गर्मी में खराब हो सकता है आपका स्मार्टफोन, अभी से कर लें ये व्यवस्था वर्ना होगा भारी नुकसान, iPhone-सैमसंग के लिए टिप्स

HIGHLIGHTS

गर्मी में फोन ओवरहीट से बचाएं

iPhone और Samsung यूजर्स सावधान!

जानें फोन गर्म होने पर क्या करें

गर्मी में खराब हो सकता है आपका स्मार्टफोन, अभी से कर लें ये व्यवस्था वर्ना होगा भारी नुकसान, iPhone-सैमसंग के लिए टिप्स

Phone Heating: गर्मी का मौसम शुरू होते ही एक नई परेशानी सामने आती है. लोगों के स्मार्टफोन ओवरहीट होने लगते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार देश में काफी तेज गर्मी पड़ने वाली है, जिससे आपके फोन की बैटरी और परफॉर्मेंस पर सीधा असर पड़ सकता है. Apple और Samsung के स्मार्टफोन एक तय तापमान रेंज में सही काम करने के लिए बनाए जाते हैं. अगर आप अपने फोन को बहुत ज्यादा गर्म माहौल में इस्तेमाल करते हैं तो इससे बैटरी लाइफ स्थायी रूप से कम हो सकती है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

किस तापमान में सही काम करता है फोन?

स्मार्टफोन आमतौर पर 32°F से 95°F यानी करीब 0°C से 35°C के बीच बेहतर काम करते हैं. अगर तापमान इससे ज्यादा हो जाता है, तो फोन का सिस्टम खुद को बचाने के लिए परफॉर्मेंस कम करने लगता है. Apple के अनुसार, बहुत गर्म जगह पर iPhone का इस्तेमाल करने से बैटरी पर स्थायी नुकसान हो सकता है.

फोन गर्म होने का कारण

फोन के गर्म होने के पीछे कई कारण होते हैं. अगर आप फोन को धूप में छोड़ देते हैं, कार के अंदर रखते हैं या लंबे समय तक गेम और हैवी ऐप्स चलाते हैं तो फोन तेजी से गर्म होता है. चार्जिंग के दौरान भी फोन थोड़ा गर्म होता है, चाहे वह वायरलेस हो या केबल से.

कैसे समझें कि फोन ज्यादा गर्म हो रहा है?

जब फोन ज्यादा गर्म होने लगता है, तो वह खुद संकेत देने लगता है. Samsung के अनुसार, फोन कुछ फीचर्स को अस्थायी रूप से बंद कर सकता है ताकि डिवाइस सुरक्षित रहे. iPhone में स्क्रीन की ब्राइटनेस कम हो जाती है, चार्जिंग धीमी हो जाती है और कैमरा फ्लैश जैसे फीचर्स बंद हो सकते हैं. अगर तापमान बहुत ज्यादा हो जाए, तो फोन चेतावनी देता है और कुछ समय के लिए इस्तेमाल बंद करने को कहता है.

ज्यादा गर्म होने पर फोन क्या करता है?

जब फोन ओवरहीट होता है, तो वह खुद को सुरक्षित रखने के लिए कई कदम उठाता है. इसमें ऐप्स बंद करना, परफॉर्मेंस कम करना और चार्जिंग रोकना शामिल है. कुछ मामलों में फोन अपने आप बंद भी हो सकता है. हालांकि इस दौरान भी आप इमरजेंसी कॉल कर सकते हैं.

फोन ज्यादा गर्म हो जाए तो क्या करें?

अगर आपका फोन ज्यादा गर्म हो गया है, तो उसे तुरंत बंद कर दें और ठंडी जगह पर रख दें. उसे सीधी धूप से दूर रखें और खुद से ठंडा होने दें.

फोन को इस्तेमाल करने से थोड़ा ब्रेक देना जरूरी है, क्योंकि ज्यादा इस्तेमाल से हीट बढ़ती है. आप Low Power Mode भी ऑन कर सकते हैं ताकि फोन कम काम करे. जो ऐप्स इस्तेमाल में नहीं हैं, उन्हें बंद करना भी जरूरी है क्योंकि बैकग्राउंड ऐप्स फोन पर अतिरिक्त लोड डालते हैं.

किन गलतियों से बचना चाहिए?

कई लोग फोन को जल्दी ठंडा करने के लिए उसे फ्रीजर में रख देते हैं, जो बड़ी गलती है. इससे अंदर नमी बन सकती है और फोन खराब हो सकता है. इसी तरह फोन को पानी में डालना भी सही नहीं है, भले ही वह water resistant क्यों न हो.

यह भी पढ़ें: घर बैठे करें Aadhaar में मोबाइल नंबर अपडेट, जान लें स्टेप बाय स्टेप गाइड, बस एक ऐप से हो जाएगा काम

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile