अगर आपको असली घटनाओं पर आधारित कहानियों वाली फिल्में देखना बेहद पसंद है, और आप ऐसी ही कोई फिल्म देखने के लिए ढूंढ रहे हैं, तो आज आपकी खोज यही खत्म होती है, क्योंकि आज हम आपके लिए एक ऐसी ही फिल्म लेकर आए हैं। ओटीटी पर हाल ही में रिलीज़ हुई ये फिल्म 14 सालों बाद फैंस के बीच फिर से सुर्ख़ियों में आ चुकी है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग भी 8 से ज्यादा है, यकीनन ये फिल्म आपको ज़रूर देखनी चाहिए। अब आप भी सोच रहे होंगे की भला हम ऐसी कौन सी मूवी की बात कर रहे हैं, तो ज़रा अपने दिल को थाम कर बैठिये और इस आर्टिकल में हमारे साथ अंत तक बने रहिये। आइए जानते हैं इस फिल्म की कहानी और तगड़े प्लाट ट्विस्ट के बारे में।
इतने हिंट्स देने के बाद अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम कौन सी फिल्म के बारे में आपसे बात कर रहे हैं, फिर भी आपकी जानकारी के लिए बता दें की यहां बात ‘ शाहिद ‘ (Shahid) की हो रही है। यह मूवी एक बायोग्राफिकल ड्रामा मूवी है। इस फिल्म में राजकुमार राव ने मुख्य किरदार की भूमिका निभाई है। यह मूवी सिनेमाघरों में साल 2013 में रिलीज़ हुई थी। अपनी रिलीज़ के दशक बाद अब 2026 में ये सीरीज़ ओटीटी पर तहलका मचा रही है। ये फिल्म हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है।
राजकुमार राव की ये फिल्म वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता शाहिद आजमी के जीवन पर आधारित फिल्म है। शाहिद आजमी की साल 2011 में मुंबई में उनके ही ऑफिस में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस फिल्म में राजकुमार राव ने शहीद आज़मी का किरदार निभाया है।
हंसल मेहता द्वारा निर्देशित शहीद एक बायोग्राफिकल कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की कहानी मुंबई के एक गरीब मुस्लिम परिवार के युवक शाहिद आज़मी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 1992 के मुंबई दंगों का खौफनाक मंजर देखने के बाद कुछ समय के लिए भटक जाता है, लेकिन बाद में उसे आतंकवाद के झूठे आरोप में गिरफ्तार कर लिया जाता है और टाडा (TADA) कानून के तहत 7 साल के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया जाता है। जेल में बिताए समय के दौरान वह पढ़ाई करने और कानून सीखने के लिए प्रेरित होता है, और रिहा होने के बाद एक वकील बनकर बेकसूर और गरीब लोगों के हक की लड़ाई लड़ता है जिन्हें समाज और कानून बिना किसी पुख्ता सबूत के पहले ही दोषी मान चुके होते हैं। कई बेगुनाह लोगों को न्याय दिलाने के सफर में उसे लगातार जान से मारने की धमकियां मिलती हैं, और आखिर में न्याय की इस लड़ाई को लड़ते हुए साल 2010 में शहीद की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। यह फिल्म अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले एक आम इंसान के साहस की कहानी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की राजकुमार राव की इस फिल्म ने दो नेशनल अवॉर्ड जीते थे। 2014 में हंसल मेहता को बेस्ट डायरेक्शन के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। वहीं, राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। राजकुमार राव के अलावा फिल्म में प्रभलीन संधू और मोहम्मद जीशान अयूब जैसे कलाकार नजर आए थे। शहीद को IMDb पर 8.2 की दमदार रेटिंग प्राप्त हुई है।
यह भी पढ़ें: Aadhaar-PAN में बदलना है घर का पता? अब घर बैठे मिनटों में होगा काम, बस फॉलो करें ये आसान तरीका