Digit.in

आ रहा e-Aadhaar ऐप, घर बैठे फोन नंबर से लेकर पता तक फौरन होगा अपडेट, चुटकियों में अपडेट होगी डिटेल्स

आ रहा e-Aadhaar ऐप, घर बैठे फोन नंबर से लेकर पता तक फौरन होगा अपडेट, चुटकियों में अपडेट होगी डिटेल्स

Aadhaar Card में नाम, पता या जन्मतिथि बदलवाने के लिए अब आपको लंबे चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) एक नया मोबाइल ऐप बना रहा है. जिससे आप यह सारे काम घर बैठे अपने स्मार्टफोन से ही कर पाएंगे. e-Aadhaar नाम के इस ऐप का मकसद आधार अपडेट प्रोसेस को आसान, सुरक्षित और तेज बनाना है.

यह मोबाइल ऐप व्यक्तियों को उनके नाम, पता, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक व्यक्तिगत डिटेल्स को मॉडिफाई करने में सक्षम बनाएगा. अस्थायी रूप से e-Aadhaar नाम वाला यह ऐप अभी भी बन रहा है और इसे एक ही डिजिटल इंटरफेस के माध्यम से आधार की जानकारी को अपडेट करने के लिए एक सुव्यवस्थित, यूजर-फ्रेंडली सॉल्यूशन देने के लिए डिजाइन किया गया है.

एक रिपोर्ट में एक सरकारी अधिकारी के हवाले से दावा किया गया इस मोबाइल एप्लिकेशन के 2025 के अंत तक आने की सबसे अधिक संभावना है.

क्या है e-Aadhaar?

यह नया आधार मोबाइल एप्लिकेशन यूजर्स को अपने स्मार्टफोन से ही अपने नाम, आवासीय पते और जन्म तिथि जैसे प्रमुख व्यक्तिगत डिटेल्स को अपडेट करने में सक्षम बनाएगा. इस डिजिटल सॉल्यूशन का उद्देश्य एनरोलमेंट सेंटर्स पर व्यक्तिगत रूप से जाने की निर्भरता को कम करना है.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को Face ID टेक्नोलॉजी के साथ इंटीग्रेट करके, ऐप पूरे भारत में यूजर्स को सुरक्षित और सहज डिजिटल आधार सर्विसेज प्रदान करेगा.

नवंबर से, आधार यूजर्स को केवल बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए एनरोलमेंट सेंटर्स पर जाना होगा, जिसमें फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैनिंग शामिल है. UIDAI के इस नए कदम का उद्देश्य अपडेट प्रोसेस को सरल बनाना, व्यापक कागजी कार्रवाई की आवश्यकता को समाप्त करना, पहचान धोखाधड़ी के जोखिमों को कम करना और यूजर्स के लिए इसे और अधिक सुविधाजनक बनाते हुए पूरी प्रक्रिया को तेज करना है.

डॉक्यूमेंट्स का झंझट भी होगा खत्म

इन फीचर्स के अलावा, UIDAI वेरिफाइड सरकारी स्रोतों से यूजर डेटा को ऑटोमैटिक रूप से प्राप्त करने की योजना बना रहा है. इसमें जन्म सर्टिफिकेट, PAN कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से राशन कार्ड और MNREGA योजना के रिकॉर्ड्स जैसे डॉक्यूमेंट्स शामिल होंगे. इसके अलावा, एड्रेस वेरिफिकेशन को और भी सहज बनाने के लिए बिजली बिल की डिटेल्स को भी शामिल किया जा सकता है.

आधार गुड गवर्नेंस पोर्टल के बारे में

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने आधार गुड गवर्नेंस पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य आधार ऑथेंटिकेशन अनुरोधों के लिए अप्रूवल प्रोसेस को सरल बनाना है. यह प्लेटफॉर्म आधार से संबंधित सर्विसेज की समग्र दक्षता और यूजर-फ्रेंडलीनेस को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles