200MP कैमरा, 8,400mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर! दिसंबर 2026 में लॉन्च हो सकते हैं ये 5 नए स्मार्टफोन
नवंबर का महीना खत्म होने वाला है और इस दौरान भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कई नए फोन लॉन्च हुए हैं। हालांकि, दिसंबर में भी नए स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। इस महीने iQOO, Oppo, Motorola और Xiaomi जैसी कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन पेश कर सकती हैं। इनमें प्रीमियम फ्लैगशिप से लेकर दमदार फीचर्स वाले मिड-रेंज फोन तक शामिल हो सकते हैं। आने वाले स्मार्टफोन्स में कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस से जुड़े कई अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि दिसंबर 2026 में भारत में कौन-कौन से स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं और इनमें क्या खूबियां मिलने की उम्मीद है।
iQOO 16
iQOO 16 को भारत में दिसंबर के तीसरे सप्ताह के दौरान लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन हो सकता है। संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.85 इंच का 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है। iQOO 16 में पीछे की तरफ तीन 50 मेगापिक्सल के कैमरे दिए जा सकते हैं। 8,400mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 90,000 रुपये से अधिक हो सकती है।
Oppo Reno 17 और Reno 17c
Oppo दिसंबर में भारत में अपनी Reno 17 सीरीज पेश कर सकती है। इस लाइनअप में Reno 17 और Reno 17c स्मार्टफोन शामिल होने की उम्मीद है। कंपनी इन डिवाइस को मिड-रेंज और प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में उतार सकती है। Oppo Reno 17 में 6.56 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। फिलहाल कंपनी ने इस सीरीज की भारत में लॉन्चिंग या कीमत को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, इसकी शुरुआती कीमत करीब 50,000 रुपये हो सकती है।
Motorola Signature 27
Motorola ने पुष्टि कर दी है कि उसका प्रीमियम Signature 27 स्मार्टफोन भारत में 9 दिसंबर, 2026 को लॉन्च होगा। इस फोन में 6.8 इंच का Tandem OLED LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। Motorola Signature 27 में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिलने की संभावना है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है। कीमत की बात करें तो Motorola के इस प्रीमियम स्मार्टफोन को भारत में करीब 1.3 लाख रुपये में पेश किया जा सकता है।
Xiaomi 18 Pro
Xiaomi भी दिसंबर में भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 18 Pro लॉन्च कर सकती है। इस फोन में 6.4 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, फोन के पिछले हिस्से पर 2.7 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन भी दी जा सकती है। परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi 18 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। यह 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। इसकी कीमत करीब 1.5 लाख रुपये हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Neo vs Motorola Edge 70 Pro: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, कीमत और अन्य की तुलना