दिन-रात फ्री में चलाओ AC, ऐसा जुगाड़ के भूल जाओगे बिजली बिल

HIGHLIGHTS

बिजली का बिल ज़ीरो कर देगा ये वाला जुगाड़।

फ्री में AC चलाने के लिए घर ले आयें ये वाला सिस्टम।

रात-दिन जितना चाहे उतना चलाओ AC, नहीं आएगा इलेक्ट्रिसिटी बिल।

आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि गर्मियों में बिजली की खपत कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है, असल में गर्मियों में जितनी ज्यादा गर्मी बढ़ती है, उतना ही लोग इसे कम करने के लिए अलग अलग जुगाड़ करने लग जाते हैं। कुछ लोग AC का सहारा लेते हैं तो कुछ कूलर से काम चलाते हैं। अब ज्यादा से ज्यादा AC-Cooler चलाने के चलते बिजली का बिल बढ़ जाता है। कभी कभी AC चलाने के बाद इलेक्ट्रिसिटी बिल इतना आता है कि आप इसे देखकर कौमा में जाने जैसी स्थिति में आ जाते हैं। हालांकि, आज आपको एक ऐसे जुगाड़ के बारे में जानकारी मिलने वाली है जो आपके बिजली के बिल को ज़ीरो कर देने वाली है। इसके बाद आप जितना चाहते, जब तक चाहे, रात-दिन ही क्यों न चाहे। AC चला सकते हैं। ऐसा करने के बाद भी आपके बिजली का बिल नहीं आने वाला है। आइए जानते है कि आखिर काइसे काम हो जाएगा बिजली का बिल।

कैसे ज़ीरो हो जाएगा बिजली का बिल?

अगर आप चाहते हैं कि AC को लगातार चलाने के बाद भी आपके बिजली का बिल ज़ीरो हो जाए तो आइए जानते हैं कि आपको क्या करना चाहिए।

सबसे पहले आपको अपने घर में एक हाइब्रिड सोलर इंवर्टर का इस्तेमाल करना चाहिए। इस सिस्टम के साथ बड़ी आसानी से आप जितना चाहे उतना AC चला सकते हैं, लेकिन बिजली का बिल नहीं आता है। यह ऐसा सिस्टम है जो स्मार्ट तरीके से बिजली को स्विच करता रहता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका बिजली का बिल ज़ीरो ही हो जाए फिर चाहे आप जितना भी AC क्यों न चला रहे हों, तो आपको इस सिस्टम को Solar Mode पर सेट कर देना चाहिए। ऐसा करने से आपका बिजली का बिल बेहद ही कम हो जाने वाला है।

सही क्षमता वाले सोलर पैनल का चुनाव करें?

मैंने आपको अभी बीते कल भी इस बारे में जानकारी दी थी कि आपको अपने घर और अपनी जरूरत के अनुसार सही वाट वाले सोलर पैनल को खरीदना और इंस्टॉल करवाना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप एक गलत सिस्टम के साथ ज्यादा अच्छे से काम नहीं ले सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप सोलर पैनल से जुड़ी जानकारी यहाँ प्राप्त कर सकते हैं।

लिथियम बैटरी का ही इस्तेमाल करें

अगर आप अपने घर के AC को पूरे दिन और जब चाहे तब चलाना चाहते हैं तो आपको लिथियम बैटरी का चुनाव करना चाहिए। यह जल्दी चार्ज होने के अलावा लंबे समय का बैटरी बैटरी देती है और सालों सही प्रकार से काम करटी रहती है। इसलिए आपको बैटरी का खास ध्यान रखना चाहिए। आइए अब जानते हैं कि इस सिस्टम को लगाने के बाद आपको किस AC का चुनाव करना चाहिए, इसके बारे में भी जानकारी ले लेते हैं।

किस टाइप के AC का चुनाव करें?

मुझे लगता है कि आपको डुअल इंवर्टर तकनीकी से लैस AC को ही खरीदना चाहिए, हालांकि इसका 5-Star Rating से भी लैस होना बेहद ही ज्यादा जरूरी है। अगर आप इस AC को लेते हैं तो किसी भी कंपनी का AC सही प्रकार से काम करने वाला है। आपको ध्यान रखना है कि अगर आप सोलर पैनल पर AC को लंबे समय तक चलाने वाले हैं तो आपको सही AC का ही चुनाव करना चाहिए।

कितने तापमान पर चलाएं AC

आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि आप AC किस टेम्परेचर पर चला रहे हैं। अगर आप AC को 16-18 डिग्री के आसपास के तापमान पर चला रहे हैं तो जाहिर तौर पर यह बिजली की खपत को बढ़ा देने वाला है। अब अगर आप बिजली पर AC चला रहे हैं तो बिजली का बिल आपको टेंशन देने वाला है। हालांकि, अगर आप 24-26 डिग्री पर AC को चलाते हैं तो आपको अच्छी खासी ठंडक सस्ते में ही मिल सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके AC पर काम लोड पड़े तो आपको अपने AC को भी सही टेम्परेचर पर चलाना जरूरी है।

अगर आप इन सभी बातों का ध्यान रखते हैं तो आपके शुरू शुरू में तो ज्यादा पैसे खर्च हो सकते हैं, लेकिन इसके बाद आपको सालों तक आराम ही आराम मिल जाने वाला है। अब जो भी लोग बिजली के बिल को AC चलाने के बाद भी ज़ीरो करना चाहते हैं तो आपको इस जुगाड़ को अपनाना चाहिए।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई है।

यह भी पढ़ें: ये लो जी ढूंढ लिया हीट वेव का तोड़..अब बजेगा गर्मी का बैंड

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :