जून की गर्मी में अपने घर वालों के लिए AC लगवाना तो आसान है, लेकिन किराये के घर में रहने वालों की मुश्किल अलग ही होती है। एक तरफ गर्मी से राहत चाहिए, दूसरी तरफ मकान मालिक की वो लंबी-लंबी बातें सुनने का मन नहीं होता है, जब आप AC लगवाने के लिए चलते हैं तो तभी मकान मालिक आपको ड्रिलिंग और दीवार में तोड़फोड़ करने से मना कर देता है, ऐसे में सबसे बड़ी समस्या आती है कि आखिर AC के यूनिट लगाए कहाँ जाएँ। अब जब कोई चारा नहीं बचता है तो यहाँ Portable AC का रोल शुरू होता है। जो लोग भी किराये के घर में रहते हैं उनके लिए पोर्टेबल एसी सबसे बेस्ट चॉइस हो सकता है, इसे इस्तेमाल करने के लिए ना तो आपको ड्रिलिंग की जरूरत होती है और ना ही दीवार में किसी भी तरह की तोड़फोड़ करनी होती है। आइए पोर्टेबल एसी के बारे में सबकुछ जानते हैं।
जैसा कि मैंने आपसे ऊपर कहा है कि इस एसी को Install करने में कोई झंझट नहीं है। यह छोटे कमरों, Rental Properties और जहाँ जल्दी सेटअप चाहिए वहाँ के लिए बेस्ट चॉइस है। इसे एक कमरे से दूसरे कमरे में आसानी से ले जाया जा सकता है, बस प्लग निकालों और एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले जाओ। हालांकि, इसकी कुछ कमियाँ भी हैं और कुछ खूबियाँ भी, अगर आप इसे लगाते हैं तो पहले ही जान लें कि यह कुछ आवाज करता है। इसके अलावा इसकी Efficiency Split AC के मुकाबले कम होती है। दूसरी ओर यह Spot Cooling के लिए बेस्ट होता है।
Portable AC गर्म हवा को खींचने वाले सिस्टम पर काम करता है। यह Cooling बिल्कुल वैसे ही देता है जैसे सामान्य AC, यानी Refrigerant के जरिए, इसकी कूलिंग होती है। यह ठंडी हवा को कमरे में Pump करता है और साथ में एक Pipe होती है जिसे खिड़की के रास्ते बाहर निकाला जाता है, इसी Pipe से गर्म हवा बाहर फेंकी जाती है।
इस एसी को Install करना बेहद आसान है, कोई लटकाने या Drilling की जरूरत नहीं होती है। छोटा है तो एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले जाया जा सकता है। Rental घरों में रहने वालों के लिए यह सबसे बढ़िया ऑप्शन है। छोटे स्पेस के लिए इसे इसे बेस्ट माना जा सकता है, इसके अलावा यह स्प्लीट एसी के मुकाबले सस्ता भी होता है। हालांकि, इसमें स्प्लीट वाले फीचर भी मिलते हैं।
अब जैसे कि मैंने आपको पोर्टेबल एसी के फायदे बताए हैं तो इसके कुछ नुकसान भी होते हैं जैसे इसकी Cooling Capacity Limited होती है, यानी बहुत बड़े कमरे के लिए यह बेस्ट नहीं माना जा सकता है। यह आवाज करता है और इसमें ड्रेनेज की समस्या भी रहती है। बड़े Room और खुले इलाकों के लिए यह अच्छा नहीं माना जा सकता है। लंबे समय तक चलाने पर बिजली की खपत भी ज्यादा हो जाती है। और Window या Split AC के मुकाबले इसका Lifespan भी थोड़ा कम होता है।
Croma 1.5 Ton Portable AC: इसकी कीमत 42,990 रुपये के आसपास है। यह 170 Square Feet तक के कमरे के लिए सही है। इसमें Copper Condenser, 1 साल की Warranty, Self Diagnostic और Sleep Mode जैसे फीचर मिलते हैं।
Blue Star 1 Ton Portable AC: इस पोर्टेबल एसी को आप 33,990 रुपये के आसपास की कीमत में खरीद सकते हैं। इसे 120 Square Feet तक के कमरे में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें भी Copper Condenser मौजूद है, इसके अलावा इसमें Hydrophilic Golden Fins और Anti-Bacterial Silver Coating मिलती है।
Cruise 1 Ton Portable AC: इस पोर्टेबल एसी को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो आप इसे डिस्काउंट आदि के बाद 33,990 रुपये तक के प्राइस में खरीद सकते हैं। इसमें 100% Copper Condenser है और सबसे खास बात यह 4-in-1 Mode के साथ आता है, इसके अलावा इसमें Cooling क्षमता के साथ साथ Dehumidifier, Air Purifier और Fan मोड भी मिलता है। इस पोर्टेबल एसी में HD Filter, 4 Castor Wheels और Anti-Bacterial Filter भी मौजूद है।
आर्टिकल में AI इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: कबाड़ा नहीं गर्मी में वरदान से कम नहीं ‘पुरानी बोतल’..Cooler को बना देती हैं AC का बाप!