खासतौर पर स्टूडेंट्स, वर्क फ्रॉम होम करने वालों और छोटे परिवारों के लिए डिजाइन किया गया है, जो कम खर्च में अच्छा इंटरनेट चाहते हैं.

कीमत और ऑफर

BSNL के इस बजट ब्रॉडबैंड प्लान की शुरुआती कीमत 399 रुपये प्रति महीना रखी गई है. यह कीमत पहले 12 महीनों तक लागू रहती है. इसके बाद कीमत बढ़कर 449 रुपये प्रति महीना हो जाती है. हालांकि, इसमें GST शामिल नहीं है, इसलिए टैक्स जोड़ने के बाद आपका बिल लगभग 470 से 500 रुपये के बीच पहुंच सकता है.

स्पीड और डेटा

इस प्लान में आपको 50 Mbps की स्पीड मिलती है, जो डाउनलोड और अपलोड दोनों के लिए समान है. यह स्पीड HD और 4K स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन क्लासेस, वीडियो कॉल, गेमिंग और डेली इंटरनेट यूज के लिए पर्याप्त मानी जाती है. डेटा लिमिट की बात करें तो इसमें 3.3TB या 3300GB प्रति महीने तक डेटा मिलता है, जो आम यूजर के लिए काफी ज्यादा है. अगर यह लिमिट खत्म भी हो जाए, तो स्पीड कम कर दी जाती है, लेकिन सामान्य यूज में इसका ज्यादा असर महसूस नहीं होगा.

लैंडलाइन कॉलिंग का भी फायदा

इस प्लान के साथ अनलिमिटेड लैंडलाइन कॉलिंग भी मिलती है. अगर आपके घर में लैंडलाइन है या आप बैकअप के तौर पर इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह फीचर काम का साबित हो सकता है. ध्यान रखने वाली बात यह है कि लैंडलाइन फोन अलग से खरीदना होगा.

किन लोगों के लिए सही है यह प्लान?

अगर आपका बजट सीमित है, आप स्टूडेंट हैं या घर से काम करते हैं और आपको बहुत ज्यादा हाई स्पीड की जरूरत नहीं है, तो यह प्लान आपके लिए सही विकल्प हो सकता है. हालांकि, अगर आप बहुत ज्यादा स्पीड चाहते हैं, जैसे 100 Mbps या उससे ज्यादा, तो आपको BSNL के दूसरे फाइबर प्लान्स देखने होंगे.

प्लान का सबसे बड़ा कैच

यह प्लान हर जगह उपलब्ध नहीं है. इसकी उपलब्धता आपके इलाके में BSNL के नेटवर्क और इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर करती है. इसलिए प्लान लेने से पहले अपने नजदीकी BSNL ऑफिस या वेबसाइट पर इसकी उपलब्धता जरूर चेक कर लें. यह प्लान वैल्यू के हिसाब से अच्छा है, लेकिन हर किसी के लिए नहीं. अगर आपके इलाके में BSNL की सर्विस कमजोर है, तो सस्ता होने का कोई फायदा नहीं मिलेगा. पहले नेटवर्क चेक करना ज्यादा जरूरी है, वरना बाद में पछताना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: घर बैठे करें Aadhaar में मोबाइल नंबर अपडेट, जान लें स्टेप बाय स्टेप गाइड, बस एक ऐप से हो जाएगा काम

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile