Amazon GIF Sale 2026 started with amazon deals from today
Amazon की Great Indian Festival Sale 2026 आज 8 अक्टूबर से सभी ग्राहकों के लिए शुरू हो गई है। यह इस ई-कॉमर्स कंपनी का इस साल का सबसे बड़ा सेल इवेंट है, जो अलग-अलग प्राइस सेगमेंट के स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार डील्स लेकर आया है। इस सेल के दौरान ग्राहकों को प्राइस कट, बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस ऑप्शंस और नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे फायदे दिए जा रहे हैं। अगर आप इस फेस्टिव सीज़न एक नए स्मार्टफोन पर अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो Great Indian Festival बेहतरीन मौकों में से एक है। यहां हम आपको उन दमदार स्मार्टफोन्स के बारे में बताने वाले हैं जो Amazon Sale में कई आकर्षक ऑफर्स में मिल रहे हैं। इस लिस्ट में Vivo, Motorola और Realme जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स के फोन्स शामिल हैं। आइए डील्स देखते हैं।
विवो के इस मिड-रेंज फोन की असली कीमत 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के लिए 41,999 रुपये है, लेकिन Amazon सेल के दौरान यही वेरिएंट प्लेटफॉर्म पर केवल 37,990 रुपये में लिस्टेड है। इसके अलावा बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स का फायदा भी उठाया जा सकता है। (यहां से खरीदें!)
Edge 70 Fusion मोटोरोला का दमदार और पॉपुलर फोन है जो इस समय अमेज़न की फेस्टिव सेल में सिर्फ 29,499 रुपये (8GB + 128GB) की शुरुआती कीमत में मिल रहा है, जबकि इसकी आधिकारिक कीमत, 30,999 रुपये है। कुछ चुनिंदा बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड्स पर 1250 रुपये की अतिरिक्त छूट भी पाई जा सकती है। (यहां से खरीदें!)
प्राइस हाइक के बाद से Samsung Galaxy A56 के 8GB RAM और 256GB वेरिएंट की कीमत कंपनी की वेबसाइट पर 48,999 रुपये है, लेकिन अभी सेल का फायदा उठाते हुए आप इसे सिर्फ 38,947 रुपये में घर ले जा सकते हैं। यानी यहां आपकी लगभग सीधे 10 हज़ार रुपये की बचत हो रही है। (यहां से खरीदें!)
20 हज़ार रुपये से कम में लॉन्च हुआ यह रियलमी फोन प्राइस हाइक के बाद से 25,999 रुपये (6GB + 128GB) का हो गया है, लेकिन अगर आप इसे अभी Amazon की इस महासेल में खरीदते हैं तो यह आपको मात्र 23,249 रुपये का पड़ेगा। (यहां से खरीदें!)
आखिर में आता है मोटोरोला का एक और पॉपुलर फोन, जिसके 4GB + 64GB शुरुआती वेरिएंट की कीमत आधिकारिक वेबसाइट पर तो 19,999 रुपये लिस्टेड है, लेकिन फेस्टिव सेल में ई-कॉमर्स कंपनी इसे केवल 15,848 रुपये में खरीदने का मौका दे रही है। इसके अलावा बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज और ईएमआई ऑफर्स के तहत भी कुछ बचत हो सकती है। (यहां से खरीदें!)
Disclaimer: इस आर्टिकल में एफिलिएट लिंक्स दिए गए हैं!