Zero1 Awards
Digit.in
  • न्यूज
  • विजुअल स्टोरी
  • फीचर्स
  • हाउ टू
  • English
  • Hindi
  • Tamil
  • Kannada
  • Telugu
  • Malayalam
  • Bangla
  • Marathi
Login / Register is disabled Login
  • Click to Add your menu
Home » Feature Story » Mobile Phones » खो गया आपका एंड्रॉयड फोन? टेंशन की बात नहीं, इन फीचर्स से हो जाएगा ट्रैक, चुटकियों में कर लें ऑन, चोरों की खैर नहीं!

खो गया आपका एंड्रॉयड फोन? टेंशन की बात नहीं, इन फीचर्स से हो जाएगा ट्रैक, चुटकियों में कर लें ऑन, चोरों की खैर नहीं!

By Sudhanshu Shubham | Updated on 14-Feb-2026
Add DIGIT as a preferred source
Follow Us on Google News Follow Us
खो गया आपका एंड्रॉयड फोन? टेंशन की बात नहीं, इन फीचर्स से हो जाएगा ट्रैक, चुटकियों में कर लें ऑन, चोरों की खैर नहीं!
Sudhanshu Shubham Sudhanshu Shubham
14-Feb-2026

आज के समय में फोन सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है. इसी डिवाइस से लोग खाना ऑर्डर करते हैं, कैब बुक करते हैं, UPI पेमेंट करते हैं और बैंकिंग से लेकर सोशल मीडिया तक सब कुछ संभालते हैं. ऐसे में अगर फोन खो जाए या चोरी हो जाए तो सबसे बड़ी चिंता डेटा की होती है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अच्छी बात यह है कि Google ने Android यूजर्स के लिए ऐसे टूल्स दिए हैं जिनकी मदद से फोन को ट्रैक किया जा सकता है और डेटा को सुरक्षित रखा जा सकता है. सही सेटिंग्स ऑन हों तो नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता है.

Find My Device या Find Hub का इस्तेमाल करें

Android फोन में Google का Find My Device फीचर पहले से मौजूद होता है, जिसे अब Find Hub के नाम से भी जाना जाता है. यह फीचर डिफॉल्ट रूप से हमेशा एक्टिव नहीं रहता, इसलिए इसे मैनुअली ऑन करना जरूरी है.

इसके लिए Find Hub ऐप में जाएं और अपने फोन की लोकेशन चेक करें. सेटिंग्स में जाकर डिवाइस ट्रैकिंग को ऑन करें. इससे फोन खोने की स्थिति में आप उसकी लोकेशन देख पाएंगे.

Remote Lock फीचर जरूर ऑन रखें

डेटा सुरक्षित रखने का सबसे अहम तरीका Remote Lock फीचर है. अगर आपका फोन खो जाता है तो आप दूर से ही उसकी स्क्रीन लॉक कर सकते हैं.

Remote Lock मोबाइल और वेब दोनों पर काम करता है. इसके लिए सिर्फ आपके फोन नंबर की जरूरत होती है. Google के मुताबिक आप android.com/lock पर जाकर अपने डिवाइस का नंबर दर्ज करके फोन को लॉक कर सकते हैं. इसके लिए हर बार Google साइन इन की जरूरत नहीं होती.

हालांकि यह फीचर तभी काम करेगा जब फोन इंटरनेट से जुड़ा हो. एक दिन में इस सुविधा का इस्तेमाल दो बार तक किया जा सकता है.

खोने की स्थिति में क्या करें?

अगर फोन चोरी हो गया है या कहीं गिर गया है, तो तुरंत Find Hub में जाकर लोकेशन चेक करें. अगर लोकेशन मिल रही है तो डिवाइस को लॉक कर दें. इससे कोई भी व्यक्ति आपके ऐप्स, बैंकिंग या पर्सनल डेटा तक पहुंच नहीं पाएगा.

जरूरत पड़ने पर पासवर्ड बदलना और SIM ब्लॉक करवाना भी समझदारी भरा कदम है. जितनी जल्दी आप कार्रवाई करेंगे, उतना ही कम जोखिम रहेगा.

फोन खोना परेशान करने वाला अनुभव हो सकता है, लेकिन सही सेटिंग्स और फीचर्स एक्टिव हों तो आपका डेटा सुरक्षित रह सकता है. इसलिए बेहतर है कि अभी से Find My Device और Remote Lock जैसे फीचर्स ऑन कर लें, ताकि आपात स्थिति में तुरंत कदम उठाया जा सके.

यह भी पढ़ें: नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी! UPI से निकाल पाएंगे PF के पैसे, EPFO के मोबाइल ऐप से चुटकियों में होगा काम

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile

Latest Article
Panchayat Season 5 OTT Release: कब और कहाँ आएगी पंचायत की नई किस्त? जानें प्लॉट, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Panchayat Season 5 OTT Release: कब और कहाँ आएगी पंचायत की नई किस्त? जानें प्लॉट, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
AU Small Finance Bank के ग्राहकों के PAN-Aadhaar डेटा की चोरी! क्या आपके डेटा पर भी लगी सेंध? डिटेल्स चेक करें AU Small Finance Bank के ग्राहकों के PAN-Aadhaar डेटा की चोरी! क्या आपके डेटा पर भी लगी सेंध? डिटेल्स चेक करें
Vijay Sales के लाखों ग्राहकों का डेटा खतरे में? डार्क वेब पर 25,000 डॉलर में बिक रहा एक्सेस, क्या है पूरा मामला Vijay Sales के लाखों ग्राहकों का डेटा खतरे में? डार्क वेब पर 25,000 डॉलर में बिक रहा एक्सेस, क्या है पूरा मामला
Mirzapur The Movie OTT Release: OTT पर गर्दा उड़ाने आई ‘मिर्जापुर’.. ‘बीना त्रिपाठी’ का ये रूप हिला डालेगा Mirzapur The Movie OTT Release: OTT पर गर्दा उड़ाने आई ‘मिर्जापुर’.. ‘बीना त्रिपाठी’ का ये रूप हिला डालेगा
The Family Man 4 Release: कब लौट रहे Srikant Tiwari? देखें कास्ट, प्लॉट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स The Family Man 4 Release: कब लौट रहे Srikant Tiwari? देखें कास्ट, प्लॉट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Most Searched Mobile Phones
  • Best Phones Under 10000
  • Best Phones Under 20000
  • Best Phones Under 30000
  • Upcoming Phones in 2026
  • Latest Mobile Phones
Latest Phones
  • OPPO F35 Pro
  • OPPO F35
  • Xiaomi Redmi 17
  • Google 11 Pro Fold
  • Vivo T5 5G
Mobile Recharge Plans
  • Airtel Recharge Plans
  • BSNL Recharge Plans
  • Reliance JIO Recharge Plans
  • VI Recharge Plans
Hindi Tech Tips
  • 5 Star Rating वाले सबसे सस्ते 1 Ton AC
  • भयंकर गर्मी में कूलर देगा शिमला जैसी हवा! ट्राई करें ये ‘Ice Bottle’ ट्रिक..एक बार आज़माया तो AC भूल जाएंगे
  • दिन-रात चलेगा AC-फ्रिज..फिर भी बहुत कम आएगा बिजली बिल
  • फ्रिज कूलिंग बढ़ाने के 3 सीक्रेट टिप्स
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
SUBSCRIBE Subscribe for the industry's biggest tech news
Enter your email to get notified about our new solutions
By submitting your email, you agree to our
Terms and Privacy Notice.
CONNECT WITH US
  • icon Times Center, FC-6, 1st Floor, Sector 16A, Film City, Noida - 201301
  • icon (+91-120-6776999)
    (1800 121 0005)
  • icon Suggestion: editor@digit.in
    Business: business@digit.in
    Website: sales@digit.in
© 2026 Digit.in, All rights reserved
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
icon
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Regulatory
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2026 Digit.in, All rights reserved
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo