फोन पर नोटिफिकेशन…इतने सेकेंड के लिए आपका दिमाग हो जाता है ब्लॉक, रिसर्च में हैरान कर देने वाले खुलासे

फोन पर नोटिफिकेशन…इतने सेकेंड के लिए आपका दिमाग हो जाता है ब्लॉक, रिसर्च में हैरान कर देने वाले खुलासे

हम सब उस स्थिति को जानते हैं जब आप किसी काम में पूरी तरह फोकस होते हैं और तभी फोन पर एक नोटिफिकेशन आ जाता है, जिससे आपका ध्यान टूट जाता है. अब एक नई स्टडी में सामने आया है कि सिर्फ एक सोशल मीडिया नोटिफिकेशन भी आपके दिमाग की सोचने और समझने की प्रक्रिया को करीब 7 सेकंड तक प्रभावित कर सकता है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह जानकारी एक नई रिसर्च से सामने आई है. हालांकि, यह रिसर्च जर्नल Computers in Human Behavior में जून में प्रकाशित होगी. इस स्टडी में बताया गया है कि फोन पर आने वाले नोटिफिकेशन हमारे ध्यान को बाधित करते हैं और दिमाग की सीमित क्षमता को अपने कब्जे में ले लेते हैं.

फोकस तोड़ देता है नोटिफिकेशन

रिसर्च में यह भी पाया गया कि अगर नोटिफिकेशन आपको पर्सनल या इमोशनल रूप से महत्वपूर्ण लगता है, तो उसका असर और ज्यादा होता है. यानी अगर मैसेज किसी करीबी या जरूरी काम से जुड़ा है, तो वह आपके फोकस को और गहराई से तोड़ सकता है.

इस स्टडी में 180 यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स पर एक खास टेस्ट किया गया, जिसे Stroop task कहा जाता है. यह टेस्ट इस बात को मापने के लिए होता है कि आप एक साथ कई तरह की जानकारी को कैसे प्रोसेस करते हैं और ध्यान कितना बनाए रख पाते हैं.

जब यह टेस्ट चल रहा था, तब स्टूडेंट्स के फोन पर अलग-अलग समय पर नोटिफिकेशन आते रहे. इसके बाद उनके व्यवहार और शरीर के रिएक्शन को देखा गया. नतीजों में सामने आया कि हर नोटिफिकेशन के बाद दिमाग की जानकारी प्रोसेस करने की गति कुछ समय के लिए धीमी हो जाती है.

दिमाग को कर सकते हैं कंट्रोल

रिसर्च में साफ कहा गया है कि आज के डिजिटल सिग्नल, जैसे नोटिफिकेशन, बिना किसी खास वजह के भी हमारे ध्यान को भटका सकते हैं और दिमाग के रिसोर्स को अपने कंट्रोल में ले सकते हैं.

एक और दिलचस्प बात इस स्टडी में सामने आई है कि सिर्फ स्क्रीन टाइम यानी दिनभर फोन चलाने का समय, ध्यान भटकने का सही पैमाना नहीं है. असल असर इस बात से पड़ता है कि दिनभर में कितनी बार नोटिफिकेशन आते हैं और आप कितनी बार फोन चेक करते हैं.

मतलब यह कि बार-बार फोन देखना और लगातार नोटिफिकेशन मिलना आपके फोकस को ज्यादा नुकसान पहुंचाता है, बजाय इसके कि आप एक बार में लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करें.

स्टडी के लेखक Hippolyte Fournier के मुताबिक, जिन लोगों को ज्यादा नोटिफिकेशन मिलते हैं और जो बार-बार फोन चेक करते हैं, उनका ध्यान ज्यादा जल्दी टूटता है. यह दिखाता है कि फोन का बार-बार इस्तेमाल ही असली समस्या है, न कि सिर्फ कुल समय.

सीधी बात यह है कि अगर आप अपने काम में गहरा फोकस चाहते हैं, तो सबसे पहले नोटिफिकेशन कंट्रोल करना जरूरी है. वरना आपका दिमाग हर कुछ मिनट में रीसेट होता रहेगा और आपकी प्रोडक्टिविटी लगातार गिरती जाएगी.

यह भी पढ़ें: Android फोन खतरे में! नया मैलवेयर बना रहा टारगेट, ऐसे रहें सावधान

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo