अगर आप एक स्कूल के छात्र हैं या एक छात्र के माता – पिता, तो COVID19 के बाद से तो आपको एक पर्सनल फ़ोन या लैपटॉप होने का महत्त्व पता चल ही गया होगा. COVID19 के बाद से ही स्कूल और कॉलेजेस ने हाइब्रिड मोड में क्लासेज लेना शुरू कर दिया है. इसके चलते कभी अगर गर्मी ज़्यादा पड़ जाती है या शीत लहर आ जाती है तो स्कूलों को बंद करके क्लासेज को हाइब्रिड यानी ऑनलाइन मोड में कराया जाता है. इसलिए स्कूल जाने वाले बच्चों के पास अपना पर्सनल मोबाइल होना ज़रूरी है जो उनकी पढ़ाई में मदद कर पाए और ज़रुरत पड़ने पर वे अपनी क्लासेज भी बिना किसी दिक्कत के ले सकें. अगर आप एक स्टूडेंट हैं और एक सस्ता लेकिन अच्छा फ़ोन खरीदना चाहते हैं जो आपकी पढ़ाई, स्कूल प्रोजेक्ट्स और क्लासेज में मदद करे तो आइये देखते हैं 7 ऐसे स्मार्टफोन्स जो पढ़ने वाले बच्चों के लिए एकदम बढ़िया हैं.
8 हज़ार का ये फ़ोन पढ़ने वाले बच्चों के लिए काफी अच्छा है क्यूंकि इसमें 6.8 इंच का एक बड़ा IPS LCD डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है और इसमें बेसिक परफॉरमेंस के लिए Unisoc T7250 चिपसेट भी है जो रोज़ – रोज़ के छोटे मोठे टास्कस को आसानी से कर सकता है. इसके साथ ही इसमें 32MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है जो इसे फोटोग्राफी के लिए भी बढ़िया बना देता है. इस फ़ोन की सबसे बड़ी खासियत है इसका ज़बरदस्त 5,200mAh की बैटरी के साथ आने वाला बढ़िया बैटरी बैकअप और 15W तक की फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट.
50 MP + 50 MP + 2 MP के ज़बरदस्त रियर कैमरा के साथ आने वाले इस फ़ोन में 13 MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है. 5000 mAh की बैटरी के साथ इसमें 25W तक की फ़ास्ट चार्जिंग भी मिलती है. इसका 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है और इसमें बेज़ेल लेस्स नौच भी मिलती है जो इसे एक काफी स्टाइलिश लुक देती है. इसका ओक्टा कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट इसे परफॉरमेंस के मामले में काफी अच्छा ऑप्शन बना देता है.
5000mAh की बैटरी कैपेसिटी के साथ आने वाले ये फ़ोन 25W तक की फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसमें MediaTek Helio G99 चिपसेट है जो बेसिक ऐप्स को चलाने के लिए बढ़िया है. इसमें 6.7 इंच का PLS LCD डिस्प्ले है जो 90Hz का बढ़िया रिफ्रेश रेट देता है. इन सब फीचर्स से हट कर इस फ़ोन का 50 MP + 2 MP का रियर कैमरा सेटअप इसकी जान है और इसके साथ ही इसमें 8 MP का वाइड एंगल सेल्फी कैमरा भी मिलता है.
Realme का ये बजट फ्रेंडली फ़ोन एक ओक्टा कोर Unisoc T7250 चिपसेट के साथ आता है जो बेसिक चीज़ें जैसे youtube और एजुकेशनल एप्स चलने में बढ़िया काम करता है. इस फ़ोन का डिस्प्ले 6.7 इंच का है जिसमे 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है. इसका रियर कैमरा 13 MP का है और इसके साथ ही इसका फ्रंट कैमरा भी 5 MP जो ठीक ठाक फोटोग्राफी कर लेता है. इस फ़ोन की 6300 mAh की बैटरी काफी अच्छी है और इसके साथ ही इसमें 15W तक की VOOC चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.
Motorola का ये स्टाइलिश फ़ोन अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी कैपेसिटी के साथ आता है जिसमे 7000mAh की धमाकेदार बैटरी मिलती है जो करीब 3 दिन तक चल सकती है. अपने प्राइस रेंज के हिसाब से इस फ़ोन के स्पेक्स तो एकदम अमेजिंग हैं. इसमें 6.8 इंच के IPS LCD डिस्प्ले के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट भी मिलता है. यह फ़ोन 50 MP रियर कैमरा और 8MP के फ्रंट कैमरा के साथ आता है. इस फ़ोन में एक बढ़िया Helio G81 चिपसेट है जो इसे इस लिस्ट का सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन बना देता है.
ये फ़ोन अपनी प्राइस रेंज के बावजूद एक 6.8 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट भी देखने को मिलता है. इसके अलावा इस फ़ोन की 5200mAh की बैटरी काफी बढ़िया है. इसमें Unisoc T7250 chipset बेसिक टास्कस करने के लिए मिलती है. और इसके साथ ही इसमें 32MP का AI ड्यूल रियर कैमरा 8 MP के फ्रंट कैमरा के साथ मिलता है.
इस लिस्ट के सबसे सस्ते स्मार्टफोन्स में से एक Redmi 14C में 6.8 इंच के ड्राप डॉट HD+ डिस्प्ले के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है इसके साथ ही इस फ़ोन में Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट भी है. ये फ़ोन 5160 mAh की बैटरी के साथ आता है जिसमें 18W की फ़ास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है. 50 MP के ड्यूल रियर कैमरा और 8 MP के फ्रंट कैमरा के साथ ये फ़ोन पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है.
यह भी पढ़ें: पैसा वसूल हैं ये 10000 रुपये के अंदर आने वाले टॉप 5 फोन्स..तीसरा वाला है बेस्ट