Bollywood में कुछ actors ऐसे होते हैं जो एक लंबे समय तक एक ही तरह की इमेज से जुड़े रहते हैं, हालांकि, एक दिन अचानक ही ऐसा कुछ करते हैं कि पूरी इंडस्ट्री चौंक जाती है। Bobby Deol के साथ यही हो रहा है। बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय की छवि से जब बॉबी देओल आश्रम वाले बाबा निराला बनकर सामने आए तो सभी की आँखें खुली की खुली रह गई। इसके बाद Animal आई और बाबा निराला एक अलग ही लेवल पर जा पहुंचे। अब पूरे भारत को इनसे ज्यादा उम्मीदें हैं। अब बॉबी देओल की आगामी film Bandar का first look poster सामने आ चुका है। इसके सामने आते ही इंटरनेट पर मानो तहलका सा मच गया है। आइए जानते है कि इस पोस्टर में बॉबी देओल किस लुक में नजर आ रहे हैं।
Poster में Bobby Deol लंबे बिखरे बालों के साथ चमकदार 90s rockstar style के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। चेहरे पर एक उग्र भाव है जो किरदार की intensity को बिना एक शब्द बोले बयान कर देता है। Fans का reaction देखने लायक रहा।
बताया जा रहा है कि Bandar में सत्ता भ्रष्टाचार और व्यवस्थागत विफलता जैसे विषयों को बहुत गहराई से दिखाया गया है। यह वो territory है जहाँ Anurag Kashyap सबसे ज्यादा comfortable हैं और उनकी films हमेशा एक अलग ही impact छोड़ती हैं। Cast की बात करें तो Bobby Deol के साथ Sanya Malhotra, Sapna Pabbi, Saba Azad, Indrajit Sukumaran, Jitendra Joshi, Raj B. Shetty और Nagesh Bhonsle जैसे कलाकार हैं। Film Sudeep Sharma और Abhishek Banerjee ने लिखी है Anurag Kashyap ने Direct की है Nikhil Dwivedi की Saffron Magicworks ने produce की है और Zee Studios release कर रहा है।
Bobby Deol ने film के बारे में बात करते हुए कहा कि हर actor एक image में बंध जाता है और उससे बाहर निकलना बहुत मुश्किल होता है। उन्होंने माना कि वो भी इस दौर से गुजरे हैं लेकिन इस बार उन्होंने अपनी झिझक को किनारे रखकर यह film निडरता से की।
Bandar 5 June 2026 को theatres में release होगी। Bobby Deol ने Instagram पर announce किया है कि film का teaser कल सुबह 11 बजे release होगा। तो अगर आपने अभी तक first look poster नहीं देखा तो देख लीजिए और teaser के लिए तैयार रहिए क्योंकि Anurag Kashyap और Bobby Deol का यह combination कुछ ऐसा दिखाने वाला है जो Bollywood में पहले कम देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें: Mirzapur Season 4; अब पलटेगा सत्ता का खेल, कालीन भैया करेंगे भौकाल की हदें पार? जानें कब आएगा नया सीज़न