India vs Pakistan: फ्री में देखें पूरा मैच, जान लें Live Streaming की सारी डिटेल्स, बस करना होगा ये छोटा-सा काम
India vs Pakistan T20 World Cup 2026: लंबे समय से चल रही अटकलों और दोनों देशों के बीच तनाव के बावजूद क्रिकेट फैंस को आखिरकार भारत और पाकिस्तान (Ind vs Pak) की बहुप्रतीक्षित टक्कर देखने को मिलेगी. ICC T20 World Cup 2026 के तहत यह मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजर इस हाई वोल्टेज मैच पर टिकी हुई है.
Surveyआप India vs Pakistan T20 World Cup 2026 को लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं. अच्छी बात है कि इसके लिए आपको पैसे भी खर्च करने की जरूरत नहीं है. यानी आप फ्री में Ind vs Pak का हाई वोल्टेज मुकाबला देख सकते हैं.
मैच की पूरी डिटेल
मुकाबला: भारत बनाम पाकिस्तान, T20 World Cup 2026
तारीख: 15 फरवरी 2026
समय: शाम 7 बजे भारतीय समय अनुसार
स्थान: R. Premadasa Stadium
आपको बता दें कि भारत में क्रिकेट फैंस इस मैच को ऑनलाइन JioHotstar पर लाइव देख सकेंगे. अच्छी बात है कि इसके लिए कोई एक्टिव सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है. आप बस लॉगिन करके इस मुकाबले (India vs Pakistan) का एंजॉय कर सकते हैं. डिजिटल स्ट्रीम हिंदी, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु, बांग्ला और कन्नड़ जैसी कई क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगी. इसके साथ भारतीय सांकेतिक भाषा में भी खास फीड दी जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इस मुकाबले का आनंद ले सकें.
कोलंबो में अहम मुकाबला
हालांकि, 2026 वर्ल्ड कप की मेजबानी मुख्य रूप से भारत कर रहा है, लेकिन ग्रुप ए और कुछ नॉकआउट मुकाबले श्रीलंका में रखे गए हैं. कोलंबो का आर प्रेमदासा स्टेडियम स्पिन फ्रेंडली पिच के लिए जाना जाता है. ऐसे में दोनों टीमों के स्पिन गेंदबाज इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकते हैं. स्टेडियम में पूरी तरह खचाखच भीड़ रहने की उम्मीद है. भारत को कागज पर मजबूत टीम माना जा रहा है, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में आंकड़े अक्सर पीछे छूट जाते हैं.
T20I और वर्ल्ड कप में आमना सामना
T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 16 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 13 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को 3 जीत मिली हैं. यानी छोटे फॉर्मेट में भारत का पलड़ा ऐतिहासिक रूप से भारी रहा है. T20 World Cup के इतिहास में दोनों टीमें 8 बार आमने सामने आई हैं. इनमें से सिर्फ एक मैच पाकिस्तान ने जीता, जो 2021 के सुपर 12 मुकाबले में था. बाकी सभी मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की है.
इस बार भी मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि करोड़ों फैंस की उम्मीदों और भावनाओं के बीच होगा. 15 फरवरी की शाम कोलंबो में क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा.
यह भी पढ़ें: नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी! UPI से निकाल पाएंगे PF के पैसे, EPFO के मोबाइल ऐप से चुटकियों में होगा काम
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile