CCTV खरीदने या लगाने वाले हो जाइए सावधान! आज से नया नियम लागू, सरकार क्यों कर रही है कुछ कंपनियों को बैन, समझ लें

CCTV खरीदने या लगाने वाले हो जाइए सावधान! आज से नया नियम लागू, सरकार क्यों कर रही है कुछ कंपनियों को बैन, समझ लें

CCTV Rule 1 April: भारत ने इंटरनेट से जुड़े CCTV कैमरों को लेकर बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने चीनी कंपनियों के ऐसे उपकरणों पर सख्ती शुरू कर दी है, जिससे देश की डिजिटल सुरक्षा को मजबूत किया जा सके. इस फैसले के तहत Hikvision, Dahua Technology और TP-Link जैसी कंपनियों के CCTV और संबंधित हार्डवेयर भारत में बेचना मुश्किल हो जाएगा.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

1 अप्रैल यानी आज से लागू हो रहे नए नियमों के तहत, किसी भी CCTV डिवाइस को बाजार में बेचने से पहले STQC (Standardisation Testing and Quality Certification) की मंजूरी जरूरी होगी. जिन प्रोडक्ट्स को यह सर्टिफिकेशन नहीं मिलेगा, वे सीधे तौर पर बाजार से बाहर हो जाएंगे.

क्यों लिया गया यह फैसला

सरकार का मानना है कि इंटरनेट से जुड़े CCTV कैमरे अब सिर्फ सुरक्षा उपकरण नहीं रहे, बल्कि साइबर हमलों और जासूसी के लिए इस्तेमाल हो सकते हैं. पहले भी यह सामने आ चुका है कि सरकारी संस्थानों में बड़ी संख्या में विदेशी, खासकर चीनी कैमरे लगे हुए थे. इससे डेटा सुरक्षा और निगरानी को लेकर गंभीर चिंताएं उठी थीं.

हाल के अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों ने भी इस खतरे को और साफ कर दिया है, जहां युद्ध के दौरान आम CCTV कैमरों को भी निगरानी और हमलों की योजना बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने के आरोप लगे हैं.

नए नियमों में क्या जरूरी होगा

अब हर CCTV डिवाइस को सख्त सुरक्षा मानकों से गुजरना होगा.

  • डिवाइस में कोई हिडेन बैकडोर या हार्डकोडेड पासवर्ड नहीं होना चाहिए.
  • फर्मवेयर सुरक्षित होना चाहिए और नियमित अपडेट की व्यवस्था जरूरी होगी.
  • डेटा ट्रांसमिशन के लिए मजबूत एन्क्रिप्शन जरूरी होगा.
  • हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों स्तर पर छेड़छाड़ रोकने की व्यवस्था होनी चाहिए.

इन नियमों का मकसद साफ है, यूजर्स के नेटवर्क और डेटा को किसी भी बाहरी खतरे से बचाना.

वैश्विक स्तर पर भी बढ़ रही सख्ती

भारत अकेला देश नहीं है जो इस दिशा में कदम उठा रहा है. United States, United Kingdom और Australia पहले ही चीनी CCTV उपकरणों पर प्रतिबंध या सख्त नियम लागू कर चुके हैं. भारत में भी पिछले कुछ समय से सरकारी प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल होने वाले CCTV उपकरणों की जांच अनिवार्य की गई थी, और अब इन नियमों को पूरे बाजार तक बढ़ाया जा रहा है.

किसे होगा फायदा

इन नए नियमों का सीधा फायदा भारतीय कंपनियों को मिल सकता है, जो पहले ही अपने प्रोडक्ट्स में लोकल सप्लाई चेन और सुरक्षित टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए धमाका, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगा ज्यादा डेटा, कल तक ही है मौका

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo