Realme P4R with 8000mah battery gets Price discount with bank offer on Flipkart
हाल ही में लॉन्च हुए Realme P4R ने मिड रेंज स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में अलग ही हलचल कर दी थी. 25,000 रुपये से भी कम की रेंज में आने वाले इस स्मार्टफोन में ग्रहाकों को बढ़िया कैमरा, अच्छे फीचर्स, दमदार बैटरी और शानदार डिस्प्ले देखने को मिलता है और इसलिए पहली बार में यह स्मार्टफोन काफी अच्छी डील साबित होता है. लेकिन सिर्फ इन स्पेक्स और फीचर्स को देखकर यह स्मार्टफोन खरीद लेना तो गलत ही होगा. आपको इस स्मार्टफोन को खरीदने से पहले इसके सारे अच्छे और बुरे फीचर्स के बारे में जान लेना चाहिए. अगर आप भी यह स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके इस आर्टिकल में इसे खरीदने के 3 कारण और ना खरीदने के 3 कारण देखने को मिलेंगे ताकी आप अपने पैसे सही जगह लगा पाएं.
इस स्मार्टफोन को आप अभी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर खरिद सकते हैं और इसके अलावा यह स्मार्टफोन अलग – अलग ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी खरीदारी के लिए उपलब्ध है. इन प्लेटफार्म पर बढ़िया बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ आप इस स्मार्टफोन पर और बचत कर सकते हैं.
यह स्मार्टफोन एक प्लास्टिक फ्रेम और प्लास्टिक बैक के साथ आता है, इसका लुक देखने में काफी क्लीन है और यह हाथ में ज्यादा भारी भी नहीं लगता है. यह स्मार्टफोन 6.81 इंच के IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 144Hz का बढ़िया रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है. इसके साथ ही इसमें 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है जो एक IPS LCD पैन्ल के लिए काफी अच्छी है, इसकी मदद से आप धूप में भी स्क्रीन को आराम से पढ़ पाएंगे.
यह स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है और इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है जो Mali G57 MC2 GPU के साथ आता है. इसके साथ ही इसके सिंगल रियर कैमरा सेटअप में 50MP का वाइड एंगल कैमरा देखने को मिलता है. और इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा भी है. इसमें 8000mAh की शानदार बैटरी मिलती है जिसमें 45W तक की वायर्ड चार्जिंग मिलती है और यह फोन रिवर्स और बाईपास चार्जिंग को सपोर्ट करता है.
यह दमदार स्मार्टफोन 6.8 इंच के बड़े LCD डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें 144Hz का लाजवाब रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है. यह स्मार्टफोन वैसे तो डिस्प्ले के मामले में काफी अच्छा है तो अगर आप अपने स्मार्टफोन पर अकसर गेम्स खेलते हैं या फिल्में और OTT सीरीज देखना पसंद करते हैं तो आप इस स्मार्टफोन में इन्हें देखने का बढ़िया अनुभव ले पाएंगे.
यह स्मार्टफोन गेमिंग के लिए अच्छे थर्मल्स के साथ आता है और जल्दी से ज्यादा गरम नहीं होता है. इसके साथ ही इसमें मिलने वाला प्रोसेसर गेम्स भी ठीक – ठाक चला लेता है. इसके साथ ही इसका MediaTek Dimensity 6300 ओक्टा कोर प्रोसेसर रोजाना के काम में काफी बढ़िया रहता है. अगर आप रोजमर्रा की ज़िंदगी में स्मार्टफोन को ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आपको यह फोन अच्छा लगेगा.
यह स्मार्टफोन अपनी 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ बैटरी के मामले में काफी दमदार साबित होता है. बड़ा बैटरी पैक होने के बाद भी यह स्मार्टफोन काफी स्लीक दिखता है. इसमें 45W तक की वायर्ड चार्जिंग की सुविधा के साथ रिर्वस और बाईपास चार्जिंग की भी सुविधा मिलती है.
इस स्मार्टफोन में Android 16 का सपोर्ट तो मिलता है लेकिन इसमें ज्यादा अपडेट्स देखने को नहीं मिलती हैं. इसमें केवल 2 साल तक की ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स और 3 साल तक की सिक्योरिटी अपडेट्स देखने को मिलती हैं. इस ही सेगमेंट में आने वाले कई स्मार्टफोन्स इस से ज्यादा अपडेट्स के साथ आते हैं तो इसमें यह बेहतर हो सकता था.
6.81 इंच का बड़ा IPS LCD डिस्प्ले होने के बाद भी इस स्मार्टफोन में 720*1570 पिक्सेल का रेसोलूशन देखने को मिलता है जो बड़े डिस्प्ले के हिसाब से अच्छा नहीं लगता. इस स्मार्टफोन में बेहतरीन रिफ्रेश रेट होने के बावजूद इसमें बेहतर रेसोलूशन नहीं मिलता है.
इसके रियर कैमरा सेटअप में कोई भी अलट्रा वाइड एंगल कैमरा नहीं मिलता है जो इस सेगमेंट के कई स्मार्टफोनस में दिया गया है. इसके साथ ही इसका फ्रंट कैमरा भी बेहतर हो सकता था.
यह भी पढ़ें: Vivo V70 FE कम प्राइस में क्या घर लाना चाहिए.. खरीदने के 4 और ना खरीदने का 1 कारण देखें
By: Ananya Sharma (Intern)