UPI का करते हैं इस्तेमाल? आ गया नया नियम, अंगूठा लगाते ही या चेहरा दिखाते ही कट जाएंगे पैसे, जानें कैसे होगा काम

HIGHLIGHTS

RBI ने UPI पेमेंट के लिए 2-step verification अनिवार्य किया

अब सिर्फ PIN से पेमेंट नहीं होगा, OTP या बायोमेट्रिक जरूरी

नए नियम से फ्रॉड कम करने और सुरक्षा बढ़ाने का लक्ष्य

UPI का करते हैं इस्तेमाल? आ गया नया नियम, अंगूठा लगाते ही या चेहरा दिखाते ही कट जाएंगे पैसे, जानें कैसे होगा काम

UPI New Rules: भारत में डिजिटल पेमेंट सिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव लागू किया गया है. 1 अप्रैल से Reserve Bank of India ने नए नियम लागू किए हैं, जो UPI, कार्ड और वॉलेट ट्रांजैक्शन को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाने पर फोकस करते हैं. अब ज्यादातर डिजिटल पेमेंट्स के लिए दो-स्तरीय सुरक्षा यानी टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूरी कर दी गई है. इसका मतलब यह है कि सिर्फ UPI PIN डालकर पेमेंट पूरा नहीं होगा.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यूजर को अब दो तरीकों से वेरिफिकेशन करना होगा, जैसे:

  • PIN + OTP
  • PIN + फिंगरप्रिंट
  • PIN + फेस अनलॉक

जब तक दोनों स्टेप पूरे नहीं होंगे, ट्रांजैक्शन प्रोसेस नहीं होगा.

ऐसा होगा असर

सीधी बात करें तो पेमेंट अब थोड़ा धीमा जरूर होगा, लेकिन ज्यादा सुरक्षित भी होगा. अगर किसी को आपका PIN पता भी चल जाए, तब भी वह बिना दूसरे वेरिफिकेशन के पेमेंट नहीं कर पाएगा. हालांकि, हर ट्रांजैक्शन में यह सख्ती लागू नहीं होगी. बैंक “ट्रस्टेड डिवाइस” के लिए प्रोसेस को आसान रख सकते हैं, जबकि नए डिवाइस या बड़े अमाउंट वाले पेमेंट्स पर ज्यादा सिक्योरिटी चेक होंगे.

बैंक और प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी बढ़ी

  • नए नियमों में एक अहम बदलाव यह भी है कि अब जिम्मेदारी सिर्फ यूजर पर नहीं रहेगी.
  • अगर किसी सिस्टम की गलती से फ्रॉड होता है, तो बैंक और पेमेंट प्लेटफॉर्म को यूजर को मुआवजा देना पड़ सकता है.
  • इससे कंपनियों पर दबाव बढ़ेगा कि वे अपने सिस्टम को ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बनाएं.

ATM से जुड़े UPI ट्रांजैक्शन में बदलाव

एक और बदलाव यह है कि अब UPI के जरिए ATM से निकाले गए पैसे को सामान्य ATM ट्रांजैक्शन की तरह गिना जाएगा. अगर आप अपने फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट को पार कर लेते हैं, तो हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये (टैक्स अलग) का चार्ज लगेगा.

यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए धमाका, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगा ज्यादा डेटा, कल तक ही है मौका

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile