तपती गर्मी में कंबल निकलवा देगा पुराना कूलर..AC हो जाएगा लमलेट, अभी ट्राई करो ये स्मार्ट ट्रिक

HIGHLIGHTS

अगर आपके घर में एक बेकार कूलर पड़ा है तो इससे अच्छी बात नहीं हो सकती है।

आपको अपने इस स्टोर रूम में बेकार पड़े पुराने कूलर को काम पर लगा देना चाहिए।

एक दमदार और स्मार्ट ट्रिक का इस्तेमाल करके आप अपने कूलर से AC को भी लमलेट कर सकते हैं।

ऐसा कई बार देखने में आता है कि बहुत से लोग एक सीजन के लिए कूलर को खरीदते हैं लेकिन उस समय इसे इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं, जब इसमें कुछ भी एक छोटी सी कमी आ जाती है। कई बार ऐसा होता है कि कूलर ठंडी हवा देना बंद कर देता है, ऐसे में आपको इसे चेंज करने का मन बन जाता है। हालांकि, कूलर का ठंडी हवा ना देना उसकी गलती नहीं, आपकी गलती हो सकती है। इसलिए आपको अपने गुस्से को कूलर पर उतारने के स्थान पर इसे एक बार फिर से काम पर लगा देना चाहिए और अपनी गलती को कहीं न कहीं सुधारने के प्रयास करना चाहिए। अगर आप अपने कूलर के साथ कोई भी लापरवाही नहीं बरतते हैं तो आपको इससे एक बार फिर से ठंडी हवा मिलना शुरू हो जाने वाली है। यहाँ हम आपको कुछ स्मार्ट ट्रिक्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपने कूलर को AC के सामने भी ले आता हैं तो दोनों की टक्कर में आपका कूलर ही जीत जाने वाला है? आइए जानते हैं कि आपको अपने कूलर को इस्तेमाल करने से पहले किन चीजों का सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए और किन ट्रिक्स को अपनाना चाहिए।

कबाड़ में पड़े कूलर को अच्छे से साफ करें

जैसे कि हमने आपसे कहा है कि अगर आपका कूलर आपके घर के कबाड़ यानि स्टोर रूम में पड़ा है तो आपको इससे कूलिंग मिलने के स्थान पर केवल और केवल धूल और गंदगी ही मिलने वाली है। अब अगर आप इसके द्वारा कूलिंग को चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इस धूल को हटाना चाहिए और कूलर को अच्छे से साफ करना चाहिए। आपको कूलर के टैंक को खाली करके इसे अच्छे से साफ करने के बाद ही इसमें दोबारा पानी भरना चाहिए। फैन और अंदर के सभी हिस्सों को अच्छे से साफ करके उन्हें साफ कपड़े से पोंछना चाहिए। ऐसा करके आप देखने वाले हैं कि कूलर का हुलिया ही बदल जाने वाला है।

यह भी पढ़ें: कबाड़े में न बेचें पुराना कूलर..बस डाल दें 2 रुपये वाला ये आइटम, AC जैसी देने लगेगा कूल एयर

Cooling Pads की खस्ता हालत को दुरुस्त करें

Cooling Pads किसी भी एयर कूलर का एक अहम हिस्सा होते हैं। इनका ही काम कूलर को ठंडा करना होता है और इनके कारण ही आपको ठंडी हवा मिलती है। ऐसे में आपको इनका भी सबसे ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। अगर यह गंदे और पुराने हो चुके हैं तो आपको इन्हें साफ करके फिर से इस्तेमाल करने के स्थान पर इन्हें बदल ही देना चाहिए। ऐसा करके आप कूलर में एक नई जान भर देते हैं। मैं आपको सलाह दूंगा कि आपको केवल और केवल Honeycomb Pads का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ आपको ज्यादा बेहतर कूलिंग घास के मुकाबले मिलती है।

पानी के पाइप और पंप की भी जांच जरूरी

कई बार पंप की दिक्कत के कारण पानी घर यान हनीकॉम्ब पैड्स तक नहीं पहुंचता है। ऐसे में सभी को लगता है कि कूलर ही खराब हो गया है, जब खराब केवल और केवल एक पार्ट हो सकता है। पानी कूलर तक पहुंचाने का काम करने वाला पंप ही अगर सही से काम न कर पा रहा हो तो क्या किया जा सकता है। इसे शुरू करने से पहले ही आप जांच कर सकते हैं कि यह खराब है या सही से काम कर रहा है। आप इसे अलग से निकालकर एक बाल्टी में रखकर इसकी जांच कर सकते हैं। अगर यह पानी को चढ़ा पा रहा है तो यह सही है, आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो आपको पानी के पंप को ही बदल देना चाहिए। इसके अलावा आपको सभी पाइप की भी जांच करनी चाहिए, कहीं यह बीच से कटे हुए तो नहीं। अगर ऐसा है तो आपको पाइपों की भी मरम्मत करनी चाहिए।

Fan और Motor को भी ना भूल जाएँ

अगर फैन धीरे घूम रहा है या चलते वक्त आवाज कर रहा है तो आपको फैन की नहीं मोटर की जांच करनी चाहिए, इस स्थिति में मोटर जाम हो सकती है। इसलिए अगर छोटे फॉल्ट है तो आप इसमें थोड़ा तेल डालकर देख सकते हैं, हालांकि, अगर ऐसा नहीं है तो आपको इसकी जांच करवानी चाहिए और मकैनिक के पास इसे दिखाना चाहिए। अब जब सब कुछ सही हो चुका है तो आपका कूलर एक बार फिर से ठंडी हवा देने के लिए तैयार है। हालांकि आपको अंत में एक छोटे से काम को करने की भी जरूरत है। आइए जानते हैं कि यह क्या काम है।

कूलर को केवल सही स्थान पर ही रखें

अब बात आती है, जब सबकुछ सही हो चुका तो आपका कूलर ठंडी हवा कैसे देने वाला है। असल में, इसके पीछे भी एक साइंस है। अगर आप धूप के सीधे संपर्क में आ रही जगह पर अपने कूलर को रखते हैं तो यह कैसे आपको ठंडी हवा दे सकता है। इसलिए कूलर को ऐसे स्थान पर रखना चाहिए, जो धूप से दूर हो और कहाँ नेचुरल हवा अच्छे से आ सकती है। अगर आपके घर में ऐसी कोई भी जगह नहीं है तो आपको कूलर के ऊपर एक शेड को लगाना चाहिए। इस आखिरी काम को करने के बाद आप कूलर को AC जैसे फ़ील के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आप हर 10 से 15 दिन में कूलर की हल्की सफाई करते रहें तो न कभी मकैनिक को बुलाने की जरूरत आपको होने वाली है और ना ही आपका कूलर जल्दी से खराब होने वाला है। यह लंबे समय तक आपको अच्छी।, फ्रेश और कूलर एयर देने वाला है। तो अगर आप अपने कूलर को बंद कर चुके थे तो अब समय है कि आप इसे फिर से चालू कर दें और AC को लमलेट करने की तैयारी भी कर लें।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: टॉप 5 Air Cooler: गर्मी छूमंतर और बिजली बिल आधा? देखें मुख्य फीचर

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :