Realme P4R vs Samsung Galaxy M56: 8,000mAh बैटरी या AMOLED डिस्प्ले, कौन-सा ऑप्शन है बेहतर?

Realme P4R vs Samsung Galaxy M56: 8,000mAh बैटरी या AMOLED डिस्प्ले, कौन-सा ऑप्शन है बेहतर?

Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Realme P4R लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया फोन 25,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आया है। डिवाइस में 8,000mAh की बड़ी बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट जैसी खूबियां दी गई हैं। वहीं, Samsung Galaxy M56 5G भी इसी प्राइस रेंज में उपलब्ध एक लोकप्रिय विकल्प है, जिसे अप्रैल 2026 में पेश किया गया था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Galaxy M56 5G में AMOLED डिस्प्ले, Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन और बेहतर कूलिंग सिस्टम जैसी खूबियां मिलती हैं। ऐसे में दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स की तुलना करना तो बनता ही है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कौन-सा फोन किस मामले में आगे है।

Realme P4R vs Samsung Galaxy M56

डिजाइन और डिस्प्ले

Realme P4R का डिजाइन पारंपरिक स्मार्टफोन्स से थोड़ा अलग है। इसके रियर कैमरा मॉड्यूल को ऊपरी दाईं ओर रखा गया है और यह तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध है। फोन में ArmorShell तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के मुताबिक इसे MIL-STD-810H शॉक रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन मिला है और साथ ही IP65 रेटिंग भी दी गई है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है। बड़ी बैटरी होने के बावजूद इसकी मोटाई 8.8mm रखी गई है।

Samsung Galaxy M56 5G इसकी तुलना में पतले डिजाइन के साथ आता है। इसकी मोटाई केवल 7.2mm है और AMOLED डिस्प्ले की वजह से इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। हालांकि, कंपनी ने इसके लिए किसी आधिकारिक IP रेटिंग को मेंशन नहीं किया है।

Realme P4R 5G with 8000mAh battery and 144Hz display launched in India Price sale date offer Specification

Realme P4R में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। दूसरी ओर, Samsung Galaxy M56 5G में 6.74 इंच का FHD+ AMOLED पैनल मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की ब्राइटनेस उपलब्ध है।

प्रोसेसर डिटेल्स

Realme P4R में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह 6nm तकनीक पर आधारित एंट्री-लेवल 5G चिपसेट है। ग्राफिक्स के लिए Arm Mali-G57 MC2 GPU का उपयोग किया गया है। दूसरी तरफ Samsung Galaxy M56 5G कंपनी के Exynos 1480 प्रोसेसर से लैस है, जो 4nm प्रोसेस तकनीक पर आधारित है। ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए AMD Xclipse 530 RDNA-बेस्ड GPU दिया गया है।

कैमरा में अंतर

फोटोग्राफी के लिए Realme P4R में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जिसे पंच-होल डिजाइन में रखा गया है।

वहीं Samsung Galaxy M56 5G ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। फोन 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी प्रदान करता है।

Samsung Galaxy M56 5G launched as segment slimmest phone

बैटरी और चार्जिंग

Realme P4R की सबसे बड़ी खासियत इसकी विशाल 8,000mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सामान्य उपयोग में लगभग तीन दिनों तक चल सकती है। इसके साथ 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

Realme के अनुसार, फोन की बैटरी को लंबे समय तक बेहतर स्थिति में बनाए रखने के लिए विशेष तकनीक का उपयोग किया गया है। कंपनी का कहना है कि करीब 1,600 चार्जिंग साइकल या लगभग 7 साल के इस्तेमाल के बाद भी बैटरी की क्षमता 80 प्रतिशत तक बनी रह सकती है।

Samsung Galaxy M56 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि, चार्जर बॉक्स में नहीं मिलता और इसे अलग से खरीदना पड़ता है। कंपनी के अनुसार यह बैटरी पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है।

कीमत में अंतर

Realme P4R को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। वहीं 6GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल को 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy M56 5G फिलहाल 8GB RAM और 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में 23,499 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: उमस भरी गर्मी ने कर दिया बुरा हाल? ये 2 रुपये का जुगाड़ कूलर को बना देगा ‘AC’, आज ही आज़मा लो!

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile