होली पर है पार्टी का प्लान? WhatsApp के इन नए फीचर्स से बचेगा समय और आसानी से हो जाएगी प्लानिंग, जान लें सभी तरीके
WhatsApp Tips and Tricks: होली पर प्लानिंग हमेशा थोड़ी अव्यवस्थित हो जाती है. अलग-अलग ग्रुप, दर्जनों मैसेज, कोई टाइम कन्फर्म नहीं और जरूरी बातें चैट में दब जाती हैं. अगर आप दोस्तों और परिवार से जुड़े रहने के लिए WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ फीचर्स आपके काम को सच में आसान बना सकते हैं. आइए आपको बताते हैं इस होली WhatsApp का बेहतर इस्तेमाल आप कैसे कर सकते हैं.
Surveyग्रुप चैट से प्लानिंग करें आसान
होली पार्टी या मिलन समारोह की प्लानिंग अक्सर ग्रुप चैट में ही होती है. लेकिन लगातार मैसेज आने से जरूरी जानकारी खो जाती है. हालांकि, आप पार्टी प्लानिंग और दूसरी चीजों के लिए अलग-अलग ग्रुप बना सकते हैं. जिससे चीजें ठीक तरीके से मैनेज हो जाएंगी.
Voice Chat से लें जल्दी फैसले
बार-बार कॉल करने या लंबी टेक्स्ट बहस के बजाय आप ग्रुप में Voice Chat शुरू कर सकते हैं. इसमें कोई रिंगिंग इंटरप्शन नहीं होता. जो सदस्य फ्री हों, वे जुड़ सकते हैं और जल्दी फैसला लिया जा सकता है. वॉयस चैट का इस्तेमाल वॉट्सऐप ग्रुप में काफी काम का है.
Member Tags से तय करें जिम्मेदारी
हर किसी को अलग-अलग काम देना है? तो मेंबर टैग करके साफ लिख दें कि कौन रंग लाएगा, कौन मिठाई, कौन म्यूजिक संभालेगा. इससे कन्फ्यूजन कम होता है. आफको बता दें कि यह लेटेस्ट फीचर है. मेंबर टैग के लगाने के लिए आप ग्रुप के मेंबर की लिस्ट में जाकर टैग को एडिट कर सकते हैं.
Text Stickers और Event Reminders
आप चैट में टेक्स्ट स्टिकर बनाकर मजेदार अंदाज में जानकारी दे सकते हैं. साथ ही Event Reminder सेट करें ताकि कोई टाइम भूल न जाए.
WhatsApp स्टेटस में डालें रंग
पिछले साल WhatsApp ने स्टेटस में म्यूजिक जोड़ने का फीचर दिया था. अब आप 60 सेकंड तक गाना जोड़ सकते हैं. होली लुक, स्लो-मो कलर शॉट या वॉटर बैलून मोमेंट को बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ शेयर करें.
Layout फीचर
छह बेहतरीन तस्वीरों को एक साथ कोलाज में दिखा सकते हैं.
Photo Sticker
किसी फोटो को स्टिकर में बदलकर स्टेटस में क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल करें.
वीडियो कॉल पहले से शेड्यूल करें
अगर आपके परिवार या दोस्त अलग-अलग शहरों में हैं, तो वीडियो कॉल शेड्यूल करना काम आ सकता है. Calls टैब में + आइकन पर टैप करके आप कॉल शेड्यूल कर सकते हैं. इससे सबको पहले से पता रहेगा कि कब जुड़ना है. यह खास तौर पर तब काम आता है जब हर किसी का टाइम अलग-अलग हो.
सही इस्तेमाल करें, तभी फायदा मिलेगा
फीचर होना और उसका सही इस्तेमाल करना अलग बात है. अगर ग्रुप में 200 मैसेज फिर भी भेजते रहेंगे, तो Voice Chat का फायदा नहीं मिलेगा. होली पर WhatsApp को सिर्फ फॉरवर्ड भेजने का माध्यम न बनाएं. इसे प्लानिंग, कोऑर्डिनेशन और यादें शेयर करने का टूल बनाएं.
ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26, S26+ और Ultra की भारत में कितनी है कीमत? खरीदने से पहले जान लीजिए एक-एक डिटेल्स
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile