Where to watch Winter Olympics 2026 Online: भारत के दो शेर बर्फीले मैदान में लहराएंगे तिरंगा, जानें कैसे देखें लाइव
How and Where to watch Winter Olympics 2026 Online: क्या आप बर्फ पर दौड़ने और उड़ने वाले सुपरह्यूमन्स को देखने के लिए तैयार हैं? 2026 विंटर ओलंपिक्स (Winter Olympics) का बिगुल बज चुका है. इटली की खूबसूरत वादियों मिलान और कॉर्टिना में दुनिया भर के खिलाड़ी अपना दम दिखाने को बेताब हैं. और सबसे गर्व की बात? इस बार हमारे भारत के दो शेर आरिफ खान और स्टैनज़िन लोंडुप भी इस बर्फीले मैदान में तिरंगा लहराएंगे. अगर आप क्रिकेट से हटकर कुछ रोमांचक देखना चाहते हैं, तो यह इवेंट मिस न करें.
Surveyमिलान कॉर्टिना 2026: एक नज़र में
2026 विंटर ओलंपिक्स, जिसे आधिकारिक तौर पर Milano Cortina 2026 कहा जा रहा है, शुक्रवार, 6 फरवरी से शुरू होकर 22 फरवरी तक चलेगा. उत्तरी इटली (Northern Italy) में होने वाले इन खेलों में दुनिया भर के एथलीट विभिन्न शीतकालीन खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे.
ओपनिंग सेरेमनी: भारत में समय
भव्य उद्घाटन समारोह शुक्रवार, 6 फरवरी को होगा. भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार, यह समारोह 7 फरवरी (शनिवार) की सुबह 12:30 AM पर शुरू होगा (यानी शुक्रवार की देर रात). स्थानीय समयानुसार यह 6 फरवरी को रात 8:00 PM CET पर शुरू होगा. हालांकि खेल आधिकारिक तौर पर 6 फरवरी को खुलते हैं, लेकिन प्रतियोगिताएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं:
4 फरवरी को कर्लिंग (Curling) इवेंट्स शुरू हो चुके हैं. 7 फरवरी को पुरुषों की डाउनहिल अल्पाइन स्कीइंग शाम 4:00 PM IST पर होगी.
भारत के शूरवीर
2026 विंटर ओलंपिक्स में भारत के दो प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं.
- आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan): इन्होंने अल्पाइन स्कीइंग (Alpine Skiing) में क्वालीफाई किया है. यह उनका लगातार दूसरा विंटर ओलंपिक है.
- स्टैनज़िन लोंडुप (Stanzin Lundup): यह लद्दाख के रहने वाले हैं और क्रॉस-कंट्री स्कीइंग (Cross-Country Skiing) में अपनी चुनौती पेश करेंगे.
भारत में कैसे देखें लाइव? (Where to watch Winter Olympics 2026 Online)
मिंट (Mint) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2026 विंटर ओलंपिक्स का आधिकारिक प्रसारणकर्ता Viacom18 है. आप JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर गेम्स को फ्री में लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं. टेलीविजन पर इसका सीधा प्रसारण Sports18 चैनल पर देखा जा सकता है.
OLYMPIC TORCH RELAY IN MILANO
— Milano Cortina 2026 (@milanocortina26) February 5, 2026
LIVE NOW https://t.co/SQOCeidpwE
मुख्य इवेंट्स जिन पर रहेगी नज़र
- 8 फरवरी: विमेंस अल्पाइन स्कीइंग डाउनहिल.
- 13 फरवरी: मेंस फिगर स्केटिंग.
- 18 फरवरी: विमेंस अल्पाइन स्कीइंग स्लैलम.
- 19 फरवरी: विमेंस फिगर स्केटिंग और विमेंस आइस हॉकी गोल्ड मेडल मैच. इसी दिन स्की माउंटेनियरिंग (Ski Mountaineering) में पहले स्वर्ण पदक दिए जाएंगे, जो कि एक नया ओलंपिक खेल है.
- 22 फरवरी: मेंस आइस हॉकी फाइनल और क्लोजिंग सेरेमनी.
मेजबान शहर
ये खेल इटली के मिलान (Milan) और कॉर्टिना डी एम्पेज़ो (Cortina d’Ampezzo) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए जा रहे हैं. यह ‘मल्टी-सिटी होस्टिंग मॉडल’ इटली के विविध विंटर स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर को दर्शाता है. अन्य वेन्यू में Valtellina, Val di Fiemme और Anterselva शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: भारत में इस दिन एंट्री होंगे Vivo के धांसू फोन्स, बैटरी और Zeiss कैमरे से होंगे लैस, जानें संभावित कीमत और फीचर्स
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile