Motorola Signature Price Drop over Rs 8000 on Amazon deal is worth buying motorola phone
आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम अपने फोन पर काफी ज्यादा निर्भर रहते हैं. ऐसे में हमारा फोन नए और बढ़िया स्पेक्स से लैस होना चाहिए ताकि हमारी सभी ज़रूरतें पूरी हो सकें। अगर आपको एक नया और तगड़े फीचर्स वाला फोन खरीदना है और आपका बजट 60,000 रुपये तक का है तो आप आराम से एक बेहतरीन फोन धमाकेदार फीचर्स के साथ खरीद सकते हैं. इस प्राइस रेंज में हाल ही में रिलीज़ हुए कई फोन्स इस लिस्ट में शामिल हैं. आइए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किस फोन का नाम है और उनकी खूबियां क्या हैं.
Realme का यह फोन थोड़ा पुराना ज़रुर है लेकिन फीचर्स और स्पेक्स के मामले में अभी भी एक बढ़िया चॉइस है. इस फोन में Snapdragon 8 Elite SoC चिपसेट है और आप इस फोन में 16GB RAM और 512GB की स्टोरेज भी मिलती है. इस फोन में एक 6.7 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसके साथ ही इस फोन में 5800mAh की बड़ी बैटरी मिलती है.
अगर आपको एक स्लीक डिज़ाइन वाला फोन पसंद है तो OnePlus का यह फोन आपके लिए एकदम बढ़िया है. इस फोन में 6.3 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है. यह फोन Qualcomm की Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर चलता है. इस फोन में OxygenOS मिलती है और अपने स्लीक डिज़ाइन के बावजूद यह एक 5850mAh की बैटरी के साथ आता है.
Vivo का यह फोन फोटोग्राफी के मामले में काफी अच्छा है और इस फोन में Mediatek Dimensity 9400+ SoC चिपसेट है और आपको इस फोन में 12GB RAM और 256GB की स्टोरेज भी मिलती है. इस फोन में एक 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसके साथ ही इस फोन में 6200mAh की बड़ी बैटरी मिलती है.
Motorola का यह फोन भी बहुत स्लीक है और इसमें 5200mAh की बैटरी के साथ 50W तक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलती है. इस फोन में एक Snapdragon 8 Gen 5 SoC चिपसेट के साथ 12GB की RAM और 256GB की स्टोरेज भी मिलती है.
Vivo के इस बेहतरीन फोन में 50MP+50MP+8MP ट्रिपल रियर कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस फोन में 6.3 इंच का एक AMOLED डिस्प्ले भी मिलता है. इसमें 6500mAh की बैटरी मौजूद है. इस फोन में 12GB की RAM और 256GB की स्टोरेज मिलती है.
यह भी पढ़ें: पैसा वसूल हैं ये 10000 रुपये के अंदर आने वाले टॉप 5 फोन्स..तीसरा वाला है बेस्ट