BSNL के इस प्लान के आगे Jio-Airtel ‘फेल’, महीने भर 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, कीमत बस 1 रुपया

By

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद सस्ता और आकर्षक प्लान ऑफर करती है, जिसकी कीमत सिर्फ 1 रुपये है। यह प्लान खास तौर पर नए यूजर्स को ध्यान में रखते हुए लाया गया था, ताकि कंपनी अपने सिम की बिक्री बढ़ा सके और ज्यादा से ज्यादा नए ग्राहक जोड़ सके।

किसके लिए है यह ऑफर

यह ऑफर पहले प्रमोशनल तौर पर शुरू किया गया था और काफी समय तक नए सिम के साथ उपलब्ध भी रहा। हालांकि हाल ही में इसके प्रमोशन को बंद कर दिया गया है, लेकिन यह प्लान अब भी नए ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह एक फर्स्ट रिचार्ज कूपन (FRC) है, इसलिए मौजूदा BSNL ग्राहकों को इसका फायदा नहीं मिलेगा। अगर आप नया सिम लेते हैं या अपने पुराने सिम को बीएसएनएल में पोर्ट कराते हैं, तभी आप इस प्लान का इस्तेमाल कर सकते हैं।

BSNL के 1 रुपये वाले प्लान की डिटेल्स

अगर इस प्लान के बेनिफिट्स की बात करें तो BSNL इंडस्ट्री की इकलौती टेलीकॉम कंपनी है जो सिर्फ 1 रुपये में सर्विस वैलिडिटी के साथ प्रीपेड प्लान देती है। इस रिचार्ज में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही हर दिन 2GB डेटा और 100 SMS भी दिए जाते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की होती है।

बिलकुल न करें ये गलती

हालांकि इस प्लान को लेकर कुछ शर्तें भी हैं। एक बार नया सिम लेकर इस प्लान से रिचार्ज करने के बाद आप दोबारा इस प्लान का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा, अगर आपने नया सिम लेने के बाद कोई दूसरा प्लान पहले रिचार्ज कर लिया और उसकी वैलिडिटी खत्म होने के बाद इस 1 रुपये वाले प्लान को एक्टिव करने की कोशिश की, तो यह काम नहीं करेगा।

दरअसल, यह ऑफर पूरी तरह से प्रमोशनल रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों को BSNL की सेवाओं का अनुभव देना है। कंपनी देश के कई हिस्सों में 4G सेवा शुरू कर चुकी है और सरकार की मंजूरी के बाद आने वाले समय में और ज्यादा साइट्स जोड़ने की योजना बना रही है। इससे नेटवर्क कवरेज बेहतर होगा और यूजर्स को बेहतर सेवा अनुभव मिल सकेगा।

अगर आप इस प्लान का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको नजदीकी BSNL ऑफिस या अधिकृत सिम डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर नया सिम लेना होगा।

यह भी पढ़ें: बेकार पड़ा टेबल फैन बन जाएगा कूलर, देने लगेगा ठंडक भरी राहत, आज ही कर लो ये सस्ता देसी जुगाड़

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By