लैपटॉप चार्ज करते वक्त न करें ये गलतियां, शॉर्ट सर्किट को भी हो सकता है खतरा, लग जाएगी मोटी चपत

HIGHLIGHTS

लैपटॉप चार्ज करते समय गलत आदतें बैटरी खराब करती हैं

सही चार्जिंग से लैपटॉप की लाइफ बढ़ाई जा सकती है

ओवरहीटिंग और नकली चार्जर सबसे बड़ा खतरा हैं

लैपटॉप चार्ज करते वक्त न करें ये गलतियां, शॉर्ट सर्किट को भी हो सकता है खतरा, लग जाएगी मोटी चपत

Laptop Charging Mistakes: लैपटॉप चार्ज करना आसान लगता है. लेकिन छोटी-छोटी गलतियां इसकी बैटरी को जल्दी खराब कर सकती हैं और कई बार खतरा भी पैदा कर देती हैं. ज्यादातर लोग इन्हें नजरअंदाज करते हैं और बाद में महंगे रिपेयर का सामना करते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपका लैपटॉप लंबे समय तक सही चले तो चार्जिंग के दौरान कुछ आदतों को बदलना जरूरी है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

चार्जिंग के समय न करें ये गलतियां

सबसे बड़ी गलती है लैपटॉप को चार्ज करते समय हैवी काम करना. गेम खेलना, वीडियो एडिट करना या बड़े सॉफ्टवेयर चलाना प्रोसेसर और बैटरी दोनों पर दबाव डालता है. इससे लैपटॉप तेजी से गर्म होता है और बैटरी की लाइफ कम होती है. अगर चार्ज कर रहे हैं तो हल्का काम करना बेहतर है या कम से कम एयरफ्लो ठीक होना चाहिए.

दूसरी आम गलती है लैपटॉप को बिस्तर या तकिये पर रखकर चार्ज करना. इससे नीचे के वेंट्स बंद हो जाते हैं और गर्मी बाहर नहीं निकल पाती है. धीरे-धीरे अंदर के पार्ट्स जैसे मदरबोर्ड पर असर पड़ सकता है. इस वजह से हमेशा लैपटॉप को सख्त और सपाट जगह जैसे टेबल या डेस्क पर ही रखें.

तीसरी आदत जो लोग बार-बार करते हैं, वह है रातभर चार्जिंग पर छोड़ देना. भले ही आजकल लैपटॉप में ओवरचार्ज प्रोटेक्शन आता है, लेकिन हर दिन ऐसा करने से बैटरी जल्दी कमजोर होती है. बेहतर है कि 80–90 प्रतिशत तक चार्ज होने पर प्लग निकाल दें.

सस्ती या नकली चार्जर का इस्तेमाल करना भी बड़ी गलती है. ऐसे चार्जर सही वोल्टेज या करंट नहीं देते हैं, जिससे बैटरी खराब हो सकती है या शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए हमेशा ओरिजिनल या सर्टिफाइड चार्जर ही इस्तेमाल करना चाहिए.

अगर चार्जिंग के दौरान लैपटॉप जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज करना सबसे बड़ी गलती होगी. ज्यादा गर्मी बैटरी और अंदर के पार्ट्स दोनों को नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसे में तुरंत लैपटॉप को ठंडा होने दें, एयरफ्लो ठीक रखें और जरूरत पड़े तो कूलिंग पैड का इस्तेमाल करें.

क्यों जरूरी है सही चार्जिंग

लैपटॉप की बैटरी और पार्ट्स सस्ते नहीं होते हैं. एक बार खराब होने पर रिपेयर या रिप्लेसमेंट में काफी पैसा लग सकता है. इससे भी बड़ी बात यह है कि गलत चार्जिंग आदतें कई बार खतरनाक (इलेक्ट्रिकल डैमेज या आग लगने का जोखिम) भी हो सकती हैं. इस वजह से अगली बार से जब भी आप लैपटॉप को चार्ज में लगाएं इन बातों का जरूर ध्यान रखें.

यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए धमाका, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगा ज्यादा डेटा, कल तक ही है मौका

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo