Shorts vs Reels: आज के डिजिटल दौर में शॉर्ट वीडियो कंटेंट ने क्रिएटर्स के लिए नए मौके खोल दिए हैं. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि YouTube Shorts बेहतर है या Instagram Reels. दोनों प्लेटफॉर्म तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन व्यूज और कमाई के मामले में फर्क साफ नजर आता है.
Instagram Reels नए क्रिएटर्स के लिए तेजी से वायरल होने का मौका देता है. इसका एल्गोरिदम नए अकाउंट्स को भी अच्छी पहुंच देता है, जिससे कम समय में ज्यादा व्यूज मिल सकते हैं. वहीं YouTube Shorts थोड़ा अलग तरीके से काम करता है. शुरुआत में ग्रोथ धीमी लग सकती है, लेकिन एक बार चैनल चल पड़ा तो वीडियो लंबे समय तक व्यूज लाते रहते हैं. इसका मतलब है कि कंटेंट की लाइफ ज्यादा लंबी होती है.
कमाई की बात करें तो YouTube Shorts थोड़ा आगे दिखाई देता है. YouTube ने Shorts के लिए ad revenue sharing शुरू किया है, जिससे क्रिएटर्स को सीधे प्लेटफॉर्म से कमाई होती है. इसके अलावा, चैनल मोनेटाइज होने के बाद SuperChat, मेंबरशिप और दूसरे विकल्प भी मिलते हैं.
दूसरी तरफ Instagram Reels में कमाई के ऑप्शन सीमित हैं. यहां ज्यादातर इनकम ब्रांड डील, स्पॉन्सरशिप और अफिलिएट मार्केटिंग से होती है. प्लेटफॉर्म से सीधी कमाई के मौके अभी कम हैं.
अगर आप लंबे समय के लिए काम करना चाहते हैं, तो YouTube ज्यादा स्थिर प्लेटफॉर्म माना जाता है. एक बार ऑडियंस बन गई तो कमाई के मौके लगातार मिलते रहते हैं.
Instagram ट्रेंड्स पर ज्यादा निर्भर करता है. यहां तेजी से ग्रोथ मिलती है, लेकिन उतनी ही जल्दी गिरावट भी आ सकती है. इसलिए लगातार ट्रेंडिंग कंटेंट बनाना जरूरी होता है.
अगर आप अभी शुरुआत कर रहे हैं और जल्दी फेम चाहते हैं, तो Instagram Reels बेहतर विकल्प हो सकता है. लेकिन अगर आपका लक्ष्य लंबे समय तक कमाई और करियर बनाना है, तो YouTube Shorts पर काम करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा.
Reels आपको जल्दी वायरल कर सकता है, लेकिन Shorts आपको लंबे समय तक चलने वाला प्लेटफॉर्म देता है. अगर आप सिर्फ व्यूज के पीछे भागेंगे, तो टिक नहीं पाएंगे. अगर आप स्ट्रेटेजी के साथ कंटेंट बनाएंगे, तो दोनों प्लेटफॉर्म आपके लिए काम करेंगे.
यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा