इस दिवाली घर ले आएं ये दमदार स्मार्टफोन्स, Amazon Festival Sale में सोच से भी सस्ते मिलेंगे
इस दिवाली अपने ख़ास लोगों को कोई अछ्हा गिफ्ट देना चाहते हैं? या अपने लिए एक दमदार स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं? तो आज का हमारा ये आर्टिकल आपके लिए ही है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए किफायती और दमदार स्मार्टफोन्स कि एक लिस्ट लेकर आए हैं। अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में आप इन स्मार्टफोन्स पर बंपर ऑफर्स भी पा सकते हैं। हमारी आज की इस लिस्ट में Vivo, Samsung और Redmi के स्मार्टफोन्स शामिल हैं। तो आइये बिना देर किये इन स्मार्टफोन्स के स्पेक्स और फीचर्स पर एक नज़र डाल लेते हैं।
SurveyVivo X300 FE 5G
Vivo का X300 FE 5G अमेज़न पर चल रही इस सेल के दौरान 89,999 रुपये की कीमत में लिस्टेड है। चुनिंदा बैंक ऑफर्स को अप्लाई करने के बाद इस फ़ोन की कीमत को और भी कम किया जा सकता है। इस फ़ोन में आपको 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.31 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही ये फ़ोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर से लैस है। फ़ोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP के मेन, 50MP के टेलीफ़ोटो और 8MP के अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Redmi Turbo 5
इसमें 6.59 इंच की 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 8500-Ultra प्रोसेसर दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 7540mAh की बैटरी दी गई है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX882 मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 20MP फ्रंट कैमरा शामिल है। अमेज़न पर चल रही इस सेल के दौरान इस फ़ोन को 40,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
Vivo S2 FE
इस फोन में 6.83 इंच की 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 7300 प्रोसेसर, 10,000mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग मिलती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP + 2MP रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 38,999 रुपये है। अमेज़न पर चल रही सेल के दौरान इस फ़ोन पर भारी बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं। जिस से इस फ़ोन को और भी ज़्यादा मुनाफे में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy M47 5G
Galaxy M47 5G में 120Hz के रिफ्रेश रेट वाली 6.66 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। ये फ़ोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर से लैस है। फ़ोन में 6,000mAh की मॉन्स्टर बैटरी दी गई है। वही कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP के मेन लेंस, 5MP के अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2MP के मैक्रो लेंस के साथ 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अमेज़न पर चल रही ग्रेट इंडियन फेस्टवल सेल में इस फ़ोन की कीमत महज़ 26,999 रुपये हो चुकी है।
Redmi 15C
Redmi 15C में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाली 6.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है। ये फ़ोन मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 6300 चिपसेट पर आधारित है। इस फ़ोन में 6000mAh की अल्ट्रा-लार्ज बैटरी कपैसिटी दी गई है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का AI डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ़ोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फ़ोन अमेज़न पर 17,999 रुपये की कीमत में लिस्टेड है।
यह भी पढ़ें: Poco X8s vs Motorola Edge 70 Pro vs Vivo V70 FE: डिजाइन, कैमरा, बैटरी और भारत में कीमत की तुलना
नोट: आर्टिकल में एफीलिएट लिंक्स मौजूद हैं!
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
