भारत में गर्मी बढ़ते ही घर भट्टी जैसे लगने लगते हैं. हर कोई AC चलाकर राहत चाहता है, लेकिन यह हर समय संभव नहीं होता और बिजली बिल भी तेजी से बढ़ जाता है. अच्छी बात यह है कि बिना किसी महंगे उपकरण के भी आप घर को ठंडा रख सकते हैं, बस कुछ आसान बदलाव करने होंगे.
गर्मी से बचने का पहला तरीका है धूप को घर के अंदर आने से रोकना. दोपहर 11 बजे से 4 बजे तक खिड़कियां बंद रखें और पर्दे या ब्लाइंड्स लगा लें. हल्के रंग के पर्दे बेहतर होते हैं क्योंकि वे गर्मी को वापस बाहर भेजते हैं, जबकि गहरे रंग गर्मी को अंदर खींचते हैं. अगर संभव हो तो ब्लैकआउट पर्दे या रिफ्लेक्टिव फिल्म का इस्तेमाल करें.
पंखा सिर्फ हवा नहीं देता, बल्कि शरीर को ठंडा महसूस कराता है. सीलिंग फैन को इस तरह चलाएं कि वह एंटी-क्लॉकवाइज घूमे, इससे ठंडी हवा नीचे आएगी.
टेबल फैन के सामने बर्फ या ठंडा पानी रख दें, इससे हवा और ठंडी लगेगी. एग्जॉस्ट फैन का भी इस्तेमाल करें, यह कमरे की गर्म हवा बाहर निकालने में मदद करता है.
घर के कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे TV, लैपटॉप, गेमिंग कंसोल और पुराने बल्ब लगातार गर्मी पैदा करते हैं. जब जरूरत न हो तो इन्हें बंद रखें. LED बल्ब का इस्तेमाल करें और दोपहर के समय भारी खाना पकाने से बचें, क्योंकि इससे घर का तापमान और बढ़ता है.
घर को ठंडा रखने के लिए AC ही एकमात्र तरीका नहीं है. सही वेंटिलेशन, पर्दे, पौधे और छोटे-छोटे उपाय अपनाकर आप बिना ज्यादा खर्च के भी आराम पा सकते हैं. ये तरीके न सिर्फ बिजली बचाते हैं बल्कि भारतीय गर्मी से निपटने में भी असरदार हैं.
यह भी पढ़ें: iPhone के सबसे पतले फोन मॉडल की कीमत में जबरदस्त गिरावट! हाथ से जाने न दें ये मौका, 24 हजार की मिल रही छूट