क्या आपके फोन में भी हमेशा ऑन रहता है Bluetooth? जान लें Bluejacking और Bluesnarfing के खतरे, कर लें ये काम

HIGHLIGHTS

Bluetooth हमेशा ON न रखें

डेटा चोरी का खतरा, प्राइवेट रखें विजिबिलिटी

फोन की सिक्योरिटी रखें मजबूत

क्या आपके फोन में भी हमेशा ऑन रहता है Bluetooth? जान लें Bluejacking और Bluesnarfing के खतरे, कर लें ये काम

आज के समय में Bluetooth एक ऐसी टेक्नोलॉजी बन चुकी है जिसका इस्तेमाल हम रोज करते हैं. Apple के iPhone या Android फोन में Bluetooth की मदद से आप वायरलेस ईयरफोन्स-हेडफोन्स कनेक्ट कर सकते हैं, स्मार्टवॉच से डेटा शेयर कर सकते हैं और Find My जैसे फीचर्स से खोई हुई चीजें भी ढूंढ सकते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

लेकिन सवाल यह है कि क्या iPhone का Bluetooth हमेशा ON रखना सही है? सीधा जवाब है नहीं. यह सुविधा जितनी काम की है, उतनी ही इसमें कुछ सिक्योरिटी रिस्क भी छिपे हुए हैं.

Bluetooth क्यों बन सकता है खतरा?

Bluetooth एक शॉर्ट-रेंज वायरलेस प्रोटोकॉल है, जिसका मतलब है कि यह आपके फोन के लिए एक खुला दरवाजा बन सकता है. जब Bluetooth ON रहता है, तो आपका डिवाइस आसपास के अन्य डिवाइसेज के लिए डिटेक्टेबल हो जाता है, जिससे साइबर अटैक का खतरा बढ़ जाता है.

Bluejacking और Bluesnarfing के खतरे

Bluetooth से जुड़े दो बड़े साइबर खतरे हैं Bluejacking और Bluesnarfing. Bluejacking में हैकर आपके फोन पर बिना अनुमति के मैसेज या डेटा भेज सकता है. वहीं Bluesnarfing ज्यादा खतरनाक है, जिसमें हैकर आपके फोन से डेटा जैसे कॉन्टैक्ट्स, फाइल्स या अन्य पर्सनल जानकारी चुरा सकता है.

लोकेशन ट्रैकिंग और डेटा एक्सेस का खतरा

अगर Bluetooth लगातार ON रहता है, तो हैकर आपके डिवाइस की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं. कुछ मामलों में वे उन ऐप्स तक भी पहुंच सकते हैं जो लोकेशन डेटा इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा Bluetooth सिग्नल 2.4GHz फ्रीक्वेंसी पर काम करता है, जिससे अन्य डिवाइसेज जैसे कंप्यूटर या स्मार्ट होम डिवाइसेज में इंटरफेरेंस भी हो सकता है.

पहले भी सामने आ चुका है बड़ा खतरा

2017 में BlueBorne नाम का बड़ा साइबर खतरा सामने आया था, जिसमें सिर्फ पास में मौजूद होने भर से डिवाइस को हैक किया जा सकता था. हालांकि, Apple ने iOS 10 और उसके बाद के वर्जन में इसे ठीक कर दिया, लेकिन यह दिखाता है कि Bluetooth कितना संवेदनशील हो सकता है.

खुद को कैसे सुरक्षित रखें?

  • Bluetooth को हमेशा ON रखने की बजाय जरूरत के समय ही इस्तेमाल करना बेहतर है.
  • Settings में जाकर Bluetooth को ON या OFF किया जा सकता है.
  • इसके अलावा Control Center से भी आप इसे जल्दी से बंद या चालू कर सकते हैं.
  • फोन का सॉफ्टवेयर हमेशा अपडेट रखना जरूरी है, क्योंकि नए अपडेट्स में सिक्योरिटी पैच मिलते हैं.
  • जहां संभव हो, वहां टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन यानी 2FA का इस्तेमाल करें.
  • Bluetooth की विजिबिलिटी को हमेशा प्राइवेट रखें.

Bluetooth इस्तेमाल करें लेकिन समझदारी से

Bluetooth पूरी तरह बंद रखना जरूरी नहीं है, लेकिन इसे बिना जरूरत ON रखना समझदारी नहीं है. थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है. अगर आप हर समय Bluetooth ON रख रहे हैं तो आप खुद ही अपने फोन को एक्सपोज कर रहे हैं. सुविधा के चक्कर में सिक्योरिटी को नजरअंदाज करना समझदारी नहीं है, थोड़ा सा ध्यान रखेंगे तो काफी बड़े जोखिम से बच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Apple में बड़ा बदलाव, CEO पद से Tim Cook का इस्तीफा, अब 3.6 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी संभालेगा ये दिग्गज

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo