अब बिना इंटरनेट भी चलेगा Aadhaar App.. झट से होगा वेरीफिकेशन, कैसे इस्तेमाल करें

HIGHLIGHTS

आधार एप में ऑफलाइन मोड आ चुका है।

इसकी सहायता से Aadhaar App में बिना इंटरनेट के भी सब कुछ किया जा सकता है।

देखें, इंटरनेट न होने पर भी कैसे इस्तेमाल होगा वेरीफिकेशन और आधार एप।

देश में सभी जानते हैं कि mAadhaar App के स्थान पर एक नए आधार एप को UIDAI की ओर से पेश किया जा चुका है। इस नए Aadhaar App में भी पुराने वाली सभी सुविधाएँ मिलती हैं, लेकिन नए आधार एप में कुछ नए फीचर भी शामिल किए गए हैं, जिनके बारे में आपको जान लेना चाहिए। एक नए फीचर के तौर पर आधार एप में ऑफलाइन मोड को शुरू कर दिया गया है। इसकी जानकारी UIDAI की ओर से एक X Post करके दी गई है। असल में, इस पोस्ट से जानकारी मिलती है कि Airplane Mode में भी आप आधार एप के जरिए वेरीफिकेशन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर इसके लिए आपको क्या करना होगा।

आधार एप में आया नया ऑफलाइन मोड, कैसे काम करता है?

जानकारी के लिए आपको बता देते हैं कि नए आधार कार्ड को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह ऑफलाइन यानि बिना इंटरनेट के भी काम कर सकता है। आप जैसे ही इंटरनेट न होने की स्थिति में आधार एप को ओपन करते हैं तो आपको एक QR Code मिलने वाला है, जो ऑफलाइन होने के बाद भी काम करता है। इस QR Code से आप अपनी पहचान को वेरीफाई कर सकते हैं। इसमें आपके नाम से लेकर आपकी फोटो और जन्मतिथि के अलावा सभी जानकारी जानकारी मिल जाने वाली हैं। इस QR Code में यह सभी जानकारी सुरक्षित रूप से लॉक रहती हैं।

बिना इंटरनेट के कैसे हो सकती है वेरीफिकेशन?

अब आप जानते हैं कि बिना इंटरनेट के अगर आप नए आधार एप को ओपन करते हैं तो आपको एक QR Code मिलता है। इस QR Code में वैसे तो आपको कुछ भी नहीं मिलने वाला है। लेकिन अगर इसे उस डिवाइस से स्कैन किया जाए जो इस जानकारी को यहाँ से ले सकता है तो आपकी कौन सी जानकारी इस कोड में है, आपको हम ऊपर ही बता चुके हैं। अब अगर आप कभी एयरपोर्ट पर जाते हैं, या आप रेलवे स्टेशन पर जाते हैं, या किसी सरकारी दफ्तर में या कहीं भी जानते हैं जहाँ आपको आधार दिखाना होता है तो वहाँ आप इस QR Code को दिखा सकते हैं और इसे स्कैन करके आपकी पहचान की वेरीफिकेशन हो जाने वाली है।

यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन पूरी की जा सकती है। इसके लिए इंटरनेट आदि की जरूरत नहीं होती है। आइए अब जानते हैं कि कैसे आपके डेटा की प्राइवेसी पर ध्यान दिया गया है।

डेटा प्राइवेसी कैसी है?

किसी भी इंसान को ऐसा लग सकता है कि बिना इंटरनेट के क्या उसका डेटा सुरक्षित रह सकता है तो यह जानना बेहद ही ज्यादा जरूरी है कि इंटरनेट के आने से पहले सभी अपने डेटा के हार्डकोपी को ही अपने पास रखते थे, और उससे ज्यादा सुरक्षित कुछ नहीं हो सकता था। ऐसे ही, UIDAI की ओर से भी कहा गया है कि इस प्रक्रिया में आपका डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है, आपकी प्राइवेसी का खास ध्यान इसमें रखा गया है। इस सुविधा में जितनी जानकारी की जरूरत है, उतनी ही दी जाती है, इसी कारण से प्राइवेसी को लेकर समस्या होने का सवाल ही नहीं उठता है।

यह भी पढ़ें: मॉनसून की बारिश में भीग गया है Mobile Phone.. अभी अपनाओ ये 5 टिप्स, फिर से चलने लगेगा चकाचक

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :