Vivo ने हालही में अपनी X300 सीरीज को लॉन्च किया है और इस सीरीज में एक ऐसे स्मार्टफोन आया है जो Apple के iPhones और Google Pixel के लुक से काफी मेल खाता है. इसका मिनिमल डिज़ाइन काफी आकर्षक है. अगर आप भी प्रीमियम और स्लीक लुक के साथ आने वाले स्मार्टफोन्स खरीदना पसंद करते हैं जो एक फ्लैगशिप मॉडल के फीचर्स और डिज़ाइन के साथ आते हों तो iPhone 17 और Vivo X300 FE दोनों ही स्मार्टफोन्स आपकी बाय लिस्ट में जरूर शामिल होंगे. इस आर्टिकल में हम इन दोनों स्मार्टफोन्स के स्पेक्स, बैटरी और अन्य फिचर्स की तुलना करेंगे.
Apple हमेशा से ही अपने स्मार्टफोन्स में काफी स्लीक डिज़ाइन लाता है और iPhone 17 भी उन स्मार्टफोन्स में से एक है जो देखने में काफी कॉम्पैक्ट और क्लीन लगते हैं. अपने छोटे साइज की वजह से iPhone 17 आराम से एक हाथ से पकड़ा जा सकता है. इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का एक सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz के मखन जैसे स्मूथ रिफ्रेश रेट के साथ आता है. Vivo के Vivo X300 FE में भी एक बेहतरीन और कॉम्पैक्ट लुक देखने को मिलता है. इस स्मार्टफोन में एक स्लीक लुक के साथ ही 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है जो 120Hz का बढ़िया रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है.
Apple के अपने Apple A19 हेक्सा कोर चिपसेट के साथ आने वाले iPhone 17 में 8GB की LPDDR5X RAM मिलती है जो Apple के अपने Apple GPU के साथ आती है. वहीं Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आने वाले Vivo X300 FE में Adreno 829 GPU मिलता है जो 12GB की LPDDR5X अलट्रा RAM के साथ आता है. ये दोनों ही स्मार्टफोन्स 64 बिट्स के आर्किटेक्चर के साथ आते हैं और परफॉरमेंस में काफी दमदार साबित होते हैं.
Vivo X300 FE में Zeiss पावर्ड ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जो सच में वैल्यू फॉर मनी है. इस स्मार्टफोन के ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा देखने को मिलता है जो 50MP के टेलीफ़ोटो कैमरा के साथ आता है और इस सेटअप में 8MP का एक अलट्रा वाइड कैमरा भी मिलता है जो फोटोग्राफी के मामले में इसे सबसे बढ़िया स्मार्टफोन बना देता है. इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 50MP का एक लाजवाब फ्रंट कैमरा मिलता है जो बढ़िया तस्वीरें लेता है.
iPhone 17 के ड्यूल रियर कैमरा सेटअप में 48MP का एक प्राइमरी कैमरा और 48MP का एक अलट्रा वाइड कैमरा देखने को मिलता है जो काफी अच्छी तस्वीरें खींचता है. इस स्मार्टफोन में 18MP का एक सेल्फी कैमरा मिलता है जो लाजवाब क्वालिटी की फोटोज खींचता है.
3924mAh की बैटरी के साथ आने वाला iPhone 17 बैटरी के मामले में Vivo X300 FE के सामने फीका पड़ जाता है. इस स्मार्टफोन में 40W तक की फ़ास्ट चार्जिंग मिलती है जो केवल 20 मिनट में फोन को 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देती है. इसके साथ ही इसमें 30W तक की वायरलेस चार्जिंग की भी सुविधा उपलब्ध है जो 30 मिनट में बढ़िया चार्जिंग कर देती है.
6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ Vivo X300 FE में 90W तक की फ़्लैश चार्जिंग मिलती है और इसमें भी 40W तक की वायरलेस चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध है.
iPhone 17 का 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 77,990 रुपये के दाम में मिल रहा और वहीं इसका 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 97,900 रुपये का मिल रहा है.
Vivo X300 FE का 12GB की RAM और 512GB की स्टोरेज वाला वेरिएंट 89,999 रुपये का मिल रहा है और इस स्मार्टफोन का 12GB की RAM और 256GB की स्टोरेज वाला वेरिएंट 79,999 रुपये की कीमत में मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: Realme P4R vs Samsung Galaxy M56: 8,000mAh बैटरी या AMOLED डिस्प्ले, कौन-सा ऑप्शन है बेहतर?
By: Ananya Sharma (Intern)