हर साल गर्मी आती है, हर साल पारा सोच से परे चला जाता है और हर साल यही सवाल आता है कि आखिर गर्मी से बचने के लिए किया क्या जाए। बहुत से ऑफर और डील आने शुरू हो जाते हैं जिन्हें देखकर आप इनके आकर्षण में आकार कई बार गलत प्रोडक्ट खरीद लेते हैं, ऐसे में आपके पैसे तो जाते ही हैं, साथ ही आपको गर्मी से राहत भी नहीं मिलती है। अगर आप बाजार में AC खरीदने निकलें हैं तो थोड़ा रुक जाए, क्योंकि आज हम आपको यह समझाने वाले हैं कि आखिर कैसे एक सही Cooler को खरीदकर आप AC की जरूरत को खत्म कर सकते हैं। यहाँ जानने वाले हैं कि आखिर आपको किस कूलर ऑप्शन के साथ जाना चाहिए, क्या आपको Personal Cooler खरीदना चाहि? क्या आप Desert Cooler के साथ जा सकते हैं, क्या आपको Tower Cooler खरीदना चाहिए या आप Window Cooler अगर लेते हैं तो आपको क्या लाभ होने वाला है। यहाँ हम कीमत और कुछ फीचर्स की भी चर्चा करने वाले हैं।
यह सबसे पहला और सबसे जरूरी सवाल है। कमरे का साइज कितना है? अगर आपको साइज़ पता है तो आपको सही Cooler खरीदने में कोई दिक्कत नहीं आने वाली है। अगर आपको साइज़ की जानकारी है तो आपको पता है कि आपको Personal Cooler के साथ जाना है या आपको Desert Cooler खरीदना है।
अगर कमरा छोटा है यानी 150 Square Feet तक का, या फिर Study Room है, या आप अकेले बैठकर काम करते हैं, तो Personal Cooler आपके लिए बेस्ट हो सकता है। हालांकि, अगर कमरा बड़ा है, Hall है, या एक साथ कई लोग एक ही जगह पर रुकते हैं तो ऐसे में आपको Desert Cooler के साथ जाना चाहिए। असल में, इसका Air Throw ज्यादा होता है और वाटर टैंक भी बड़ा होता है। इसके अलावा इसकी मोटर भी ज्यादा पावरफुल होती है।
यह सवाल बहुत लोगों के मन में होता है। असल में Desert Cooler में बड़ा Blower या Exhaust Fan लगा होता है जो बाहर की गर्म हवा को अंदर खींचता है और उसे गीले Cooling Pads से गुजारता है। इस प्रक्रिया में हवा ठंडी होकर कमरे में आती है। जहाँ Ventilation अच्छा हो यानी खिड़कियाँ खुली रहती हों और हवा को जगह मिलती है, ऐसे में Cooler की Cooling कहीं न कहीं AC जैसी हो जाती है।
अब आप सोच रहे होंगे कि इसका क्या मतलब है? लेकिन आपको पानी की क्वालिटी का भी खास ध्यान रखना चाहिए। इसी पर ज्यादातर लोग ध्यान नहीं देते हैं, ऐसे में कूलिंग सही नहीं हो पाती है। कूलर खरीदते वक्त सब कीमत और Features आदि ही देखते हैं, लेकिन उनके घर में पानी कैसा है, इस बात को शायद ही कोई सोचता होगा।
अगर आपके घर में पानी Hard है यानी TDS ज्यादा है तो धीरे-धीरे Cooling Pads पर सफेद परत जमने लगती है और Motor पर भी असर पड़ता है। ऐसे में Honeycomb Pads का इस्तेमाल बेहतर रहता है क्योंकि ये Hard Water में भी ज्यादा टिकाऊ रहते हैं। इसके साथ Tank को समय-समय पर साफ करते रहें और पानी भी बदलते रहें वरना बदबू आने लगती है और Cooling भी कम हो जाती है।
कूलर खरीद लिया और भूल गए, यह सबसे बड़ी गलती है जो लोग करते हैं। Cooling Pads की धुलाई, Tank की सफाई और Motor की जाँच नियमित रूप से करते रहना चाहिए। बारिश का मौसम शुरू होते ही एक बात खास ध्यान रखें। Tank में जमा पानी मच्छरों के पनपने की वजह बन सकता है। तो जब कूलर इस्तेमाल न हो तो Tank खाली कर दिया जाना चाहिए। सफाई या पानी भरते वक्त हमेशा Plug निकाल लें। यह बात छोटी लगती है लेकिन जरूरी है।
असल में, एक सही कूलर खरीदना पूरी तरह से आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। छोटा कमरा है, अकेले रहते हैं और बजट कम है तो Personal Cooler खरीदा जा सकता है। बड़ा परिवार है, कमरा बड़ा है और अच्छी Cooling चाहिए तो Desert Cooler से बेस्ट ऑप्शन नहीं हो सकता है।
यह भी पढ़ें: कबाड़ा समझ के फेंक ना देना ‘पुरानी बोलत’..गर्मी में वरदान हैं ये.. Cooler को बना देती हैं AC का बाप