OTT की सबसे तगड़ी थ्रिलर्स में शुमार हैं ये 5 साउथ इंडियन फ़िल्में, 8 से ज्यादा है सबकी IMDb रेटिंग
5 Best South Thrillers On OTT: आज के समय में OTT प्लेटफॉर्म मनोरंजन की दुनिया का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। यहां दर्शकों को हर हफ्ते अलग-अलग जॉनर की कई नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का मौका मिलता है। खासतौर पर मिस्ट्री और थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए ओटीटी पर शानदार कंटेंट की कोई कमी नहीं है। अगर आप भी ऐसी फिल्मों के शौकीन हैं जो दिमाग घुमा दें, तो साउथ इंडस्ट्री की ये 5 मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्में आपके लिए बेहतरीन ऑप्शंस हो सकती हैं। इन्हें सभी को आप घर बैठे अपने परिवार के साथ आसानी से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे Netflix, Prime Video, Zee5 और अन्य पर देख सकते हैं। आइए एक-एक करके इन सबके बारे में जानते हैं.
SurveyKishkindha Kaandam
साल 2024 में सिनेमाघरों में आई मलयालम फिल्म ‘किष्किंधा कांडम’ का निर्देशन डिंजिथ अय्याथन ने किया है। इसमें आसिफ अली और विजयराघवन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं। कहानी एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें कई चौंकाने वाले ट्विस्ट और रहस्य छिपे हैं। यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है। इसे IMDb पर 8 की दमदार रेटिंग मली है।
Maharaja
विजय सेतुपति स्टारर ‘महाराजा’ भी 2024 की चर्चित मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में एक पिता और उसकी बेटी की कहानी दिखाई गई है, जिसमें एक कूड़ेदान से जुड़ा अनोखा रहस्य कहानी को आगे बढ़ाता है। इसकी IMDb रेटिंग 8.3 है और इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था, जहां यह लंबे समय तक ट्रेंड में रही।
Ratsasan
2018 में रिलीज हुई ‘रत्सासन’ को ओटीटी पर जबरदस्त लोकप्रियता मिली। इस फिल्म में एक खतरनाक सीरियल किलर की कहानी दिखाई गई है, जो स्कूल की लड़कियों को निशाना बनाता है और पुलिस को बार-बार चुनौती देता है। फिल्म की IMDb रेटिंग 8.3 है। करीब 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 50 करोड़ की कमाई की थी। इसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
Thadam
2019 में रिलीज हुई ‘थडम’ एक सस्पेंस से भरपूर फिल्म है, जिसमें जुड़वां भाइयों की दिलचस्प कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म सन नेक्स्ट पर उपलब्ध है। करीब 14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 18.60 करोड़ और वर्ल्डवाइड 26 करोड़ का कारोबार किया।
Mumbai Police
पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘मुंबई पुलिस’ 2013 की मलयालम थ्रिलर फिल्म है। इसकी कहानी और ट्विस्ट दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं। फिल्म की IMDb रेटिंग 7.9 है और बॉक्स ऑफिस पर इसने लगभग 10 से 15 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: 9020mAh की बैटरी वाला फोन लॉन्च..Vivo इस फोन के साथ Oppo-Vivo को देगा कड़ी टक्कर.. सस्ता है प्राइस?
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile