45000 रुपये से कम में आने वाले 5 सबसे शानदार कैमरा फोन्स, फोटोग्राफी में DSLR को देते हैं टक्कर?

45000 रुपये से कम में आने वाले 5 सबसे शानदार कैमरा फोन्स, फोटोग्राफी में DSLR को देते हैं टक्कर?

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं जो शानदार फोटोग्राफी करता हो और आपका बजट 45,000 रुपये है तो इतने बजट में आज बाजार में कई ऐसे स्मार्टफोन्स मौजूद हैं जो फ्लैगशिप-लेवल कैमरा एक्सपीरियंस देते हैं। इस प्राइस सेगमेंट में आपको बेहतरीन पोर्ट्रेट, शानदार नाइट फोटोग्राफी, दमदार वीडियो रिकॉर्डिंग और AI कैमरा फीचर्स वाले कई विकल्प मिल जाएंगे। अगर आप सोशल मीडिया के लिए फोटो-वीडियो बनाते हैं या फिर ट्रैवल और फैमिली मोमेंट्स को बेहतरीन क्वालिटी में कैद करना चाहते हैं, तो ये स्मार्टफोन्स आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं। आइए एक एक करके इन स्मार्टफोन्स के बारे में जानते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Google Pixel 9a (42,000 रुपये)

अगर कैमरा क्वालिटी की बात करें तो Google Pixel 9a इस सेगमेंट का सबसे मजबूत दावेदार माना जाता है। इसमें 48MP का OIS प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Pixel की सबसे बड़ी ताकत इसका इमेज प्रोसेसिंग एल्गोरिदम है, जिसकी वजह से तस्वीरों में नेचुरल कलर्स, बेहतरीन डायनामिक रेंज और शानदार डिटेल्स देखने को मिलती हैं। कम रोशनी में भी यह फोन काफी साफ और शार्प फोटो कैप्चर करता है। Magic Editor, Best Take, Night Sight और Super Res Zoom जैसे AI फीचर्स फोटोग्राफी का अनुभव और बेहतर बनाते हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग और स्टेबलाइजेशन भी इसकी बड़ी खासियत है।

OPPO Reno14 (39,999 रुपये)

अगर आपको पोर्ट्रेट फोटोग्राफी पसंद है तो OPPO Reno14 आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें हाई-क्वालिटी प्राइमरी कैमरा के साथ AI आधारित पोर्ट्रेट फीचर्स दिए गए हैं, जो DSLR जैसी बैकग्राउंड ब्लर इफेक्ट देने की कोशिश करते हैं। दिन और रात दोनों समय यह फोन अच्छी डिटेल और संतुलित कलर्स के साथ तस्वीरें कैप्चर करता है। सेल्फी कैमरा भी काफी प्रभावशाली है, जिससे सोशल मीडिया के लिए बेहतरीन फोटो और वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। बात करें अगर इसके कैमरे की तो इसमें 50MP का प्राइमरी वाइड एंगल रियर कैमरा और 50MP के टेलीफ़ोटो कैमरे के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा भी हैं, साथ ही 50MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।

Vivo V70 FE (36,999 रुपये)

अगर आपकी प्राथमिकता पोर्ट्रेट और सेल्फी फोटोग्राफी है तो Vivo V70 FE भी एक अच्छा विकल्प है। फोन में कंपनी ने एडवांस AI कैमरा फीचर्स और बेहतर इमेज प्रोसेसिंग पर खास ध्यान दिया है। इसकी कैमरा ट्यूनिंग तस्वीरों में स्किन टोन को नेचुरल बनाए रखने की कोशिश करती है। दिन और रात दोनों समय कैमरा अच्छा प्रदर्शन करता है और वीडियो रिकॉर्डिंग भी स्मूद रहती है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए बेहतर माना जाता है जो सोशल मीडिया के लिए फोटो और रील्स बनाते हैं। इस स्मार्टफोन में बहुत ही शानदार 200MP के प्राइमरी कैमेरे के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा है इसकी के साथ फ्रंट कैमरा 50MP का है।

Samsung Galaxy S24 FE (39,999 रुपये)

अगर आप कैमरा क्वालिटी को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं, तो Samsung Galaxy S24 FE इस बजट का बेहतरीन विकल्प है। इसमें 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8MP 3x टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए 10MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन दिन और रात दोनों समय शानदार तस्वीरें क्लिक करता है और इसकी 3x ऑप्टिकल ज़ूम क्षमता व 4K/8K वीडियो रिकॉर्डिंग इसे फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए एक मजबूत विकल्प बनाती है।

realme GT 7 (39,999 रुपये)

realme GT 7 उन यूज़र्स के लिए शानदार विकल्प है जो कैमरे के साथ दमदार परफॉर्मेंस भी चाहते हैं। इसमें 50MP Sony IMX906 OIS प्राइमरी कैमरा, 50MP 2x टेलीफोटो कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसका कैमरा अच्छी डिटेल, नैचुरल कलर्स और बेहतरीन पोर्ट्रेट शॉट्स कैप्चर करता है, जबकि हाई-रिज़ॉल्यूशन सेल्फी कैमरा सोशल मीडिया के लिए शानदार फोटो और वीडियो देने में सक्षम है।

यह भी पढ़ें: जल्द महंगे हो सकते हैं Motorola के ये वाला फोन..3000 रुपये बढ़ेगा प्राइस? Edge 70 Fusion कितने में मिलेगा

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile