बढ़ती हार्डवेयर लागत के कारण इस साल सभी ब्रांड्स अपने स्मार्टफोन्स महंगे कर रहे हैं, लेकिन अगर आप 20,000 रुपये से कम बजट में एक भरोसेमंद फोन ढूंढ रहे हैं जो डेली यूज़ में दमदार परफॉर्मेंस दे, तो बाजार में कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं। इस प्राइस रेंज में आने वाले स्मार्टफोन भले ही फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस न दें, लेकिन रोज़मर्रा के बेसिक काम जैसे कॉलिंग, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की गेमिंग के लिए ये काफी सक्षम हैं। नीचे अप्रैल 2026 में 20,000 रुपये से कम कीमत वाले टॉप 7 स्मार्टफोन्स की लिस्ट दी गई है।
इस फोन को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। इसमें 6.76 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स ब्राइटनेस तक पहुंच सकती है। इसमें IP68/IP69 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H जैसी ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया गया है और यह Android 16 बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा है, जबकि 7,200mAh की बड़ी बैटरी 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
इसके बाद आता है iQOO Z11x, असल में Vivo T5x का रीब्रांडेड वर्जन है। डिजाइन, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स लगभग एक जैसे हैं। इसमें भी वही 6.76 इंच की 120Hz डिस्प्ले, Dimensity 7400 प्रोसेसर, Android 16 बेस्ड OriginOS 6 और 50MP कैमरा मिलता है। साथ ही इसमें IP68/IP69 प्रोटेक्शन और 7,200mAh बैटरी दी गई है, जो 44W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Redmi Note 15 SE अपने यूनिक डिजाइन के कारण अलग पहचान बनाता है। इसका स्पेशल एडिशन इको लेदर बैक के साथ आता है। फोन में IP66 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया गया है। इसमें 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस तक जाती है। यह Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है और Android 15 बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल है, जबकि 5,800mAh बैटरी 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Samsung Galaxy A17 उन यूज़र्स के लिए बेहतर विकल्प है जो लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट चाहते हैं। यह फोन Exynos 1330 चिपसेट पर चलता है और Android 15 बेस्ड One UI 7 के साथ आता है। कंपनी ने इसमें 6 बड़े OS अपडेट देने का वादा किया है। इसमें 6.7 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस दी गई है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी, 5MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो सेंसर शामिल हैं। इसकी 5,000mAh बैटरी 25W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
CMF Phone 2 Pro इस बजट में काफी पावरफुल स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट दिया गया है और यह Android 15 बेस्ड Nothing OS 3 पर चलता है। फोन में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। खास बात यह है कि इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस (2x ऑप्टिकल ज़ूम) मिलता है। इसकी 5,000mAh बैटरी 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
Nothing Phone (3a) Lite भी इसी सेगमेंट में एक अलग डिजाइन के साथ आता है। इसमें ट्रांसपेरेंट बैक डिजाइन दिया गया है, जो Nothing ब्रांड की पहचान है। इसमें भी Dimensity 7300 Pro चिपसेट, Android 15 बेस्ड Nothing OS 3 और 6.77 इंच की 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलती है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो सेंसर शामिल हैं। यह फोन 5,000mAh बैटरी के साथ आता है, जो 33W चार्जिंग सपोर्ट करता है।
अंत में Motorola G96 भी एक अच्छा ऑप्शन है, खासकर डिस्प्ले और परफॉर्मेंस के मामले में। इसमें Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है और यह Android 15 (Hello UI) पर चलता है। कंपनी ने इसमें 1 बड़ा OS अपडेट देने का वादा किया है। इसमें 6.67 इंच की कर्व्ड p-OLED डिस्प्ले मिलती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स ब्राइटनेस तक पहुंचती है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी और 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल हैं। इसकी 5,500mAh बैटरी 30W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ें: OTT की सबसे तगड़ी थ्रिलर्स में शुमार हैं ये 5 साउथ इंडियन फ़िल्में, 8 से ज्यादा है सबकी IMDb रेटिंग