सोशल मीडिया के टॉप इन्फ्लुएंसर्स में बनाना है नाम? तगड़ी क्वालिटी की रील्स बनाने के लिए ये 5 फोन रहेंगे बेस्ट

आजकल सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए एक इंस्टाग्राम अकाउंट और लोगों को आकर्षित करने वाली रील्स ही काफी होती हैं. लेकिन रील्स बनाने के लिए सिर्फ क्रिएटिविटी और टैलेंट ही काफी नहीं होता, इनके साथ ही एक बढ़िया कैमरा भी ज़रूरी है. आजकल तो स्मार्टफोन्स ही DSLR कैमरे का काम करने लगे हैं, ऐसे में आपको कैमरे पर खर्च करने की ज़रूरत नहीं है. अगर आप रील बनाते हैं या इंस्टाग्राम पर फोटोग्राफी पोस्ट करते हैं तो आपके लिए एक अच्छा कैमरा फोन ही काफी अच्छी इन्वेस्टमेंट हो सकता है. अगर आप एक नया और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो आप इस आर्टिकल में दिए गए 7 फोन्स में से अपने लिए बेस्ट चुन सकते हैं.

Vivo T5 Pro (29,984 रुपये)

Vivo T5 Pro स्मार्टफोन अलग-अलग पैमानों पर अच्छी परफॉरमेंस देता है. इसमें एक बढ़िया 50 MP + 2 MP का रियर कैमरा सेटअप और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है जो बढ़िया फोटो लेता है और रील्स बनाने में तो इसका कोई जवाब ही नहीं है. इस फोन की 9020mAh की बैटरी एकदम लाजवाब है और 90W तक फ़ास्ट चार्जिंग करने की क्षमता रखती है. इस फोन का 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले भी एक बढ़िया फीचर है.

OnePlus Nord CE5 5G (28,999 रुपये)

इस फोन का 50 MP + 8 MP रियर कैमरा सेटअप ही इसकी जान है. इसके अलावा इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. 7100mAh की बढ़िया बैटरी के साथ आने वाले इस फोन में 80W का SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. बढ़िया परफॉरमेंस का लिए यह फोन MediaTek Dimensity 8350 Apex चिपसेट के साथ आता है.

Realme 16 5G (31,999 रुपये)

50MP + 2MP का रियर कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा इसे रील्स बनाने के लिए एक बढ़िया फोन बना देता है. इसमें 7000mAh की दमदार बैटरी के अलावा एक फ्लेक्सिबल 6.57 इंच AMOLED भी मिलता है. यह फोन MediaTek Dimensity 6400 टर्बो चिपसेट के साथ अच्छी परफॉरमेंस देता है.

Samsung Galaxy A37 (31,995 रुपये)

इस फोन का 50MP + 8MP + 5MP का जबरदस्त रियर कैमरा इसे रील्स बनाने के लिए एक बढ़िया ऑप्शन बना देता है. इसका फ्रंट कैमरा 12MP का है और काफी अच्छी तस्वीरें लेता है. इसमें 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलता है. फोन में 5000mAh की बैटरी लगी हुई है जो 45W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Infinix Note 60 Pro (30,999 रुपये)

इस फोन के फीचर्स देखकर यह मानना काफी मुश्किल है कि यह एक मिड रेंज फोन है. इसमें एक स्टाइलिश एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले मिलता है. इसमें एक शानदार 50MP + 8MP रियर कैमरा सिस्टम और 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. अच्छी बैटरी लाइफ के लिए इसमें 6500mAh की बैटरी मिलती है जो 90W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देती है.

OnePlus Nord 5 (33,999 रुपये)

एकदम स्लीक और स्टाइलिश डिज़ाइन वाला यह फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट पर चलता है और इसमें 6800mAh की बैटरी के साथ 80W SuperVOOC फ़ास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है. 50MP + 8MP का रियर कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा इसे रील्स बनाने के सबसे दमदार फोन्स में से एक बना देता है. इसका 6.83 इंच का स्विफ्ट AMOLED डिस्प्ले इसकी शान है.

Vivo T4 Pro (31,999 रुपये)

Vivo का यह बेहतरीन फोन अपने प्राइस के हिसाब से काफी ज्यादा अच्छे स्पेक्स और फीचर्स के साथ आता है. इसमें एक धमाकेदार 50MP + 50MP + 2MP का रियर कैमरा सेटअप मिलता है और सेल्फी लेने के लिए एक 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 90W तक की फ़्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

यह भी पढ़ें: iPhone के लुक वाला Redmi Phone कौड़ियों के भाव.. मिल रहा 12000 रुपये से भी सस्ता

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :