पुराना Android Phone हो जाएगा एकदम नए जैसा, बस कर लें ये 4 काम, तीसरा वाला सबसे ज्यादा जरूरी, मक्खन की तरह चलेगा

पुराना Android Phone हो जाएगा एकदम नए जैसा, बस कर लें ये 4 काम, तीसरा वाला सबसे ज्यादा जरूरी, मक्खन की तरह चलेगा

Phone Speed Boostup: अगर आप हर साल नया फोन नहीं खरीदते, तो कुछ समय बाद Android फोन का धीमा होना सामान्य बात है. लेकिन अगर अचानक फोन की स्पीड कम हो जाए, ऐप खुलने में समय लगे या बेसिक काम में भी रुकावट आए, तो इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं है. अक्सर लोग छोटी लेकिन जरूरी चीजों को टालते रहते हैं और वही आगे चलकर बड़ी समस्या बन जाती है. यहां चार आसान तरीके बताए जा रहे हैं जिनसे आप अपने Android फोन की परफॉर्मेंस सुधार सकते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

फोन को नियमित रूप से रीस्टार्ट करें

यह सलाह भले ही सामान्य लगे, लेकिन ज्यादातर लोग फोन को लंबे समय तक रीस्टार्ट नहीं करते. सिर्फ स्क्रीन बंद करना या शटडाउन करना काफी नहीं है. फोन को रीबूट करने से RAM खाली होती है और बैकग्राउंड में जमा अस्थायी कैश डेटा हटता है. इससे सिस्टम को नया स्टार्ट मिलता है और स्पीड बेहतर हो सकती है. हफ्ते में कम से कम एक बार फोन रीस्टार्ट करने की आदत डालें.

बेकार डेटा और ऐप्स हटाएं

फोन में जमा अनावश्यक फोटो, वीडियो, ऐप और फाइलें स्टोरेज भर देती हैं. जब स्टोरेज लगभग फुल हो जाता है, तो फोन की स्पीड पर असर पड़ता है. फोन की Settings में जाकर Storage सेक्शन चेक करें. जिन ऐप्स का इस्तेमाल नहीं करते, उन्हें अनइंस्टॉल करें. पुरानी फोटो और वीडियो को क्लाउड या कंप्यूटर में बैकअप करके फोन से हटाएं. इससे फोन हल्का रहेगा और परफॉर्मेंस सुधरेगी.

लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल करें

कंपनियां समय समय पर सिस्टम अपडेट जारी करती हैं. इन अपडेट में सिर्फ नए फीचर ही नहीं बल्कि बग फिक्स और सिक्योरिटी पैच भी होते हैं. Google और अन्य ब्रांड यूजर्स को लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह देते हैं. इससे सिस्टम ज्यादा स्टेबल और सेफ रहता है. आप Settings में जाकर Software Update सेक्शन में उपलब्ध अपडेट जरूर चेक करते रहे और उपलब्ध होने पर इंस्टॉल करें.

अनावश्यक एनिमेशन बंद करें

Android में कई विजुअल एनिमेशन होते हैं जो यूजर अनुभव को बेहतर बनाते हैं, लेकिन पुराने या कम पावर वाले फोन में यही एनिमेशन फोन को धीमा कर सकते हैं. इसके लिए Developer Options में जाकर Window Animation Scale, Transition Animation Scale और Animator Duration Scale को कम या बंद किया जा सकता है. कुछ ब्रांड सामान्य सेटिंग में भी यह विकल्प देते हैं.

इन चार उपायों को अपनाकर आप बिना नया फोन खरीदे अपने मौजूदा Android डिवाइस की परफॉर्मेंस बेहतर कर सकते हैं. अगर इसके बाद भी समस्या बनी रहती है, तो फैक्ट्री रीसेट अंतिम विकल्प हो सकता है, लेकिन उससे पहले डेटा बैकअप जरूर लें.

यह भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग को लेकर चल रहा WhatsApp पर बड़ा स्कैम, एक गलती से मिनटों में खाली हो जाएगा अकाउंट, सरकार का अलर्ट

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo