मार्च में अब तक लॉन्च हो चुके हैं ये 6 स्मार्टफोंस

Highlights

विवो, ओप्पो ब्रांड के फोंस हैं लिस्ट में शामिल

Realme का बजट फोन भी है लिस्ट में

Moto G73, Realme C55 को हाल ही में किया गया है लॉन्च

मार्च का आधा महीना हो चुका है और अब तक कई कंपनियां अपने नए स्मार्टफोंस लॉन्च कर चुकी हैं जिनमें Samsung, Xiaomi, Oppo आदि के फोंस शामिल हैं। आज हम ऐसे ही कुछ स्मार्टफोंस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें हाल ही में लॉन्च किया गया है। अगर आप अपने लिए नया फोन खरीदने वाले हैं तो ये लिस्ट जरूर देखें:

Smartphones in March 2023

1. Vivo V27 series

Vivo V27 और Vivo V27 Pro प्रोसेसर के मामले में एक दूसरे से काफी अलग हैं। स्टैन्डर्ड मॉडल मीडियाटेक डिमेंसिटी 7200 चिपसेट द्वारा संचालित है और Pro वेरिएंट डिमेंसिटी 8200 SoC द्वारा संचालित है। दोनों फोंस में कलर चेंजिंग बैक, FHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Android 13, Funtouch OS स्किन, 50+8+2MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 50MP फ्रन्ट कैमरा, 4600mAh की बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। 

2. Realme C55

Realme C55 में 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72-इंच FHD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले को 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट दिया जाएगा। 

Realme C55 Mediatek Helio G88 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा जो एक एंट्री-लेवल SoC है। प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 2.0GHz है और इसे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है। Realme C55 Android 13-आधारित Realme UI 4.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी से लैस होगा।

3. Moto G73

Motorola Moto G73 5G में FHD+ रिजॉल्यूशन, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच की LCD स्क्रीन है। डिस्प्ले के सेंटर पर एक पंच-होल कटआउट और नीचे की तरफ एक मोटा चिन है। 

फोन के बैक पर एक चौकोर कैमरा मॉड्यूल है जिसमें 50MP f/1.8 प्राइमरी सेन्सर को 8MP f/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ पेयर किया गया है। इसके अतिरिक्त, हैंडसेट में एक 16MP f/2.4 फ्रन्ट-फेसिंग सेल्फ़ी स्नैपर दिया है। 

4. Oppo Find N2 Flip

Find N2 Flip में मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000+ प्रोसेसर मिलता है और यह केवल 256GB के सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आता है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। डिवाइस 4 साल के मेजर एंड्रॉइड अपडेट्स और 5 साल के सिक्योरिटी पैचेज़ का वादा करता है। 

जहां तक बैटरी की बात है, Find N2 Flip एक 42,00mAh की बैटरी को पैक करता है जो 44W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन में वायरलेस चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। 

5. Poco X5 5G

Poco X5 में 6.7 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है जो 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन ऑफर करती है। यह पैनल 100% DCI P3 कलर गैमट के साथ आँखों की सुरक्षा के लिए SGS सर्टिफिकेशन को भी सपोर्ट करता है। 

6. Samsung Galaxy A34, Galaxy A54 

Galaxy A-series के दोनों फोन में 120Hz AMOLED फ्रंट, वन UI 5.1 स्किन के साथ Android 13 सॉफ्टवेयर और 25W एडॉप्टर के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है। मुख्य अंतर कैमरा सेटअप और प्रोसेसर में देखा जाता है। Samsung Galaxy A54 में Exynos 1380 चिपसेट मिलता है जबकि गैलेक्सी A34 में मीडियाटेक डिमेंसिटी 1080 चिपसेट मिलता है।

A54 के रियर कैमरा में 50MP का मुख्य सेंसर, 12MP का अल्ट्रावाइड शूटर और 5MP का मैक्रो मॉड्यूल शामिल है। इसके फ्रंट पर 32MP का फ्रन्ट कैमरा मिल रहा है। Galaxy A34 में आपको 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड और 5MP का मैक्रो सेंसिंग शूटर मिलता है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile