क्या है ONDC और कैसे करें इस्तेमाल? Swiggy/ Zomato को दे रहा मात

HIGHLIGHTS

ONDC ओपन प्रोटोकॉल पर आधारित एक ओपन टेक्नोलॉजी नेटवर्क है

इस प्लेटफॉर्म पर ग्राहक और विक्रेता एक दूसरे से ऑनलाइन जुड़ सकते हैं और लेनदेन कर सकते हैं

ONDC को नीचे बताए गए 5 आसान स्टेप्स की मदद से इस्तेमाल किया जा सकता है

क्या है ONDC और कैसे करें इस्तेमाल? Swiggy/ Zomato को दे रहा मात

इंटरनेट यूजर्स Swiggy या Zomato की तुलना में ONDC से ऑर्डर किया गया सस्ता खाना मिलने के स्क्रीनशॉट्स शेयर कर रहे हैं। ONDC काफी तेजी पॉप्युलैरिटी हासिल कर रहा है और इसने हाल ही में रिटेल कैटेगरी में खासकर फूड्स, बेवरेज (F&B) और ग्रॉसरी में 5,000 डेली ऑर्डर्स को क्रॉस किया है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Swiggy

यूजर्स ने इंटरनेट पर अपने ऑर्डर्स शेयर किए हैं जिनमें Swiggy/ Zomato और ONDC दोनों से बर्गर ऑर्डर किए थे। इनकी कीमत में 60% का अंतर था। Swiggy/ Zomato से खरीदा गया बर्गर लगभग Rs 282 का था, जबकि ONDC पर वही बर्गर Rs 109 में मिला। आइए देखें ONDC क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं। 

ONDC क्या है?

यह ओपन प्रोटोकॉल पर आधारित एक ओपन टेक्नोलॉजी नेटवर्क है जो सेगमेंट्स में लोकल कॉमर्स जैसे मोबिलिटी, ग्रॉसरी, फूड ऑर्डर और डिलीवरी, होटल बुकिंग और ट्रैवल को सक्षम बनाएगा। 

इस प्लेटफॉर्म पर ग्राहक और विक्रेता एक दूसरे से ऑनलाइन जुड़ सकते हैं और लेनदेन कर सकते हैं। इसके लिए खरीदारों और विक्रेताओं को समान प्लेटफॉर्म या समान मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करने की आवश्यकता नहीं है। आप अलग-अलग ऐप्स का इस्तेमाल करते हुए भी बिज़नेस ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।

ONDC को किसी एक इकाई या प्लेटफॉर्म द्वारा नियंत्रित नहीं किया जाएगा और इसके पीछे का लक्ष्य ओपन सोर्स स्पेसिफिकेशन्स और प्रोटोकॉल्स के जरिए खरीदारों, सप्लायर्स, पेमेंट और लॉजिस्टिक्स प्रोवाइडर्स को जोड़ना है। 

ONDC

ONDC का उपयोग कैसे करें?

1. ONDC से ऑर्डर देने के लिए पहले आपको ONDC वेबसाइट https://ondc.org/ पर जाना होगा। 

2. इसके बाद होम पेज पर ‘Shop on ONDC’ टैब पर क्लिक करें। 

3. जिस प्लेटफॉर्म से ऑर्डर करना चाहते हैं उसे सिलेक्ट करें और ‘Shop Now’ पर क्लिक करें। वर्जन में उपलब्ध प्लेटफॉर्म्स Paytm, Mystore, Craftsvilla, To Life Bani, Meesho, Pincode और maginpin हैं। 

4. अब, उन चीजों को चुनें जिन्हें ऑर्डर करना चाहते हैं। 

5. आखिर में पेमेंट करें और आपका ऑर्डर प्लेस हो जाएगा। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo