खास फोटोग्राफी के दीवानों के लिए बने हैं ये 7 फोन, कम कीमत में हैं बेस्ट चॉइस, Vivo T4R भी लिस्ट में

By

20,000 रुपये से कम कीमत में एक अच्छा कैमरा स्मार्टफोन ढूंढना किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि, इस बजट सेगमेंट में अब कंपनियां कैमरा क्वालिटी पर खास ध्यान दे रही हैं। ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) और Sony LYT सीरीज़ जैसे बेहतर सेंसर धीरे-धीरे आम होते जा रहे हैं। ये फीचर्स न सिर्फ फोटो की क्लैरिटी बढ़ाते हैं बल्कि वीडियो रिकॉर्डिंग को भी ज्यादा स्थिर बनाते हैं, जो फोटोग्राफी पसंद करने वाले यूज़र्स के लिए बेहद जरूरी है। इसी बदलती जरूरत को ध्यान में रखते हुए यहां 20,000 रुपये के अंदर आने वाले कुछ बेहतरीन कैमरा स्मार्टफोन्स की जानकारी दी गई है।

CMF Phone 2 Pro

Nothing के इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसका मेन कैमरा 50MP का है, जिसमें 1/1.57-इंच सेंसर, f/1.88 अपर्चर और EIS सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा 50MP का टेलीफोटो कैमरा भी है, जो 2x ऑप्टिकल और 20x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा 119.5-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन Nothing की TrueLens Engine 3.0 तकनीक का इस्तेमाल करता है, जिससे फोटो क्वालिटी बेहतर होती है।

Motorola Edge 50 Neo

Motorola के इस फोन में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP Sony LYTIA-700C सेंसर के साथ आता है, जिसमें OIS सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो लेंस मौजूद है, जो 3x ऑप्टिकल और 30x AI सुपर जूम को सपोर्ट करता है। फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन में Google Photos के AI फीचर्स जैसे ऑटो-एन्हांस, टिल्ट-शिफ्ट मोड, ऑटो स्माइल कैप्चर, ऑटो नाइट विज़न और एडवांस्ड लॉन्ग एक्सपोज़र मोड भी मिलते हैं।

Vivo T4R

लिस्ट का अगला फोन है Vivo T4R, जिसमें 50MP का Sony IMX882 मेन कैमरा दिया गया है, जबकि सेकेंडरी कैमरा 2MP का बोकह लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। खास बात यह है कि यह फोन फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy F36

Samsung के Galaxy F36 में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS और f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है और यह फोन भी फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

iQOO Z10R

आइकू के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा OIS के साथ आता है, जबकि 2MP का बोकह सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 32MP का कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसमें सुपर नाइट मोड, स्टूडियो ऑरा लाइट और अंडरवॉटर मोड जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

Redmi Note 14 Pro

छठे नंबर पर आता है Redmi Note 14 Pro, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इस सेटअप में 50MP का मेन सेंसर दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Realme P4 5G

लिस्ट का आखिरी फोन Realme की और से है और इसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 16MP का Sony IMX480 सेल्फी कैमरा मिलता है। यह फोन एआई एडिट जिनी और एआई ट्रैवल स्नैप जैसे फीचर्स के साथ आता है। साथ ही, फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। अल्ट्रा-स्टीडी और एआई मोशन स्टेबलाइजेशन जैसी तकनीकें वीडियो को स्मूद बनाने में मदद करती हैं।

यह भी पढ़ें: 450 करोड़ी रिकॉर्ड-ब्रेकर ब्लॉकबस्टर का सीक्वल कन्फर्म, 10 साल बाद की कहानी लेकर लौटेंगे ‘फुंसुक वांगड़ू’

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By