Apple का सबसे महंगा iPhone! 4.49 लाख तक कीमत, जानें iPhone Duo के 5 स्पेशल फीचर्स
Apple ने आखिरकार अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नए डिवाइस को iPhone Duo नाम दिया है। भारत में iPhone Duo के लिए प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे, जबकि इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी। फोन के 256GB बेस वेरिएंट की कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है। यह दो कलर ऑप्शन Star White और Night Sky में उपलब्ध होगा। Apple ने इस फोल्डेबल iPhone में कई नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी शामिल की हैं। अगर आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इन खास फीचर्स के बारे में जानना आपके लिए जरूरी है।
Survey1. IP68 रेटिंग और Apple Pencil का सपोर्ट
iPhone Duo के फ्रेम के लिए Grade-5 Titanium का इस्तेमाल किया गया है। इसके डिस्प्ले पर Ceramic Shield 2 ग्लास और रियर पैनल पर Ceramic Shield ग्लास दिया गया है। Apple के मुताबिक, फोन का हिंज 100 से ज्यादा कंपोनेंट्स से तैयार किया गया है, जिससे इसे खोलने और बंद करने का अनुभव स्मूद बनाया जा सके।
ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी iPhone Duo को IP68 रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि फोन धूल के साथ-साथ पानी के छींटों और पानी में डूबने से भी सुरक्षा प्रदान करता है। कंपनी का कहना है कि लैब टेस्टिंग के दौरान फोन को अधिकतम 6 मीटर की गहराई में 30 मिनट तक टेस्ट किया गया है।
इसके अलावा iPhone Duo में USB-C वाले Apple Pencil का सपोर्ट भी मिलेगा। हालांकि, यह फीचर इस साल के अंत में उपलब्ध कराया जाएगा।
2. Face ID नहीं, सिर्फ Touch ID
Apple के पहले फोल्डेबल iPhone में Face ID की सुविधा नहीं दी गई है। इसके बजाय कंपनी ने Touch ID का इस्तेमाल किया है। यह Apple का पहला प्रीमियम डिवाइस भी है जिसमें ऑथेंटिकेशन या इमेजिंग के लिए LiDAR या Structured Light 3D सेंसर मौजूद नहीं है।
फोन में दिया गया Touch ID सिस्टम कंपनी के कुछ मौजूदा iPad, iPad Mini और iPad Air मॉडल्स में इस्तेमाल होने वाली टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसका सेंसर साइड बटन में इंटीग्रेट किया गया है, जो पावर बटन के तौर पर भी काम करता है।
3. 8 eSIM और iPhone Handoff का सपोर्ट
Apple ने iPhone Duo में फिजिकल SIM की जगह eSIM का इस्तेमाल किया है। कंपनी के अनुसार, इससे फोन के अंदर ज्यादा जगह बचाने में मदद मिली और ज्यादा क्षमता वाली बैटरी के लिए अतिरिक्त स्पेस मिल सका।
iPhone Duo में अधिकतम 8 eSIM स्टोर की जा सकती हैं, जबकि एक समय में 2 eSIM डुअल-स्टैंडबाय मोड में काम कर सकती हैं। यह व्यवस्था Apple के iPhone Air जैसी है। कंपनी के मुताबिक, फोन दुनियाभर में 500 से ज्यादा कैरियर्स को सपोर्ट करेगा। भारत में Airtel, Jio और Vi जैसे नेटवर्क भी इसमें शामिल हैं।
फोन में iOS 27 का नया iPhone Handoff फीचर भी मिलेगा। इसकी मदद से यूजर्स एक ही नंबर को दो iPhone पर इस्तेमाल कर सकेंगे और जिस iPhone को अनलॉक किया जाएगा, उसके आधार पर इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।
4. iOS 27 का बदला हुआ एक्सपीरियंस
iPhone Duo में iOS 27 का अनुभव सामान्य iPhone मॉडल्स से थोड़ा अलग होगा। यूजर्स डिस्प्ले पर दो ऐप्स को एक साथ Split Screen मोड में चला सकेंगे, जैसा कि iPad में देखने को मिलता है।
हालांकि, Android के कई फोल्डेबल फोन की तरह यहां Windowed Apps का विकल्प नहीं मिलेगा। ऐप्स सामान्य iPhone ऐप्स की तरह ही दिखाई देंगे और काम करेंगे। बड़े और चौड़े Book-Style डिस्प्ले का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए डेवलपर्स ऐप्स के Bottom Menu Bar को साइड में शिफ्ट कर सकेंगे। इससे स्क्रीन पर कंटेंट के लिए ज्यादा जगह उपलब्ध होगी।
5. फोल्ड होने पर कवर स्क्रीन में सेल्फी कैमरा
कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone Duo में रेगुलर Pro मॉडल्स की तरह टेलीफोटो कैमरा नहीं दिया गया है। फोन के पीछे दो कैमरे मिलते हैं। इसके अलावा कवर डिस्प्ले पर 12MP का कैमरा दिया गया है, जिसका इस्तेमाल फोन को फोल्ड करने पर सेल्फी लेने के लिए किया जा सकता है।
फोन को खोलने पर मेन फोल्डिंग डिस्प्ले के दूसरे हिस्से में एक Hidden Selfie Camera मौजूद रहता है। सामान्य स्थिति में यह कैमरा दिखाई नहीं देता। जरूरत पड़ने पर यह ब्लैक Dynamic Island के रूप में नजर आता है और कैमरा इस्तेमाल न होने पर फिर से गायब हो जाता है।
Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone!
भारत में iPhone Duo की कीमत 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 2,99,900 रुपये से शुरू होती है। इसी बीच, 512GB, 1TB और 2GB वाले कॉन्फ़िगरेशंस क्रमश: 3,24,900 रुपये, 3,74,900 रुपये और 4,49,900 रुपये में लॉन्च हुए हैं।
यह भी पढ़ें: UIDAI का बड़ा अपडेट! अब एक ही ऐप में झटपट होगा आधार फेस ऑथेंटिकेशन, लॉन्च हुआ ये नया टूल
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
