15000 रुपये के अंदर आने वाले 5 बेहतरीन 5G फोन्स, मई 2026 में खरीदने के लिए हैं बेस्ट

By

भारत में 15,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में लगातार नए विकल्प जुड़ रहे हैं। अब इस बजट में 5G कनेक्टिविटी, बड़ी बैटरी और बेहतर प्रोसेसर जैसे फीचर्स आसानी से मिल रहे हैं। यूजर्स को डिस्प्ले, परफॉर्मेंस या बैटरी बैकअप जैसे जरूरी पहलुओं पर ज्यादा समझौता नहीं करना पड़ रहा है। मई 2026 में उपलब्ध बेस्ट 5G स्मार्टफोन्स में कुछ मॉडल ऐसे हैं जो अपनी स्पेसिफिकेशंस, कीमत और रोजमर्रा के इस्तेमाल के हिसाब से खास और काफी दमदार माने जाते हैं। ऐसे ही 5 जबरदस्त स्मार्टफोन्स को हमने इस आर्टिकल में लिस्ट किया है।

Samsung Galaxy M17 5G

Samsung का यह स्मार्टफोन 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो इस प्राइस रेंज में कम देखने को मिलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और यह Android 15 पर काम करता है। बेहतर डिस्प्ले और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहने वाले यूजर्स के लिए यह एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है।

iQOO Z10x

iQOO Z10x में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ और रोजमर्रा के इस्तेमाल में स्मूद परफॉर्मेंस चाहिए।

Poco M7 Pro 5G

Poco M7 Pro 5G में 6.67 इंच का Full HD+ डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन डिस्प्ले क्वालिटी और सामान्य कैमरा जरूरतों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता है।

Oppo K14x 5G

Oppo K14x 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। फोन में 6,500mAh की बैटरी मिलती है। यह डिवाइस मुख्य रूप से लंबी बैटरी लाइफ और सामान्य दैनिक इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है।

CMF by Nothing Phone 1

CMF by Nothing Phone 1 अपने मॉड्यूलर डिजाइन और कस्टम यूजर इंटरफेस की वजह से अलग नजर आता है। फोन में क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और स्थिर परफॉर्मेंस मिलती है। हालांकि इसमें अतिरिक्त कैमरा लेंस नहीं दिए गए हैं।

Samsung Galaxy M35 5G

Samsung Galaxy M35 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी और ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। लंबे बैटरी बैकअप और Samsung के परिचित इंटरफेस को पसंद करने वाले यूजर्स के लिए यह डिवाइस उपयोगी साबित हो सकता है।

स्मार्टफोन खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान

नया स्मार्टफोन खरीदने से पहले यूजर्स को अपनी जरूरतों को पहचानना ज़रूरी है। बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस के लिए AMOLED डिस्प्ले वाले फोन को प्राथमिकता दी जा सकती है। ज्यादा बैटरी बैकअप चाहने वालों के लिए 6,000mAh या उससे बड़ी बैटरी वाले मॉडल उपयोगी हो सकते हैं। वहीं मल्टीटास्किंग और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए नए प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन बेहतर विकल्प माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें: 10 हजार रुपये महंगा हुआ Oppo का 7025mAh बैटरी वाला लेटेस्ट फोन.. नई कीमत जानकर ग्राहकों के उड़ जाएंगे होश

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By