अगस्त में स्मार्टफोन्स लवर्स के ‘सावन बरसेगा झूम के’.. Pixel 11 Series के साथ लॉन्च होंगे ये फोन

HIGHLIGHTS

अगस्त महीने में कुछ स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं।

इन फोन्स की लिस्ट में Pixel 11 Series भी शामिल है।

आइए जानते हैं कि सावन के साथ कौन से फोन लॉन्च हो रहे हैं।

हर दिन, हर हफ्ते और हर महीने बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स का लॉन्च आजकल आम बात हो चला है। जब बाजार में एक फोन को खरीदने के लिए निकलो तो सामने 10 से ज्यादा चॉइस होती हैं। जाहिर है स्मार्टफोन्स का बाजार निरंतर बढ़ रहा है और बढ़ता जा रहा है। जुलाई का महीना अब खत्म हो रहा है और हम सावन के महीने यानि अगस्त में कदम रख रहे हैं। अब सावन तो झूम के आ रहा है, लेकिन इसके अलावा इस महीने में कुछ स्मार्टफोन्स भी लॉन्च हो रहे हैं। यह स्मार्टफोन्स अपनी नई नई तकनीकी के अलावा अपने फीचर, डिजाइन और प्राइस के लिए जाने जाएंगे। गूगल हर साल की तरह इस साल भी अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च कर रहा है। इस बार नंबर Google Pixel 11 Series का है। हालांकि, इसके अलावा भी कई अन्य ब्रांडस अपने फोन्स को लॉन्च कर रहे हैं और कुछ फोन्स सेल पर भी आ रहे हैं। आज हम आपको अगस्त में लॉन्च होने वाले कुछ फोन्स की लिस्ट देंगे और सेल होने वाले फोन्स के बारे में भी बताएंगे। चलिए अब शुरू करते हैं और इनके बारे में जानते हैं।

Google Pixel 11 Series के फोन्स


Google अपनी Pixel 11 Series के फोन्स को इंडिया के बाजार में 12 अगस्त को लॉन्च करने जा रहा है। इस लाइनअप में Pixel 11, Pixel 11 Pro के साथ साथ Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल हैं। साफ है कि गूगल इन सभी फोन्स को नए नए फीचर्स और AI के साथ लॉन्च करने वाला है। सभी फोन्स में कंपनी का खुद का Tensor G6 प्रोसेसर मिलने वाला है। कैमरा से लेकर बैटरी और अन्य बहुत से अपग्रेड भी इन फोन्स में देखने को मिलने वाले हैं।

Infinix Hot 70 Pro

Infinix की ओर से भी एक नए फोन्स को अगस्त के महीने में लॉन्च किया जाने वाला है। यह एक बजट फोन होने वाला है जो गेमिंग के शौकीनों को लुभा सकता है। Infinix के इस फोन में आपको 6.76-इंच की HD+ पंच-होल डिस्प्ले मिल सकती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाली है। फोन्स में Mediatek Dimensity 7100 प्रोसेसर मिल सकत है। अगर ऐसा होता है तो यह फोन गेमिंग के शौकीनों को अपनी ओर आकर्षित करने वाला है। Hot 70 Pro को कंपनी 50MP का प्राइमेरी कैमरा के अलावा 8MP सेल्फ़ी कैमरा से लैस करके लॉन्च कर सकती है।

Vivo S2

Vivo की ओर से भी कंपनी के नए फोन को S Series में Vivo S2 के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है। Vivo के इस फोन को कंपनी 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है। इसमें भी मीडियाटेक के प्रोसेसर होने की जानकारी मिल रही है। हो सकता है कि फोन में Dimensity 7360 प्रोसेसर मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 6.59-इंच की OLED डिस्प्ले होने वाली है, यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट पर मिलेगी। फोन में कंपनी की ओर से 50Mo+2MP का कैमरा सेन्सर मिल सकता है। इसी में 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी होने वाला है।

POCO M8 Power


POCO भी अपने एक नए फोन्स को लॉन्च करने वाला है, सोशल मीडिया पर इसे लेकर टीजर भी सामने आ चुका है। इस फोन का लॉन्च 4 अगस्त को होने वाला है। फोन को कंपनी स्नैपड्रैगन 4 Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च करने वाली है। इसके साथ फोन में कंपनी एक 7-इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है, यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट पर आएगी। फोन में कंपनी की ओर से एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा दिया जाने वाला है, इसमें एक 8MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिल सकता है।

आइए अब जानते हैं कि किस फोन की सेल अगस्त महीने की शुरुआत में ही होने वाली है।

OnePlus N6x

OnePlus N6x को कंपनी 31 जुलाई को लॉन्च कर रही है, इसके बाद फोन की सेल 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे होने वाली है। फोन को खरीदने के लिए Amazon India पर जाया जा सकता है। OnePlus के इस फोन में सभी दमदार फीचर मिलते हैं, फोन को कंपनी एक तगड़े फोन के तौर पर लाई है, इसमें MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिलता है।

यह भी पढ़ें: 10+ Friendship Day Gift Ideas: इस बार चॉकलेट नहीं, अपने दोस्त को दो ये रोज़ काम आने वाले शानदार गिफ्ट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :