उत्तर प्रदेश: प्रीपेड से पोस्टपेड पर स्विच हो रहा बिजली मीटर? जानिए पुराना बैलेंस कैसे होगा चेक
यूपी में प्रीपेड मीटर हटाकर पोस्टपेड सिस्टम लागू
पुराना बैलेंस नए बिल में ऑटो एडजस्ट होगा
जून 2026 से नए बिल मिलना शुरू
उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव लागू किया जा रहा है. सरकार धीरे-धीरे प्रीपेड बिजली मीटर को हटाकर फिर से पोस्टपेड बिलिंग सिस्टम ला रही है. यह फैसला उन शिकायतों के बाद लिया गया है, जहां लोगों ने बार-बार रिचार्ज की दिक्कत और बिलिंग से जुड़ी परेशानियां बताईं.
Surveyअब राज्यभर में नोटिस जारी किए जा रहे हैं और जून 2026 से प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को पोस्टपेड बिल मिलना शुरू हो जाएगा.
प्रीपेड बैलेंस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं
सबसे बड़ा सवाल यही है कि जो पैसा पहले से मीटर में पड़ा है उसका क्या होगा. सीधा जवाब है, पैसा कहीं नहीं जाएगा. जो भी बैलेंस आपके प्रीपेड मीटर में बचा है, वह अपने आप आपके आने वाले पोस्टपेड बिल में एडजस्ट हो जाएगा. अगर पहले बिल में पूरा बैलेंस इस्तेमाल नहीं होता, तो बाकी रकम अगले बिल में आगे कैरी फॉरवर्ड होती रहेगी. आपको यह रकम बिल में “Credit Balance” के रूप में दिखाई देगी.

नया बिजली बिल कैसे मिलेगा
जून 2026 से पोस्टपेड बिल आना शुरू होगा और इसे देखने के लिए आपको अलग से मेहनत नहीं करनी पड़ेगी.
बिल की जानकारी आपको कई तरीकों से मिलेगी:
- मोबाइल ऐप
- SMS
- ऑनलाइन पोर्टल
हर बिल में साफ-साफ दिखेगा कि आपने कितनी बिजली इस्तेमाल की और आपके पुराने प्रीपेड बैलेंस में से कितना एडजस्ट हुआ.

खुद से बैलेंस चेक करने का तरीका
अगर आप खुद अपना बैलेंस देखना चाहते हैं, तो Uttar Pradesh Power Corporation Limited के ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- ऐप खोलें
- कंज्यूमर नंबर से लॉगिन करें
- “Credit Balance” सेक्शन देखें
यहीं पर आपको पूरा हिसाब दिख जाएगा.
कोई समस्या हो तो क्या करें
अगर बिल में गड़बड़ी दिखे या बैलेंस नजर न आए, तो मदद के लिए हेल्पलाइन उपलब्ध है. आप 1912 पर कॉल कर सकते हैं या कस्टमर सपोर्ट और WhatsApp सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: फौरन मिलेगा ट्रेन का तत्काल टिकट, बड़े काम की है ये छोटी-सी ट्रिक, आज ही नोट कर लें तरीका
FAQs
क्या यूपी में प्रीपेड बिजली मीटर बंद हो रहे हैं?
हाँ, धीरे-धीरे पोस्टपेड सिस्टम लागू किया जा रहा है.
प्रीपेड बैलेंस का क्या होगा?
वह नए पोस्टपेड बिल में एडजस्ट हो जाएगा.
नया बिजली बिल कब से आएगा?
जून 2026 से.
बैलेंस कैसे चेक करें?
UPPCL ऐप या वेबसाइट पर “Credit Balance” सेक्शन में.
समस्या होने पर क्या करें?
1912 हेल्पलाइन या कस्टमर सपोर्ट से संपर्क करें.
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile