इस गर्मी अपना लें ये 7 टिप्स और ट्रिक्स, AC का बिल हो जाएगा आधा! चौथा वाला सबसे ज्यादा जरूरी

HIGHLIGHTS

सही इस्तेमाल से AC का बिल काफी कम हो सकता है

24°C और टाइमर सेटिंग सबसे ज्यादा असरदार हैं

मेंटेनेंस और सही सेटअप से बिजली की बचत होती है

इस गर्मी अपना लें ये 7 टिप्स और ट्रिक्स, AC का बिल हो जाएगा आधा! चौथा वाला सबसे ज्यादा जरूरी

गर्मी अपने चरम पर है और बिना AC के रहना मुश्किल हो जाता है. लेकिन सच यह भी है कि AC जितना राहत देता है, उतना ही जेब पर भारी भी पड़ता है. अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए ठंडी हवा का मजा लेना चाहते हैं, तो सिर्फ AC चलाना काफी नहीं है, उसे सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है. यहां ऐसे 7 आसान तरीके दिए गए हैं, जो आपके बिजली बिल को कंट्रोल में रख सकते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

AC को पूरी तरह बंद करें, सिर्फ रिमोट से नहीं

कई लोग AC को रिमोट से बंद करके छोड़ देते हैं, लेकिन इससे अंदर का सिस्टम एक्टिव रह सकता है. बेहतर है कि मेन पावर स्विच से बंद करें, ताकि कोई भी अनावश्यक बिजली खपत न हो.

टाइमर का इस्तेमाल करें

पूरी रात AC चलाने की आदत बिल बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण है. टाइमर सेट करें, जैसे सोने के बाद 2 से 3 घंटे तक. इससे AC खुद बंद हो जाएगा और फालतू बिजली खर्च नहीं होगी.

AC के साथ पंखा भी चलाएं

यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन पंखा AC की ठंडी हवा को पूरे कमरे में फैलाने में मदद करता है. इससे AC को कम मेहनत करनी पड़ती है और बिजली भी बचती है.

टेम्परेचर 24°C के आसपास रखें

Bureau of Energy Efficiency के अनुसार 24°C शरीर के लिए आदर्श तापमान है. इससे कम रखने पर AC पर ज्यादा लोड पड़ता है और बिजली खर्च बढ़ता है. हर 1 डिग्री कम करने पर 6 से 10 प्रतिशत ज्यादा बिजली लग सकती है.

कमरे को बंद रखें और धूप रोकें

AC चलाते समय दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें ताकि ठंडी हवा बाहर न जाए. साथ ही मोटे पर्दे या ब्लाइंड्स का इस्तेमाल करें ताकि बाहर की गर्मी अंदर न आए. इससे कमरे जल्दी ठंडा होता है.

रेगुलर सर्विसिंग और सफाई जरूरी है

गंदे फिल्टर और ब्लॉक्ड यूनिट AC की क्षमता को कम कर देते हैं. समय-समय पर फिल्टर साफ करें और आउटडोर यूनिट के आसपास की जगह साफ रखें. इससे एयरफ्लो बेहतर होता है और बिजली कम खर्च होती है.

5-स्टार रेटिंग वाला AC चुनें

अगर नया AC लेने का सोच रहे हैं, तो 5-स्टार रेटिंग वाला मॉडल लें. शुरुआत में थोड़ा महंगा लग सकता है, लेकिन लंबे समय में बिजली बिल में अच्छी बचत करता है.

यह भी पढ़ें: फौरन मिलेगा ट्रेन का तत्काल टिकट, बड़े काम की है ये छोटी-सी ट्रिक, आज ही नोट कर लें तरीका

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile