चिलचिलाती गर्मी में अपने कूलर को बनाएं ‘सुपर कूलर’..सबसे इफेक्टिव है ये वाला जुगाड़

HIGHLIGHTS

क्या आप अपने Cooler को सुपर कूलर बनाना चाहते हैं?

कुछ जुगाड़ आपके कूलर को सबसे ज्यादा इफेक्टिव बना सकते हैं।

यहाँ बताए गए सभी जुगाड़ और टिप्स आप अभी अपना सकते हैं।

गर्मी की शुरुआत होते ही कुछ लोग अपने AC को निकालते हैं और इसकी सर्विस के बाद इसका इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। हर बार लोग AC के साथ ऐसा ही कुछ करते हैं लेकिन कूलर के साथ ऐसा करते कुछ ही लोगों को देखा गया है। जैसे ही चिलचिलाती गर्मी शुरू होती है, वैसे ही हम स्टोर रूम में रखे कूलर को केवल बाहर निकालते हैं और इसका इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। हम यह कभी सोचते ही नहीं हैं, क्या ऐसा करना हमारे लिए सही है कि नहीं। अगर नहीं तो हमें इस बारे में भी सोचना चाहिए। असल में, पिछले कुछ सालों से ऐसा देखने में आया है कि Personal Cooler के साथ साथ Desert Cooler का डिजाइन और फीचर आदि में काफी सुधार हुआ है। यह पहले से ज्यादा किफायती होने के साथ साथ ज्यादा ड्यूरेबल भी हो गए हैं। अब अगर आप इनपर ध्यान नहीं देते हैं तो यह जाहिर तौर पर खराब होने की स्थिति में पहुँच जाते हैं। इसी कारण आपको अपने कूलर पर भी उतना ही ध्यान देना बेहद जरूरी है, जितना आप अपने AC पर देते हैं। आज हम आपको आपके कूलर का ध्यान रखने वाले ही कुछ जुगाड़ बताने वाले हैं, आइए इनके बारे में जानते हैं।

नोट: हमने आर्टिकल के लास्ट में आपके लिए एक तगड़ा जुगाड़ भी बताया है, जो आपके कूलर को तूफानमेल बना सकता है।

कैसे कूलर को सालों साल नया जैसा रखा जा सकता है?

अगर आप चाहते हैं कि आपका कूलर स्टोर रूम में सालों से रखे रहने के बाद भी जब आप उसे निकालकर चलायें तो यह आपको अच्छी हवा दे और AC ए काम खर्च में आपको वैसा ही कुछ अनुभव भी दे सके। यहाँ आपको पता चल जाने वाला है कि आखिर आप अपने पर्सनल या डेसर्ट कूलर को किस प्रकार से सालों साल नए जैसा रख सकते हैं। आइए समझते हैं और जानते हैं।

यह भी पढ़ें: कूलर लगातार देगा AC वाली कूलिंग..बेहद सस्ते वाले ये दो डिवाइस दूर कर देंगे ये वाली समस्या

रेगुलर मैनटेनेंस जरूरी

अगर आप अपने कूलर का AC जैसा ही ध्यान रखते हैं तो आपको यह सालों साल ठंडी हवा देने वाला है। इसके लिए आपको हर सीजन के शुरू होने से पहले अपने कूलर की सर्विस करवानी चाहिए। कूलर के पंखे से लेकर इसके पंप और मोटर से लेकर पैड्स आदि की सर्विस जरूर करवानी चाहिए। अगर आप इस चीज को निरंतर करते रहते हैं तो आप अपने कूलर को चाहे सालों इस्तेमाल करें यह आपको किसी भी रारह की कोई टेंशन नहीं देने वाला है। यह आराम से चलने वाला है और आपको AC वाली ही कूलिंग भी देने वाला है। हालांकि, ज्यादा ठंडी हवा के लिए आपको कुछ अन्य उपाये भी कर सकते हैं, जैसे:

  • आप कूलर में आइस और नमक वाली ट्रिक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • हनीकॉम्ब पैड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • कूलर को ऐसे स्थान पर रख सकते हैं जहां धूप न आती हो।
  • कूलर पर शेड कर सकते हैं।
  • कूलर को जिस कमरे में रख रहे हैं, वो हवादार होना चाहिए। आदि आदि।

जब इस्तेमाल न हो रहा हो कूलर!

इसके अलावा आपको उस समय कूलर का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए, जब आप इसे इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। इसका मतलब है कि जब आप अपने कूलर को बंद करके रख रहे हैं तो आपको इसकी प्रापर सर्विस करने के बाद ही इसे रखना चाहिए। अगर आप इसे किसी खुले स्थान पर रख रहे हैं तो आपको इसे पूरी तरह से ढककर रखना चाहिए। हालांकि, अगर आप इसे स्टोर रूम आदि में रख रहे हैं तो आप इसे ऐसे भी रख सकते हैं। अगर आप AC जैसी चीजें Cooler के साथ भी शुरू कर दें तो आपका कूलर सालों साल अच्छे से काम करने वाला है।

कूलर को सही स्थान पर रखकर ही चलाएं

कई बार क्या होता है कि आप कूलर को कमरे में रखने के बाद कमरे को पूरी तरह से बंद कर लेते हैं। बहुत से लोगों को ऐसा लगता है कि ऐसा करने से कूलर ज्यादा ठंडी हवा देने वाला है, लेकिन ऐसा होता है। असल में, AC आपको इसलिए ठंडी हवा देता है क्योंकि Split AC में दो यूनिट होते हैं और एक बाहर होता है, यह वैन्टिलेशन का काम करता है। इसके अलावा Window AC में भी यूनिट का एक हिस्सा बाहर निकला होता है। यह भी Split AC के जैसे ही काम करता है। इसके अलावा दोनों ही AC में कूलिंग गैस भी होती है।

हालांकि, कूलर के साथ ऐसा कुछ नहीं है, इसके लिए आपको अगर ज्यादा से ज्यादा ठंडी हवा चाहिए तो आपको एक काम जरूर करना है। आप ऊपर बताए गए पॉइंट्स को ध्यान में रखकर अपने Air Cooler से ठंडी हवा ले सकते हैं। मतलब साफ है कि आपको कूलर को अगर कमरे में भी रख रहे हैं तो खिड़की और दरवाजे खोलकर रखना है। ऐसा करके आप कूलर से ज्यादा से ज्यादा ठंडी हवा यानि कूलिंग ले सकते हैं। इसके लिए एक पोर्टेबल कूलर एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि इसे आप एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से ला ले जा सकते हैं।

ये जुगाड़ आपके कूलर को तूफानमेल बना सकता है। क्लिक करके सम्पूर्ण डिटेल्स देखें।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: कबाड़ा समझ न फेंक दें पुरानी बोतल..कूलर के लिए बन सकती है कूलिंग वाला जुगाड़

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :