लोहे वाला या प्लास्टिक वाला…कौन-सा कूलर कमरे को बना देता है शिमला जैसा ठंडा? खरीदने से पहले जान लें

HIGHLIGHTS

आयरन कूलर में ज्यादा कूलिंग

प्लास्टिक कूलर हल्का और पोर्टेबल

जरूरत के हिसाब से करें चुनाव

Cooler Tips & Tricks: गर्मी शुरू होते ही घर को ठंडा रखने की चिंता बढ़ जाती है. तेज धूप, लू और उमस के बीच कूलर एक सस्ता और असरदार विकल्प बनकर सामने आता है. लेकिन बाजार में आयरन और प्लास्टिक दोनों तरह के कूलर मिलने से लोग अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं कि कौन-सा कूलर खरीदना सही रहेगा. आइए आज आपके इस कंफ्यूजन को दूर करते हैं.

कूलिंग और परफॉर्मेंस में क्या फर्क?

आयरन कूलर लंबे समय से इस्तेमाल में हैं और अपनी मजबूत बॉडी के लिए जाने जाते हैं. इनमें बड़े पंखे, ताकतवर मोटर और ज्यादा पानी स्टोर करने की क्षमता होती है, जिससे बड़े कमरे या खुले एरिया में भी अच्छी ठंडक मिलती है. वहीं, प्लास्टिक कूलर हल्के होते हैं और नए डिजाइन के साथ आते हैं. इन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान होता है. हालांकि इनकी कूलिंग छोटे और मिडियम साइज के कमरे तक ही ज्यादा प्रभावी रहती है.

वजन, बिजली और मेंटेनेंस में अंतर

अगर वजन की बात करें तो प्लास्टिक कूलर काफी हल्के होते हैं, जबकि आयरन कूलर भारी होते हैं और बार-बार शिफ्ट करना मुश्किल होता है.

बिजली खपत के मामले में आयरन कूलर में ज्यादा पावरफुल मोटर होने के कारण थोड़ी ज्यादा बिजली लग सकती है. वहीं प्लास्टिक कूलर कम बिजली में भी ठीक-ठाक काम कर लेते हैं. मेंटेनेंस भी एक बड़ा फर्क है. प्लास्टिक कूलर को संभालना आसान होता है और इनमें जंग लगने का खतरा नहीं होता. जबकि आयरन कूलर मजबूत जरूर होते हैं, लेकिन अगर सही देखभाल न हो तो इनमें जंग लग सकती है.

टिकाऊपन और उपयोग के हिसाब से चुनाव

आयरन कूलर ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होते हैं, इसलिए लंबे समय तक चल सकते हैं. लेकिन प्लास्टिक कूलर समय के साथ क्रैक हो सकते हैं, खासकर अगर उन्हें ज्यादा धूप या खराब हालात में रखा जाए.

अगर आपका कमरा बड़ा है या आपको ज्यादा ठंडक चाहिए, तो आयरन कूलर बेहतर रहेगा. वहीं अगर आप हल्का, सस्ता और कम मेंटेनेंस वाला कूलर चाहते हैं, तो प्लास्टिक कूलर सही विकल्प हो सकता है. सही कूलर का चुनाव आपकी जरूरत, बजट और इस्तेमाल पर निर्भर करता है. सही फैसला लेने से आप गर्मी में आरामदायक ठंडक का आनंद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: भूल जाइए iPhone 16-17! कौड़ियों के दाम में मिल रहा iPhone 15, यहां मिल रही डील

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :