Buy Affordable Air Conditioner 1 5 ton Voltas Hisense Whirlpool AC on Amazon
कड़कती गर्मी के मौसम में लगभग हर घर में घरेलू एप्लायंसेज जैसे वाशिंग मशीन के साथ ही एयर कूलर, एयर कंडीशनर और टेबल फैन जैसे गैजेट्स भी चलने लगते हैं. जहां लोग एयर कंडीशनर को गर्मी से बचने के लिए चलाते हैं वहीं एयर कंडीशनर चलाने से आने वाला बिजली का बिल लोगों के होश उड़ा देता है. बिजली का बिल ज्यादा आने से पूरे घर का बजट हिल जाता है और ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है की ऐसा किन गलतीयों की वजह से होता है. यहां हैं कुछ ऐसी गलतीयाँ जिनकी वजह से बढ़ जाता है बिजली का बिल.
गर्मी का मौसम आते ही लोग AC को चला तो लेते हैं लेकिन इस चीज़ का पूरा ध्यान रखते हैं की किन तरकीबों से उनका बिजली का बिल कम आए और बिजली की कम खपत हो और ऐसे में कुछ लोगों को लगता है की जब गर्मी लगे तब AC को चला लें और फिर थोड़ी देर ठंडक करने के बाद उसे बंद कर दें. वैसे तो यह तरकीब काफी आसान और कारगर लगती है लेकिन यही आपके AC के खराब होने और बिजली का बिल ज्यादा आने का कारण बनती है.
जब आप अपने एयर कंडीशनर को ऑन करते हैं तब उसके कूलिंग सिस्टम का सबसे ज्यादा बिजली खाने वाला कंप्रेसर काम करने लगता है. इसे एक बार चलाने के लिए बहुत ज्यादा बिजली की आवश्यकता होती है. कंप्रेसर के चल जाने के बाद AC में डला रेफ्रिजरेंट उसमें लगी कॉइल्स के माध्यम से हवा को ठंडा करता है और ऐसे आपके कमरे के तापमान में गिरावट आती है. लेकिन यह साधारण सा लगने वाला प्रोसेस आपकी सोच से भी ज्यादा बिजली खाता है और अगर आप अपने AC को पल – पल में ऑन और ऑफ हैं तो उसे ऑन होने के बाद हर बार इस प्रोसेस का दोहराना पड़ेगा.
AC को बार – बार ऑन और ऑफ करने से केवल बिजली के बिल पर ही नहीं लेकिन AC के पार्ट्स पर भी काफी फर्क पड़ता है. जल्दी – जल्दी ऑन और ऑफ होने पर बाद AC में लगे कंप्रेसर और कैपेसिटर्स पर ज्यादा भार पड़ता है और अगर आप ऐसा रोज़ – रोज़ करेंगे तो आपका AC खराब हो सकता है. अगर आपको अपना AC सही में बंद करना ही है तो आप उसे जल्दी से ऑन न ही करें तो अच्छा होगा. आपको अपने AC को ऑफ करने के बाद उसे वापिस ऑन करने से पहले 30 से 35 मिनट की प्रतीक्षा करनी चाहीए.
आज कल बाज़ार में मिलने वाले लगभग सारे ही AC इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं. अपना AC खरीदते समय हो सकता है की आपने भी इस टेक्नोलॉजी के बारे में सुना हो लेकिन क्या आपको पता है की यह टेक्नोलॉजी आखिर करती क्या है? इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले AC आटोमेटिक टेम्परेचर कंट्रोल के साथ आते हैं और एक बार जब वह एक सही तापमान को पर आ जाते हैं तो इनमें लगा कंप्रेसर अपने आप ही धीमे चलने लगता है. यह कंप्रेसर सिर्फ तभी तेज़ काम करता है जब आपके कमरे का तापमान बढ़ जाता है. ऐसे यह AC बिजली की खपत कम करने के साथ ही आपको बिंदास ठंडक का एहसास देते हैं.