विंडो या स्प्लिट? कौन सा AC खरीदने में है फायदा? 5 पॉइंट्स में जान लें, बच जाएगा फ़िज़ूल खर्च

By

गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है धीरे-धीरे गर्मी बढ़ती जा रही है. मई-जून की चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए लोग पहले से ही अपने घरों में AC-कूलर का इंतेज़ाम करने लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अलग-अलग तरह के एसी के अलग फायदे और नुक्सान होते हैं? अगर आप भी अपने घर में नया एसी लगाने की सोच रहे हैं और कन्फ्यूज़ हैं की कौन सा एसी लें, तो फैसला लेने से पहले विंडो एसी और स्प्लिट एसी के बीच का अंतर समझ लीजिए ताकि आप अपने घर के लिए बेस्ट और वैल्यू फॉर मनी एसी खरीद सकें.

विंडो एसी vs स्प्लिट एसी: सस्ता कौन?

अगर आप दोनों में से सस्ता मॉडल खरीदना चाहते हैं तो आपको बता दें कि स्प्लिट की तुलना में विंडो एसी आपको थोड़ा किफायती पड़ेगा. एक अच्छा विंडो एसी आपको तक़रीबन 20 से 25 हज़ार रुपये के बीच मिल जाएगा. वहीं दूसरी और स्प्लिट एसी के लिए आपको 30 हज़ार रुपये या उससे ज्यादा की रकम खर्च करनी पड़ेगी.

इंस्टॉलेशन में कौन बेहतर?

इस मामले में भी विंडो एसी बढ़त लेता है. विंडो एसी का इंस्टॉलेशन बेहद ही आसान होता है, इसे बस कूलर की तरह खिड़की में सेट करना होता है. जबकि स्प्लिट एसी का इंस्टॉलेशन एक झंझट है, जिसके लिए मकान मालिक की अनुमति लेनी पड़ती है क्योंकि दीवार में ड्रिलिंग की जाती है और तोड़फोड़ होती है, उसके बाद स्प्लिट एसी को लगाया जाता है.

बेहतर कूलिंग किसकी?

कूलिंग के मामले में स्प्लिट एसी आगे निकलता है. विंडो के मुकाबले स्प्लिट एसी बेहतर कूलिंग देता है, क्योंकि यह कमरे में ऊंचाई पर लगा होता है और पूरे कमरे में ठंडक को फैला देता है. विंडो एसी का कूलिंग एक्सपीरियंस इससे थोड़ा कमज़ोर होता है.

ज्यादा शोर किसमें होता है?

विंडो एसी ज्यादा शोर करता है क्योंकि यह एक ही यूनिट होता है जिसके अंदर ही कम्प्रेसर रखा होता है, और इसी वजह से ज्यादा आवाज़ आती है. इसकी तुलना में स्प्लिट एसी में शोर नहीं होता क्योंकि वह दो यूनिट्स के साथ आता है — एक इनडोर यूनिट और एक आउटडोर यूनिट — जिसका आउटडोर यूनिट यानी कम्प्रेसर बाहर लगा होता है इसलिए कमरे के अंदर कोई आवाज़ नहीं आती.

मेंटेनेंस में कौन महंगा?

मेंटेनेंस की बात करें तो इसमें स्प्लिट एसी पर ज्यादा खर्च आता है. चाहे इंस्टॉलेशन हो, क्लीनिंग या सर्विसिंग, सबमें स्प्लिट एसी ही ज्यादा महंगा पड़ता है. हालांकि, पावर कंज़म्प्शन के मामले में इसमें कई ऐसे फीचर्स होते हैं जो बिजली की बचत करते हैं, इस तरह यहां थोड़ी बचत हो सकती है.

किसे खरीदना बेहतर?

सभी पॉइंट्स को देखा जाए तो विंडो एसी बेहतर साबित होता है, लेकिन अगर आपके पास उसे इंस्टॉल करने की जगह नहीं है तो फिर स्प्लिट एसी को चुनना बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें: सस्ते में सालभर नहीं कराना पड़ेगा रिचार्ज, चकाचक चलेगा अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ऑफर देखें

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By