iPhone यूज करते हैं? ये 5 Hidden Features जान लीजिए, रोजाना आएंगे बड़े काम, ज्यादातर लोग अनजान
iPhone के ये 5 Hidden Features आपका काम आसान कर देंगे
Back Tap और Hidden Trackpad जैसे फीचर्स कम लोग जानते हैं
Visual Intelligence से कैमरा बन जाएगा आपका स्मार्ट असिस्टेंट
Apple हर नए iOS अपडेट के साथ कई नए फीचर्स जोड़ता है, लेकिन इनमें से कई ऐसे भी होते हैं जिनके बारे में ज्यादातर यूजर्स को पता ही नहीं होता. ये Hidden Features न सिर्फ iPhone को इस्तेमाल करना आसान बनाते हैं, बल्कि कई कामों में आपका समय भी बचाते हैं.
Surveyअगर आपके पास iPhone है, तो ये 5 फीचर्स जरूर जानने चाहिए. हो सकता है इनमें से कुछ का इस्तेमाल आपने आज तक कभी न किया हो.
कैमरे से किसी भी चीज की जानकारी जानें
Apple ने iOS में Visual Intelligence फीचर जोड़ा है. इसकी मदद से आप कैमरे के जरिए किसी भी वस्तु की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकते हैं. मान लीजिए आपको कोई फूल, पौधा या दूसरी चीज दिखाई देती है और आप उसका नाम नहीं जानते. ऐसे में बस कैमरा उस वस्तु की ओर करें. iPhone उसे पहचानकर AI और Siri की मदद से उससे जुड़ी जानकारी दिखा सकता है. यह फीचर रोजमर्रा की जिंदगी में काफी काम आता है.
कीबोर्ड में छिपा है Trackpad
iPhone का कीबोर्ड सिर्फ टाइपिंग के लिए नहीं है. इसमें एक Hidden Trackpad भी मौजूद है. इसके लिए केवल Space Bar को 2 से 3 सेकंड तक दबाकर रखें. इसके बाद कीबोर्ड के अक्षर गायब हो जाएंगे और पूरा कीबोर्ड ट्रैकपैड की तरह काम करने लगेगा. इससे लंबे टेक्स्ट में कर्सर को बिल्कुल सही जगह ले जाना काफी आसान हो जाता है.

Back Tap से करें अपने पसंदीदा काम
iPhone के पीछे दो या तीन बार टैप करके भी कई काम किए जा सकते हैं. Apple ने इसे Back Tap फीचर के नाम से दिया है.
आप चाहें तो Back Tap से स्क्रीनशॉट ले सकते हैं, फोन लॉक कर सकते हैं, कैमरा खोल सकते हैं या कोई दूसरा शॉर्टकट सेट कर सकते हैं. इसे चालू करने के लिए Settings > Accessibility > Touch > Back Tap में जाकर अपनी पसंद का एक्शन चुनना होगा.
Safari में बिना अलग विकल्प खोले करें Search
अगर आप Safari ब्राउजर इस्तेमाल करते हैं तो इसमें एक आसान ट्रिक मौजूद है. किसी वेबपेज पर कोई शब्द ढूंढने के लिए अलग से “Find on Page” विकल्प खोजने की जरूरत नहीं है. एड्रेस बार पर टैप करें और जिस शब्द को खोज रहे हैं उसे टाइप करें. Safari उसी पेज में उस शब्द के सभी रिजल्ट दिखा देगा. इससे लंबे आर्टिकल में जरूरी जानकारी तुरंत मिल जाती है.

Control Center से ही सेट करें Timer
हर बार Clock ऐप खोलकर Timer सेट करने की जरूरत नहीं है. Control Center खोलें और Timer आइकन को कुछ सेकंड तक दबाकर रखें. इसके बाद एक Slider दिखाई देगा, जिसकी मदद से आप तुरंत टाइम सेट कर सकते हैं. यह तरीका पहले से कहीं ज्यादा तेज और सुविधाजनक है.
इन सभी फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए किसी अतिरिक्त ऐप की जरूरत नहीं पड़ती. अगर आपका iPhone लेटेस्ट iOS वर्जन पर अपडेट है, तो ये फीचर्स आपके रोजमर्रा के अनुभव को काफी बेहतर बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: काफी काम का है Blue Aadhaar Card, कई जगहों पर होता है इस्तेमाल, जान लें डाउनलोड करने के 3-3 तरीके
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
