आज कल हो रही बिन मौसम बरसात ने तो मानो हमारे और आपके फोन्स पर कहर मचा रखा है. अप्रैल में भी इस साल कई बार बिन मौसम बरसात के चलते काफी लोगों को परेशानी हुई है. अब सोचिए कि अगर अप्रैल में ये हाल है तो जून से सितंबर तक चलने वाले भयंकर मानसून में तो क्या हाल होगा, और ऐसे में बिना फोरकास्ट के बरसात होने लगेगी तो चिंताएं और बढ़ जाएंगी. ऐसे में फोन भीगना एक बड़ी समस्या बन जाता है. हम मौसम का तो कुछ नहीं कर सकते लेकिन हम अपने फोन को सुरक्षित रखने वाले फीचर्स को देखकर एक वाटरप्रूफ फोन ज़रूर खरीद सकते हैं. हां ये फोन्स आपको थोड़े महंगे ज़रूर लग सकते हैं लेकिन इनकी IP69 रेटिंग आपके फोन को पानी से बिलकुल सुरक्षित रखेगी. फोन के गिरने या भीगने से होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए यहां हम 5 ऐसे धांसू स्मार्टफोन्स ऑप्शंस लेकर आए हैं जो बरसात और आंधी में भी आपका साथ नहीं छोड़ेगें.
OnePlus के इस फोन में एक Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर है जो आपके दिन के हल्के-फुल्के काम को आसानी से कर सकता है. इसके साथ ही इस फोन में एक अच्छा 50 MP + 8 MP का रियर कैमरा सेटअप और 32MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है. इस फोन में एक बढ़िया 9000mAh की बैटरी मिलती है. इस फोन में IP69 की वाटरप्रूफ रेटिंग है और इसके साथ ही ये फोन डस्ट प्रूफ भी है.
इस फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ ही 8 से 12GB की RAM भी मिलती है. Motorola के इस फोन में 50 MP + 13 MP का रियर कैमरा सिस्टम है और एक 32MP का सेल्फी कैमरा भी है. इसके साथ ही इस फोन में 7000mAh की एक धमाकेदार बैटरी भी है. ये फोन IP69 की वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है और ये डस्ट प्रूफ भी है.
ये बढ़िया फोन एक MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट के साथ आता है. इसमें 7200mAh की दमदार बैटरी और 6.7 इंच का एक LCD डिस्प्ले भी मिलता है. इसके साथ ही इस फोन में 50MP+2MP का एक रियर कैमरा सेटअप है और इसके साथ ही इसमें एक 32MP का शानदार सेल्फी कैमरा है. ये फोन भी IP69 की वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है और ये डस्ट प्रूफ भी है.
Vivo का ये फोन 6.8 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें एक 50MP+2MP का रियर कैमरा सेटअप है और इसके साथ ही इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा भी है. इस फोन में एक 9020mAh की बड़ी बैटरी है जो 90W तक की फ़ास्ट चार्जिंग करने में सक्षम है. ये फोन भी IP69 की वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है और ये डस्ट प्रूफ भी है.
ये वैल्यू फॉर मनी फोन एक धमाकेदार 200MP+8MP कैमरा के साथ आता है और इस फोन में 50MP का एक सेल्फी कैमरा दिया गया है. ये फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट पर चलता है और इसमें एक 7000mAh की बैटरी भी मिलती है. ये फोन भी IP69 की वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है और ये डस्ट प्रूफ भी है.
यह भी पढ़ें: अचानक धड़ाम हो गई Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत, हजारों का मिल रहा डिस्काउंट, EMI का भी ऑप्शन