घर में सेंट्रलाइज्ड AC लगवाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वर्ना पकड़ लेंगे सिर!

घर में सेंट्रलाइज्ड AC लगवाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वर्ना पकड़ लेंगे सिर!

जब तपती गर्मी में घर को ठंडा रखने की बात आती है तो लोग अकसर स्प्लिट एयर कंडीशनर या विंडो एयर कंडीशनर लगाने की सोचते हैं. लेकिन ये दोनों ही उपाय गर्मी से बचने के मात्र दो उपाय नहीं हैं. आज कल बाज़ार में एक नया, बेहतरीन और लक्ज़री कूलिंग ऑप्शन आने लगा है जो घरों, विलाज और बड़े अपार्टमेंट्स में लगने लगा है जो एकदम बिंदास कूलिंग देता है. इस कूलिंग सिस्टम का नाम है सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनर सिस्टम. अगर आप भी इस बढ़िया कूलिंग सिस्टम को अपने घर में लगाना चाहते हैं लेकिन आपके पास जानकारी की कमी है तो इस आर्टिकल में आप इनके बारे में और जान पाएंगे.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या होता है एक सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनर सिस्टम?

एक सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनर सिस्टम सिर्फ एक कूलिंग यूनिट का इस्तेमाल करके अलग – अलग कमरों में ठंडक करने का काम करता है. यह सिस्टम हर कमरे में एक अलग एयर कंडीशनर यूनिट लगाने से बेहतर रहता है और इसके माध्यम से हर कमरे में समान ठंडक दीवारों के भीतर लगी डक्ट्स की मदद से पहुंच सकती है. इस सिस्टम की मदद से कमरे में काफी क्लीन लुक देखने को मिलता है और पूरे घर में समान ठंडक का भी एहसास होता है.

इस सिस्टम की सबसे बड़ी उपलब्धियाँ:

कई लोग टेंशन फ्री कूलिंग और कम्फर्ट के लिए सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनर सिस्टम को चुनते हैं और इनका डिज़ाइन ही ऐसा होता है की यह सिस्टम बिना किसी झंझट के पूरे घर में एक जैसी कूलिंग करने में सक्षम होता है. इस सिस्टम को लगाने की वजह से आपको ऐसा नहीं लगता की एक कमरे में कश्मीर जैसी ठंडक है और दूसरे में तपती गर्मी. इस सिस्टम को लगाने से कमरों में एक काफी क्लीन और स्लीक लुक देखने को मिलता है. इस सिस्टम में आम एयर कंडीशनर सिस्टम से कम शोर होता है.

क्या हैं इस सिस्टम में कमियाँ?

बिंदास कूलिंग और क्लीन लुक होने के बाद भी इस सिस्टम की सबसे बड़ी कमी है इसका आसमान छूता हुआ प्राइस. इसकी इंस्टॉलेश में अक्सर डक्ट वर्क और प्लानिंग करने की जरूरत पड़ती है जो इसे आम एयर कंडीशनर सिस्टम से काफी महंगा बना देता है. इसकी साफ – सफाई और मेंटेनेंस में भी काफी दिक्कत आती है और अगर इसमें कोई खराबी आ जाती है तो एक ही नहीं घर के सारे कमरों में कूलिंग बंद हो सकती है. इस सिस्टम की वजह से आपकी बिजली की खपत भी ज्यादा हो सकती है.

कितने का आता है यह सिस्टम?

एक सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनर सिस्टम का दाम घर के साइज, कूलिंग क्षमता और ब्रांड पर निर्भर करता है. वैसे एक भारतीय घर में इसे लगवाने का खर्चा 3 लाख से 15 लाख तक का आ सकता है. इसे लगवाने में काफी पैसे लगता है लेकिन इसकी मदद से घर में काफी समय तक अच्छी ठंडक बनी रहती है. अगर आप एक बड़े घर में रहने जा रहे हैं या एक नया घर बना रहे हैं तो इसे लगाना आपके लिए काफी आसान हो जाता है. लेकिन अगर आप एक छोटे घर में रहते हैं तो आपके लिए एक स्प्लिट एयर कंडीशनर ही बेहतर उपाय होगा.

यह भी पढ़ें: Window AC vs Desert Cooler: कूलिंग, बिजली खपत, रखरखाव का खर्च और अन्य की तुलना

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile